स्मार्ट बनने के 20 तरीके | How To Be Smart

आजकल के modern age में सफलता पाने के लिए competition बढ़ता ही जा रहा है। आजकल जीवन के किसी एक area में सफल होने वाले व्यक्ति को सफल नहीं माना जा सकता। आजकल स्मार्ट होना (Be smart) बहुत जरुरी है। सफल व्यक्ति (successful person) वह है जो जीवन के सभी क्षेत्रों में सफल हो।

Contents show

मेरी जानकारी में कमल और समर दो ऐसे लोग हैं जो आपस में बहुत अच्छे दोस्त हैं। दोनों बचपन से साथ रहे, साथ study की और अब एक ही कंपनी में साथ-साथ जॉब करते हैं।

how to be smart in hindi
Be Smart

लेकिन कमल को सभी लोग पसंद करते हैं। वह जो भी कार्य करता है, सभी में सफल होता है। घर हो या ऑफिस, सभी लोग उससे खुश रहते हैं।

वह जहाँ भी जाता है, वहां का माहौल खुशनुमा और सकारात्मक (Pleasant and positive) हो जाता है। कमल को सभी लोग एक successful person के रूप में जानते हैं। complete man और smart man जैसी उसकी image सभी के नजरों में बनी हुई है।

लेकिन यदि समर को देखें तो वह किसी को impress नहीं कर पाता। उसके अंदर knowledge बहुत है लेकिन फिर भी बहुत कम कार्यों में ही success हो पाता है। बहुत कम लोग उसे पसंद करते हैं। सभी लोगों में उसकी इमेज एक normal person जैसी है।

क्या आप बता सकते हैं कि बचपन से एक साथ रहने के बाद भी दोनों की इमेज में इतना अंतर क्यों है???

आइये मैं बताता हूँ। दोनों में एक चीज का अंतर है और वह है– SMARTNESS

जी हाँ! Smartness ही है जो कमल को एक सक्सेसफुल इंसान बनाती है जबकि समर को एक नार्मल इंसान बनाती है।

वैसे तो कमल और समर लगभग एक जैसे दिखते हैं, एक जैसी नॉलेज है, एक जैसा कार्य करते हैं लेकिन कमल प्रत्येक काम को smart way में करता है।

उसकी कुछ habits उसे smart बनाती हैं। उसके कुछ विचार उसे smart बनाते हैं जिसकी वजह से वह successful है।

यदि आप भी कमल जैसा एक smart person बनना चाहते हैं तो यह article आपके लिए ही है। तो आइये मेरे साथ, आगे बढ़ते हैं।

स्मार्ट लोगों की क्या पहचान है?
How to identify smart people?

“दोस्तों! यहाँ मैं आपको यह बात बता देना चाहता हूँ कि smart वह person नहीं होता जो दिखने में सुन्दर (beautiful) होता है बल्कि हम अपनी अच्छी आदतों (good habits), अच्छी सोच (good thinking), कार्य करने के सही और नए तरीके अपनाने से smart बनते हैं। जीवन के सभी क्षेत्रों में जो इंसान सफल है, वही smart person कहलाता है।”

अब यह प्रश्न आता है कि स्मार्ट कैसे बनें? या स्मार्ट कैसे बना जा सकता है? या स्मार्ट बनने के तरीके क्या हैं? (smart kaise bane? ya smart kaise bana ja sakta hai? ya smart banne ke tarike kya hain?)

दोस्तों! आज मैं आपको स्मार्ट बनने के टिप्स और तरीके बताऊंगा जो आपको एक smart man या smart woman बनने में आपकी help करेंगे।

स्मार्ट बनने के 20 तरीके
How to become smarter

स्मार्ट बनने के इन तरीकों को कृपया बहुत ध्यान से पढ़ें। इन टिप्स को अपने जीवन में उतारें और एक smart man बनकर सफलता की ओर आगे बढ़ जाएँ।

1- Dressing Sense को Improve करें

स्मार्ट दिखने के लिए सबसे पहले जरुरी है कि आप अपने Dressing sense को improve करें। एक अच्छा dressing sense अपनाने से आप एक Good looking person बन जायेंगे। यह जरुरी नहीं है कि हर महीने नए कपड़े बनवाए जाएँ बल्कि कपड़ों को इस तरीके से पहने जो आपको स्मार्ट बनाए।

