करोड़पति लोगों के 17 रहस्य | T. Harv Eker | Wealth Secrets

T. Harv Eker एक मशहूर लेखक हैं। वह धन और प्रेरणा पर लिखे जाने वाले Principles और Files के बारे दुनियाँ भर में जाने जाते हैं। T. Harv Eker द्वारा लिखी गई किताब “Secrets Of The Millionaire Mind” एक Bestseller Book रही है।

इसके अतिरिक्त T. Harv Eker एक Successful Businessman और एक Successful Motivational Speaker भी हैं।

t. harv eker wealth secrets hindi
Wealth Secrets

T. Harv Eker की किताब “Secrets Of The Millionaire Mind” में से इनके द्वारा लिखी गयी 17 दौलत की फाइल्स (17 Wealth Files) और कुछ दौलत के सिद्धान्त (Wealth Principles) का हिन्दी रूपांतरण इस Article में प्रस्तुत किया जा रहा है।

ये Wealth Files और Wealth Principles धन के बारे में लिखे गए हैं। इन्हे पढ़कर आप अमीर बनने के Secrets को जान सकते हैं और दौलत के खेल में चैम्पियन बन सकते हैं।

                 टी. हार्व एकर की 17 दौलत की फाइल्स

        T. Harv Eker : Wealth Secret Files

आपसे निवेदन है कि T. Harv Eker के इन 17 Wealth Secrets को एक एक करके ध्यान से पढ़िए और इसमें से अमीर लोगों की सोच को अपने अंदर विकसित कीजिये।

यदि आप ऐसा कर पाए तो आपको अमीर बनने से कोई नहीं रोक सकता क्योंकि अमीरी धन के रूप में आने से पहले हमारे माइंड में आती है-

Wealth File No.#1

अमीर लोग मानते हैं, “मैं अपनी जिंदगी खुद बनाता हूँ।”

