5 प्रश्न जो आपको स्वयं से रोज पूछने चाहिए | Questions To Ask Yourself

हम सभी का जीवन (Life) एक बहती नदी के समान होता है। जीवन की यह नदी हमेशा एक ही speed में नहीं बहती रहती बल्कि कभी तो इसकी स्पीड कम होती है और कभी ज्यादा होती है।

Contents show

एक सफल इंसान (successful person) वह होता है जो जीवन की गति (motion of life) को पहचान लेता है और उसी के अनुसार खुद को भी आगे बढ़ाता है ताकि सफलता हासिल की जा सके।

questions to ask yourself
5 Questions To Ask Yourself

अतः लाइफ की स्पीड के अनुसार हमें भी अपनी स्पीड बढ़ानी चाहिए। इसके लिए हमें अपनी दिनचर्या (daily routine) में कुछ ऐसे work शामिल करने होंगे जिससे हम खुद को जीवन की गति के अनुसार आगे बढ़ा सकें।

बहुत से ऐसे कार्य हैं जिससे हम स्वयं को life speed के अनुसार आगे बढ़ा सकते हैं।

उनमे से ही एक important work है– स्वयं से प्रश्न पूछना और उसका सही उत्तर खोजना। (Ask question themselves & search right answers)

हाँ दोस्तों! खुद से प्रश्न पूछना जीवन की वह कला (art of life) है जिसका इस्तेमाल सभी सफल लोग करते हैं।

तो आज मैं आपको कुछ ऐसे questions के बारे में बताऊंगा जिन्हें यदि आप स्वयं से रोज पूछते हैं और उनका उत्तर खोजते हैं तो आप अपने जीवन में सफल (success in life) जरूर होंगे।

हमें यह प्रश्न स्वयं से क्यों पूछने चाहिए?
Why should we ask these questions ourselves?

जब आप कोई प्रश्न स्वयं से पूछते हैं जो आप से ही related होता है तो इसका सबसे अच्छा answer आप खुद ही दे सकते हैं क्योकि आपको आपसे अच्छा कोई और नहीं जानता।

यदि प्रश्न का उत्तर positive हो तो समझ लीजिये कि आप अपने जीवन में सही दिशा में आगे बढ़ रहे हैं अर्थात आप जीवन की गति की हिसाब से आगे बढ़ते जा रहे हैं। और यदि उत्तर negative हो तो आपको तुरंत समझ लेना चाहिए कि सक्सेस पाने के लिए आपको बहुत से improvement की जरुरत है।

इसके लिए आपको एक उदाहरण के द्वारा समझाना चाहता हूँ। मान लीजिये आपको कोई competition पास करना है जो तीन महीने बाद है तो आप क्या करेंगे? जाहिर है आप अपने competition के syllabus को तीन महीने के हिसाब से बांट लेंगे और तैयारी शुरू कर देंगे।

अब यदि आप रोज तीन महीने तक स्वयं से एक प्रश्न पूछते रहें कि क्या मैं अपने द्वारा बनाये गए time table के अनुसार कार्य कर रहा हूँ? इस प्रश्न का उत्तर आप खुद के अंदर खोजिये। अब क्योकि इस प्रश्न का सबसे अच्छा उत्तर आप स्वयं दे सकते हैं तो मेरी सलाह है कि आप इसके answer के लिए किसी से कोई help न लें।

अब यदि उत्तर “Yes” में आता है तो इसका means है कि आप सही दिशा (right direction) में आगे बढ़ रहे हैं। लेकिन यदि उत्तर “No” में आये तो इसका means है कि आपको improvement की जरुरत है।

अब आप तुरंत इसको improve करें ताकि आप अपने द्वारा बनाये गए टाइम टेबल के अनुसार ही daily work कर सकें। यदि आप ऐसा करते हैं तो यह बात सत्य है कि आपको सफल होने से कोई नहीं रोक सकता।

यह तो एक example था। अब मैं आपको 5 ऐसे प्रश्नों के बारे में बताऊंगा जिनको यदि आप रोज स्वयं से पूछेंगे और ऊपर दिए गए example के अनुसार इनका उत्तर जानकार आगे बढ़ेंगे तो सत्य यह है कि आपको कोई भी सफल होने से नहीं रोक सकता। अब आप जीवन के हर क्षेत्र में सफलता प्राप्त कर सकेंगे।

5 प्रश्न जो आपको स्वयं से रोज पूछने चाहिए
5 Questions to ask yourself in daily life

तो अब आप इन 5 प्रश्नों को ध्यान से पढ़े, रोज इनको स्वयं से पूछें और इनका सही उत्तर जानकार उसी के अनुसार आगे बढ़ते जाएँ-

1st Question

क्या मैं अपने जीवन में सफलता प्राप्त करने के लिए सही दिशा में आगे बढ़ रहा /रही हूँ?

Am I moving in the right direction to achieve success in my life?