2- हमेशा Update रहें

स्मार्ट बनने के लिए आप हमेशा Update रहें। आपके देश में और शहर में क्या चल रहा है, इस बारे में knowledge रखें। जिस काम को आप करते हैं, उसमे हमेशा अपडेट होते रहें। अपनी general knowledge को update रखें।

3- Fit body का होना जरुरी है

Smart दिखने के लिए एक Fit body का होना भी जरुरी है। शरीर से फिट रहने के लिए आप gym को join कर सकते हैं। gym न जा पाएं तो रोज morning और evening में Exercise करें। बॉडी को फिट रखने के लिए आप yoga भी कर सकते हैं।

4- Behavior और Thinking को अच्छा बनायें

Smartness के लिए आप अपने Behavior और thinking को mature बनायें। mature होना बहुत जरुरी है। आपका अच्छा व्यवहार लोगों पर positive effect डालता है और आपकी अच्छी सोच से लोग आपसे impress हुए बिना नहीं रह सकते।

5- हमेशा कुछ नया सीखते रहे 

हमेशा कुछ अच्छा सीखते रहे और कुछ नया करते रहें। कुछ अच्छा और नया सीखते रहने से आपकी Smartness बढ़ जाती है। इसके लिए आप अच्छी books पढ़ सकते हैं। New language सीख सकते हैं। आप वह सब सीख सकते हैं जो आपको एक smart person बना सके।

6- Body language पर  ध्यान दें

आप अपनी Body language पर भी ध्यान दें। आपकी Body Language ऐसी होनी चाहिए जो लोगों को impress कर सके। अच्छी body language से आपकी personality में चार चाँद लग जायेंगे। स्मार्ट लगने के लिए एक positive body language का होना आपके career, life और success तीनो के लिए बहुत जरुरी है।

7- फर्स्ट इम्प्रैशन बहुत अच्छा हो

कहते हैं कि “First impression is the last impression”. यह बात बिलकुल सही है। जब भी आप किसी से मिलेंगे तो सबसे पहले वह आपके कपड़ों और आप कैसे दिखते हैं, इस बात पर ध्यान देगा। अतः अपना फर्स्ट इम्प्रैशन बहुत अच्छा हो इसके लिए आप साफ और प्रेस किये हुए कपड़े बहुत अच्छे तरीके से पहने। अपने बाल सही रखें और अपना face को clean and clear रखें।

8- Face पर  एक प्यारी सी  Smile रखें

स्मार्ट दिखने के लिए हमेशा खुश रहें और अपने Face पर हमेशा एक प्यारी सी Smile रखें। ऐसा करने से आप smart तो दिखेंगे, साथ ही आप जहाँ भी जायेंगे वहां का वातावरण खुशनुमा हो जायेगा और लोग आपको बहुत पसंद करेंगे।

9- दिल और दिमाग में अच्छा संतुलन रखें

अपने दिल और दिमाग में हमेशा एक अच्छा संतुलन रखें। जीवन में कुछ बातें दिमाग (mind) से सोची जाती हैं तो कुछ बातों में दिल (heart) से सोचा जाता है। जहाँ जिसकी जरुरत हो, उसी का इस्तेमाल करें। यदि दिल की बात को दिमाग में और दिमाग की बात को दिल पर ले जाओगे तो न तो smart बन पाओगे और न ही success पा सकोगे।

10- अपने आसपास के बारे में जानकारी रखें

आपके आसपास क्या हो रहा है, इस बात पर हमेशा नजर रखें। अपने आसपास के लोगों के बारे में जानकारी रखें। जानकारी रखने का यह means नहीं है कि आप लोगों के काम में टांग अड़ाएं बल्कि जानकारी इसलिए जरुरी है कि समय आने पर आप इस knowledge का सही प्रयोग कर सकें। यह smart people की एक पहचान है।

11- Situations को पहचानने की  Power होनी चाहिए

स्मार्ट बनने के लिए आपके अंदर परिस्थितियों (situations) को पहचानने की power होनी चाहिए। यदि आप new situation को आसानी से समझ लेते हैं, किसी भी situation को समझकर उसमे ढल जाने की आपके अंदर power है या किसी भी नई परिस्थिति को बहुत जल्दी समझकर आप उसे बदलने की power रखते हैं तो आप एक स्मार्ट व्यक्ति हैं।