गरीब लोग मानते हैं, “जिंदगी में मेरे साथ घटनाएँ होती हैं। “

Wealth File No.#2

अमीर लोग पैसे का खेल जीतने के लिए खेलते हैं।

गरीब लोग पैसे का खेल हार से बचने के लिए खेलते हैं।

Wealth File No.#3

अमीर लोग अमीर बनने के लिए समर्पित (committed) होते हैं।

गरीब लोग अमीर बनना चाहते हैं।

Wealth File No.#4

अमीर लोग बड़ा सोचते हैं।

गरीब लोग छोटा सोचते हैं।

Wealth File No.#5

अमीर लोग अवसरों  (opportunities) पर ध्यान केंद्रित करते हैं।

गरीब लोग बाधाओं (obstacles) पर ध्यान केंद्रित करते हैं।

Wealth File No.#6

अमीर लोग दूसरे अमीर और सफल लोगो की प्रशंसा (admire) करते हैं।

गरीब लोग अमीर और सफल लोगो को पसंद नहीं (Resent) करते हैं।

Wealth File No.#7

अमीर लोग सकारात्मक और सफल लोगो के साथ रहते हैं।

गरीब लोग नकारात्मक और असफल लोगो के साथ रहते हैं।

Wealth File No.#8

अमीर लोग अपना और अपने मूल्य का प्रचार करने के इच्छुक रहते हैं।

गरीब लोग बेचने और प्रचार के बारे में नकारात्मक विचार रखते हैं।

Wealth File No.#9

अमीर लोग अपनी समस्याओं से ज्यादा बड़े होते हैं।

गरीब लोग अपनी समस्याओं से ज्यादा छोटे होते हैं।

Wealth File No.#10

अमीर लोग अच्छे प्राप्तकर्ता (receivers) होते हैं।

गरीब लोग ख़राब प्राप्तकर्ता होते हैं।

Wealth File No.#11

अमीर लोग अपने परिणामों के आधार पर भुगतान का तरीका चुनते हैं।

गरीब लोग अपने लगाए गए समय के आधार पर भुगतान चाहते हैं।

Wealth File No.#12

अमीर लोग “यह भी और वह भी” दोनों के बारे में सोचते हैं।

गरीब लोग “यह या वह” सोचते रहते हैं।

Wealth File No.#13

अमीर लोग अपनी नेट वर्थ (net worth) पर ध्यान केंद्रित करते हैं।

गरीब लोग अपनी आमदनी पर ध्यान केंद्रित करते हैं।

Wealth File No.#14

अमीर लोग अपने पैसे का अच्छा प्रबंधन (well manage) करते हैं।

गरीब लोग अपने पैसे का बुरा प्रबंधन (mismanage) करते हैं।

Wealth File No.#15

अमीर लोग पैसे से अपने लिए कड़ी मेहनत करवाते हैं।

गरीब लोग अपने पैसे के लिए कड़ी मेहनत करते हैं।

Wealth File No.#16

अमीर लोग डर के बावजूद काम करते हैं।

गरीब लोग डर के कारण काम करने से रुक जाते हैं।

Wealth File No.#17

अमीर लोग लगातार सीखते और विकास करते हैं।

गरीब लोग सोचते हैं कि वे पहले से ही सब कुछ जानते हैं

t. harv eker
T. Harv Eker

टी. हार्व एकर के दौलत के सिद्धान्त

T. Harv Eker : Wealth Secret Principles

Wealth Principle No.#1  अगर आपका लक्ष्य आरामदेह बनना है तो इस बात की पूरी सम्भावना है कि आप कभी अमीर नहीं बन पाएँगे लेकिन यदि आपका लक्ष्य अमीर बनना है तो इस बात की सम्भावना है कि आप बहुत आरामदेह तो बन ही जाएँगे।

Wealth Principle No.#2  सफलता का रहस्य समस्याओं से बचने या उनसे पीछा छुड़ाने या उनसे कतराने की कोशिश नहीं है , सफलता का रहस्य तो खुद को इतना बड़ा बनाना है कि आप किसी भी समस्या से अधिक बड़े बन जाएँ।

Wealth Principle No.#3  यदि आप कहते हैं कि आप योग्य हैं , तो आप हैं। यदि आप कहते हैं कि आप योग्य नहीं हैं , तो आप नहीं हैं। दोनों तरह से आप अपनी लिखी कहानी के हिसाब से ही जिंदगी जिएंगे।

Wealth Principle No.#4  अमीर लोग विश्वास करते हैं, “आपके पास केक भी रहे और आप उसे खा भी सकें। ” मध्यवर्गीय लोग विश्वास करते हैं , “केक से मोटापा बढ़ता है अतः मैं इसका एक छोटा सा टुकड़ा ही लूंगा।” और गरीब लोग विश्वास करते हैं, “वे केक के हकदार नहीं हैं अतः वे डबलरोटी का ऑर्डर देते हैं और उनके छिद्रों पर ध्यान देते रहते है और सोचते रहते हैं कि उनके पास “कुछ भी नहीं” है।

Wealth Principle No.#5  पैसे का प्रबंधन करने की आपकी आदत पैसे की मात्रा से ज्यादा महत्वपूर्ण होती है।

Wealth Principle No.#6  अमीर लोग प्रत्येक डॉलर को एक बीज की तरह देखते हैं जिसे बोकर सैकड़ों डॉलर कमाए जा सकते हैं और जिन्हे दोबारा बोकर हजारों डॉलर कमाए जा सकते हैं।

Wealth Principle No.#7  अगर आप केवल आसान काम करने की इच्छा रखते हैं तो आपकी जिंदगी मुश्किल होगी लेकिन यदि आप मुश्किल काम करने की इच्छा रखते हैं  आपकी जिंदगी आसान होगी।

Wealth Principle No.#8  आपकी आमदनी उस लेवल तक बढ़ सकती है जिस लेवल तक आप खुद बढ़ते हैं।

Wealth Principle No.#9  अगर आप फलों को बदलना चाहते हैं तो आपको जड़ों को बदलना होगा। यदि धन की जड़ नकारात्मक है तो उसके फल आपको कभी सुखी नहीं बना सकते।

Wealth Principle No.#10  यदि पैसों की तरफ आपका ध्यान जाता है तो आपकी ऊर्जा पैसों की तरफ ही प्रवाहित होती है और परिणाम पैसों के रूप में ही प्रकट होता है।

Wealth Principle No.#11  या तो आप पैसे को नियंत्रित करते हैं या फिर यह आपको नियंत्रित कर लेगा।

यदि आप T. Harv Eker की Self Help Book “Secrets Of The Millionaire Mind को पढ़ना चाहते हैं तो आप यहाँ से खरीद सकते हैं-

Secrets Of The Millionaire Mind

————-*******————

दोस्तों! यह आर्टिकल T. Harv Eker : 17 Wealth Secret Files & Principles in Hindi आपको कैसा लगा? यदि यह Become Millionaire से रिलेटेड आर्टिकल आपको अच्छा लगा तो आप इस लेख को Share कर सकते हैं।

इसके अतिरिक्त आप अपना Comment दे सकते हैं और हमें E.Mail भी कर सकते हैं।

यदि आपके पास Hindi में कोई जानकारी है और यदि आप वह हमारे साथ Share करना चाहते हैं तो कृपया उसे अपनी फोटो के साथ हमें E-mail करें।

हमारी E.Mail Id है– [email protected] यदि आपकी Post हमें पसंद आती है तो हम उसे आपके नाम और फोटो के साथ अपने ब्लॉग पर Publish करेंगे। Thanks !

28 thoughts on “करोड़पति लोगों के 17 रहस्य | T. Harv Eker | Wealth Secrets”

  1. Great sir ji you are a best motivator & good knowledge Amir log hamesha ek se anek raste dhundhte Hain paise kamane ke liye aur uske liye network khada kar dete Hain. Aur apne Sahi bataya hai ki pahle mind se Amir bano ffer practically banaa he.. thank you very much.

    Reply
  2. Sir you are grate and smart
    Aapki har ek line m jadu h sir
    Har ek line rich and poor m difference batati h.

    Thank you sir ji

    Reply
  3. Thank you Amul sir ji , bahot prarnadayk (motivational ) bate apane batai hai jarur mai eska labh uthaunga thanks alot sir ji

    Reply
  4. बहुत बहुत प्रेरणादायक और सकारात्मकता उत्पन्न कर देने वाली पोस्ट लिखी आपने।।। धन्यवाद सर

    Reply
  5. धन्यवाद आपका
    आपने मुझे एक सकारात्मक ऊर्जा, सोच और राह दी है।

    Reply
    • Surinder ji…Agar behtar kaam kiya jaye to result bhi behtar hi aayega aur behtar na aaye to dekho kahan kami reh gai…to use door karo aur aage bad jao….success mil jayegi……..

      Reply
  6. Amir log ke pass paisa hota hai isliye ve dar ke bavjod bhi kam karte hai kyo ki unhe maloom hai ki ager paisa nahi bhi mila to hamare pass or paise hai

    Lekin ager garib admi risk isliye nahi leta hai kyoki vah sochta hai ager yah paisa bhi chala gaya to kuch nahi bachega isliye vo risk nahi leta

    Reply
    • Dhanyavad Nilesh ji…..antar ameer aur gareeb ka nahi hai balki thinking ka hai……ameer apna paisa yeh soch kar invest karta hai ki “Profit” hoga lekin gareeb yeh soch kar karta hai ki “Loss Na Ho”…..ab aap hi batao profit kiska hoga….

      Reply
      • Amul Ji, Sahi bat hai par amir ke pas itna paisa hai ki o profit kamne ke liye paisa lagata hai, aur grib apna paisa kisise lekar lagata hai isliye o sochta hai ki grib apna loss na ho jaye. par profit o bhi karna chahta hai

        Reply
        • Ajay ji, Gareeb ho ya koi bhi, kisi se pesa lekar invest na kare….uske liye pehle save kare fir invest kare….ameer karodo rupya invest karte hain to aap 1000 hi invest karo….process jari rakho…..

          Reply
      • Sir mujhe entreprenuer banna hain.lekin mera koi mentor nehi hain kaha se shuru karu ? kaise shuru karu kuch bhi malum nehi hain.
        sir mujhe to pehle A to Z sikhna hain.lekin kaise sikhu?
        please sir aap kuch advice de sakte hain plz?

        Reply
  7. अमीर लोग डर के बावजूद भी काम करते है, बिलकुल सही कहा.
    बढ़िया पोस्ट ! अच्छी रिसर्च

    Reply

Leave a Comment