12- Quick Decision लेने की Habit हो

आप तभी smart माने जायेंगे जब आपके अंदर Quick Decision लेने की Habit हो। जीवन में परिस्थितियां अच्छी हों या बुरी लेकिन यदि आप तुरंत निर्णय लेना जानते हैं तो आप स्मार्ट हैं और सक्सेसफुल होने की power रखते हैं।

13- Problems को Solve करना  आना चाहिए

जीवन में समस्याएं तो आती ही रहती हैं। यदि आपके पास हर problems का solution है तो आप एक स्मार्ट पर्सन माने जायेंगे। smart और successful person के पास प्रेत्येक समस्या का समाधान होता है। अतः आपको problem को solve करना अच्छी तरह आना चाहिए।

14- खुद को Clean और Hygienic रखें

स्मार्ट लोग खुद की और अपने आसपास की सफाई (cleanup) का बहुत ध्यान रखते हैं। आप खुद को clean और hygienic रखें। जहाँ आप रहते हैं, जहाँ आप काम करते हैं, वहां की हमेशा सफाई रखें। सफाई हर किसी को पसंद होती है। इससे लोग आपको पसंद करेंगे और आपका मन भी हमेशा प्रसन्न रहेगा।

15- काम को नए और स्मार्ट तरीके से करें

Smart people किसी भी काम को नए तरीके से करते हैं और इसी नए तरीके से success भी प्राप्त करते हैं। आजकल कम्पटीशन का जमाना है। सभी लोग hard work करके सफलता पाने में लगे हुए हैं। यदि आपको सबसे आगे निकलना है तो वही काम नए तरीके से करना होगा जिसे smart way of success भी कहते हैं।

16- कम्युनिकेशन स्किल्स पर कमांड हो

स्मार्ट लोग जितनी भी भाषा बोलते हैं, सभी पर उनका कमांड होता है। language पर अच्छा command होने से आप अपनी बात को सही शब्दों में दूसरों तक पंहुचा पाते हैं। words को clear बोल पाते हैं और सही शब्दों का सही जगह use कर पाते हैं।

17- लोगों की हमेशा Help करें

एक अच्छे इंसान बनें और लोगों की हमेशा Help करें। कहते है जो हम देते हैं वह हमें वापस भी मिलता है। जब आप आज किसी की हेल्प करेंगे तो हो सकता है कल वह आपकी भी सहायता करे। अतः smart person एक अच्छा helpful person भी होता है। आपका helpful nature आपको successful भी बना सकता है।

18- Daily To Do List बनाएं और पूरा करें

Smart people का कभी कोई भी work अधूरा नहीं रहता है। स्मार्ट लोग हमेशा Daily Schedule (To Do List) बनाते हैं और उसी के हिसाब से कार्य करते हैं। ऐसे लोग समय के बहुत पाबंद होते हैं। प्रत्येक work सही time पर complete करते हैं। smartness के लिए punctual होना बहुत जरुरी है।

19- दूसरों को इम्प्रेस करने की पावर हो

Smart people की बातें हमेशा Impressive होती हैं। जो भी उनसे बातें करता है, impress हुए बिना नहीं रह पाता। स्मार्ट बंदे हमेशा विनम्र (Courteous) होकर बातें करते हैं। कभी भी ज्यादा उत्तेजित (More excited) नहीं होते हैं। गुस्सा (Angry) करना उनकी habit में नहीं होता।

20- एक Responsible person बनें

Smart people एक Responsible person भी होते हैं। अपनी family, अपने work के प्रति वह Responsibility रखते हैं। जीवन के हर जरुरी क्षेत्र में जिम्मेदारी निभाते हैं। responsible होने की यह habit उन्हें smart और successful बनाती है।

स्मार्ट बनने के लिए क्या न करें?
Don’t do this to become Smart

1- Over smart न बनें

Over smart बिलकुल न बनें। कुछ लोग smart बनने के चक्कर में कुछ ज्यादा ही style दिखा देते हैं। ऐसा बिलकुल न करें। overacting  से लोग impress नहीं होते। अतः over smartness और overacting न दिखाएँ।

2- लोगों की बुराई न करें

कभी भी लोगों की बुराई न करें। बुराई करने वाला इंसान सभी की नजरों में गिर जाता है। स्मार्ट लोग कभी किसी की बुराई नहीं करते बल्कि वह लोगों में अच्छाई खोजते हैं।

3- बुरी आदतों से बचें

स्मार्ट बनना हो तो कभी भी पान, पानमसाला, तम्बाकू (tobacco), शराब (alcohol) आदि का प्रयोग न करें। यह सभी चीजें आपकी Health पर बुरा असर डालती हैं और लोग ऐसे लोगों को like भी नहीं करते। इन सबके प्रयोग से आपकी personality भी impressive नहीं रहती।

4- किसी को Hurt न करें

कभी भी किसी को Hurt न करें। smart person लोगों को हमेशा ख़ुशी देते हैं न कि किसी का दिल दुखाते हैं। लोगों को hurt करने वाला न तो स्मार्ट बन पाता है और न ही सही रूप में सफल हो पाता है।

5- किसी को छोटा न समझें

कभी भी किसी को छोटा न समझें। ईश्वर ने सभी को समान बनाया है और कुछ न कुछ skill जरूर दी है। अतः आप भी सभी को समान समझें और सभी से कुछ न कुछ जरूर सीखते रहें।

————-*******————

दोस्तों! Smart Kaise Bane (How to become Smart in Hindi) पर आधारित यह Best Motivational Article आपको कैसा लगा? यदि यह Hindi Tips on “How To Get Smarter” आपको अच्छा लगा तो आप इस हिंदी लेख को Share कर सकते हैं।

इसके अतिरिक्त आप अपना Comment दे सकते हैं और हमें E.Mail भी कर सकते हैं।

यदि आपके पास Hindi में कोई Article, Inspirational story, Life Tips, Hindi Quotes, Money Tips या कोई और जानकारी है और यदि आप वह हमारे साथ Share करना चाहते हैं तो कृपया उसे अपनी फोटो के साथ हमें E-mail करें।

हमारी E.Mail Id है– aapkisafalta@gmail.com यदि आपकी Post हमें पसंद आती है तो हम उसे आपके नाम और फोटो के साथ अपने ब्लॉग पर Publish करेंगे। Thanks!

93 thoughts on “स्मार्ट बनने के 20 तरीके | How To Be Smart”

  1. आपने स्मार्ट होने का बहुत अच्छा बताया है |

    Reply
  2. Thanku so much sir aapne bohat acha likha hai aur tips bhi bohat ashani se samjhya hai …aapki post bohat help full rahi sir ..thank u so much..!

    Reply
  3. आपने बहुत ही अच्‍छा लिखा है ऐसा ही कुछ हमारा भी कहना है

    Reply
  4. This is the best post i found on internet in hindi for becoming smart. ur all tips are amazing..thanks for sharing this article sir…really appreciative.

    Reply
    • keval bate banane wala person smart nahi balki batooni kehlata hai…..aap diye gaye tips ko follow kijiye………

      Reply
  5. Ham ek smart or success full man tabhi ban sakte h jab tak ham ispar command nahi karte ye bahut hi jaruri hai ki har point pe roj follow kare

    Reply
  6. बहुत अच्छी जानकारी दी है सर आपने समार्ट बनने के लिए thank you।

    Reply
  7. आपका यह आर्टिकल बेहद युजफूल हैं। धन्यवाद

    Reply
  8. यह आर्टिकल बहुत अच्छा है इसमें वह सीख है जो आदमी जानते हुए भी गलती से मिस्टेक कर देता है अगर इस तरह से मोटिवेशनल आर्टिकल लिखिएगा तो शायद एक अच्छा नजरिया लोगों में दिखे

    Reply
  9. Sir bahoot ache tips diye Hai aapne ….me inhe follow krunga….but mujhe girl se baat krne me hichkichaht pta ni kyu hoti …..pls solution…….thanks sir

    Reply
  10. very nice but me bahut jaldi kisi bhi baat se angry hokar decision le leti hu iske liye mujhe kese khud me improvement Lana hoga can you tell me please…..

    Reply
  11. आपने विषय को बहुत सुन्दर ढंग से प्रस्तुत किया है, आपका अभिनन्दन करता हूँ. ऐसे ही रोचक विषय पर लिखते रहें. बहुत सुन्दर.

    Reply
  12. Sir. Is article me sach me bilkul sahi Sikh Di gai h
    Mujhe ummid h ki apki is article ki sabhi tips ko thik se follow karke main ek smart person ban saku
    Apka shukriya

    Reply
  13. आपने विषय को बहुत सुन्दर ढंग से प्रस्तुत किया है, आपका अभिनन्दन करता हूँ. ऐसे ही रोचक विषय पर लिखते रहें. बहुत सुन्दर.

    Reply
    • Hello sir
      Apne bahot achha tarika sikhaya. Mujhe ummid h main inko apni life me apply karke ik positive maind set ke sath ane wale sal me bahot kuch achha kar paungi. Dhanewad

      Reply
  14. aap ka article bahul acha hai
    mere saath problem yah hai ki mera beta jo 27 years ka hai usme self confidence ki bahut kami hai. or vo
    ariyal hai or lazy hai
    usme kaise confidence built kiya jaye
    please suggest kare

    Reply
    • Sunita ji, Hamare is Blog me Confidence aur Laziness se related kai Articles hain….aap apne bete ko inhen read karne ki salah de……

      Reply
  15. sir..
    my turant koi decision nhi le pata hu
    ye mere problam hy.
    or ladkiyo se bat krte waqt mere body language v badal jati hy.. es कारण mera impression v bigad jata hy. ye mere bhut bdi problam hy please kuh solution nikalye.

    Reply
  16. app k smart banane bale tips bahut hi achchhe h, yadi log such me jiban me follow karenge to really bo smary ban sakte h. thnksyou.

    Reply
  17. Hello sir
    Meri ek problem hai ki main jyada logo ke beech bol nhi pata hu. Sharmaya hu लड़कियों के साथ बात करते हुए भी जबान लड़खड़ाने लगती है, घर से बहार अकेलापन महसूस करता हु और मायूस सा रहता हूं खुलकर नही जी पा रहा ही, हमेशा घर से बहार निकलने पर एक अजीब सा डर बना रहता ह, ज्यादा खुश नही रहता हूं। प्लीज आप मेरे को बताए

    Reply
    • Aapme confidence ki bahut kami hai, confident hone ke liye hamari post “आत्मविश्वास बढ़ाने के 10 तरीके” ko padiye….confidence bad jayega…….

      Reply
  18. Its really best artical about smartness.But sir aaj ke daur mae English language bahut famous hai and I think smartness ke liye English speaking aana bahut jaruri hai.I am right or wrong please reply.

    Reply
  19. Aap Ne Jo tips Hame Bataye hai wo bahut hi Achi Hai Jis Se Hum smart ban sakte hai lekin ek problem hai hame jyada English nahi aati Toh Phir Kya Kare

    Reply
    • Aasif bhai….jaruri nahi ki English bolne vala hi smart ho….lekin agar aapko english seekhni hi hai to koi English speaking institute ko join kar lijiye….practice se aa jayegi…..

      Reply
  20. Mujhe aapki batai jankari bhut achi lgi. Mujhe lgta h agar me in bato ko follow krungi to jarur ak din safal ho jaungi. Wo din meri life ka sabse best dino me se ak hoga. Thank you ….

    Reply
    • Simple Bro..

      If You have Any impressive Talent.. Then Kisi Event Main Aap Use Dikhao.. .

      Har Inshaan Ke Pas Ek Na Ek Talent Zarur Hota Ha..

      So Find And show It Others..

      Reply
  21. Sir m phle english medium school m tha fir m wha se nikl kr hindi medium m chala gya ar uske baad dhire dhire mre personality kharab hone lagi m un villages boys k sath wsa h bn gya but ab m fir english clg m jaa rha hu tu mujko apne m kya change lana pdega

    Reply
    • Shubham ji aapko jo change pasand ho, jis change se aapko lagta ho ki aap smart ho jayenge, vehi change apnaiye…..vese aap chahe to upar diye gaye 20 tareeke bhi apna sakte hain……dhanyavad!

      Reply
  22. Nice.

    Over smart ना बनें ये Indicate करना जरुरी था क्यों कि आज लोग ओवर स्मार्ट हो गये हैं उन्हें समझना होगा.

    thanks for sharing

    Reply
    • Sahi kaha aapne priyanka ji……log smart banne ka means galat samajh lete hain isiliye oversmartness dikha dete hain…..atah sabhi boton ko post me samjhaya gaya hai……

      Reply
  23. Smart kaise bane..aapne is article me jo tips bataye hai. wah bahut hi useful hai. agar ham inhe achhi tarah follow karenge to ham bhi smart ban jayenge..Very nice.

    Reply

Leave a Comment