इस प्रश्न को आपको रोज खुद से सुबह के समय (morning time) पूछना चाहिए। आपने अपने जीवन के लिए कुछ goals तय कर रखे होंगे और आप उन्हें पूरा करने के लिए प्रयास (effort) भी कर रहे होंगे लेकिन केवल इसी से बात नहीं बनती। आपको रोज के कार्य का feedback रोज ही लेना होगा। यह फीडबैक आपको इस प्रश्न के द्वारा मिल जायेगा।

खुद से यह प्रश्न पूछिये और पूरी ईमानदारी से इसका उत्तर खुद के अंदर खोजिये। यदि उत्तर “YES” में है तो बधाई हो आप सही दिशा में सफलता की ओर आगे बढ़े चले जा रहे हैं। और यदि उत्तर “NO” में आये तो खोजिये कि आपसे कहाँ mistake हुई है और उसी दिन इसका solution खोजकर इसे solve कर दीजिये। इसी प्रकार आगे बढ़ते जाइये और सफलता प्राप्त कीजिये।

2nd Question

अपने भविष्य को सुनहरा बनाने के लिए आज के दिन मैं क्या-क्या कर सकता /सकती हूँ?

To make your bright future, what can I do today?

यह प्रश्न भी आपको सुबह के समय खुद से पूछना चाहिए। प्रत्येक व्यक्ति अपने future life को secure करना चाहता है। अगर आपको अपने future को bright बनाना है तो इसके लिए आपको अपने present पर ध्यान देना होगा क्योकि जो काम आप आज (present) करेंगे उसका ही result आपको future में देखने को मिलेगा।

अतः आज आपको कोई न कोई ऐसा कार्य जरूर करना होगा जो आपके future को bright बना सकता है। रोज खुद से यह सवाल कीजिये और रोज कम से कम एक काम ऐसा जरूर कीजिये जो आपके भविष्य को चमकदार बना सके।

एक planning बना लीजिये कि किस दिन आपको क्या करना है। यकीन मानिये अगर आप ऐसा करते हैं तो आप अपने जीवन में सकरात्मक बदलावों (positive changes) को साफ़ महसूस करोगे।

3rd question

मैं आज के दिन की गई गलतियों से क्या सीख सकता हूँ और इन्हें कैसे दूर कर सकता /सकती हूँ?

What can I learn from my today’s mistakes & how can I remove this?

यह प्रश्न आपको रोज रात को सोते समय (night time) स्वयं से पूछना चाहिए। दोस्तों! गलतियां हम सभी करते हैं। और जो कभी गलती नहीं करता, वह या तो ईश्वर का अवतार है या खुद ईश्वर है। लेकिन हम तो इंसान (human) है और इंसानों से गलतियां हो जाती हैं।

असफल इंसान (failed person) वह है जो अपनी गलतियों से न तो कुछ सीखता है और न ही उन्हें सुधारने की कोशिश करता है। लेकिन इसके विपरीत सफल इंसान (successful person) वह है तो अपनी गलतियों से बहुत कुछ सीखता है और कोशिश करके उन्हें दूर भी कर देता है।

अतः हर रोज रात को सोने से पहले आप स्वयं से यह प्रश्न जरूर कीजिये। आपने दिन भर में कोई न कोई mistake जरूर की होगी, चाहे वह छोटी हो या बड़ी। पर important यह है कि आपने उस mistake से क्या सीखा? और उसे दूर करने के लिए आप अगले दिन क्या कदम उठाने जा रहे हैं? अतः रोज अपनी ही गलतियों से कुछ अच्छा सीखिये, जिंदगी बहुत आसान हो जाएगी।

4th Question

क्या मैं अपने जीवन से संबंधित सभी जिम्मेदारियां पूरी कर रहा /रही हूँ?

Am I completing my life’s all Responsibilities?

यह प्रश्न आप दिन में कभी भी (daily any time) खुद से पूछ सकते हैं। हम सभी के पास कुछ responsibilities जरूर होती हैं। अगर कोई व्यक्ति यह कहता है कि उसके पास कोई भी responsibility नहीं है तो इसका means है कि या तो वह व्यक्ति समाज (society) में न रहकर जंगल में रह रहा है या फिर वह बहुत लापरवाह व्यक्ति (careless person) है। मुझे नहीं लगता कोई खुद को लापरवाह कहलाना पसंद करेगा।

अतः एक जिम्मेदार व्यक्ति (responsible person) बनिए और रोज खुद से यह प्रश्न कीजिये। अपनी सभी responsibilities को हर रोज कुछ minutes का time देकर सोचिये। यदि आपको कहीं भी ऐसा लगता है कि आप गैरजिम्मेदार (irresponsible) हो रहे हैं तो तुरंत उस पर ध्यान दीजिये।

सच यह है कि जो व्यक्ति अपने जीवन की responsibilities को बखूबी निभाता है, वह सफलता की सीढ़ियां (steps of success) चढ़ता चला जाता है।

5th Question

मैंने आज के दिन दूसरे लोगों के लिए ऐसा क्या किया जिससे उन्हें लाभ हुआ हो?

What have I done today to other people which benefited them?

यह प्रश्न आप रात को सोते समय खुद से जरूर पूछिये। हम सभी जानते हैं कि यदि हम किसी के साथ आज अच्छा करते हैं तो कल हमारे साथ भी कुछ अच्छा जरूर होगा। यह जीवन का नियम (law of life) है जिसे law of attraction के नाम से भी जाना जाता है। साइंस भी इस rule को मानती है।

अतः रोज खुद से यह प्रश्न पूछिये। हर रोज कम से कम एक ऐसा कार्य जरूर कीजिये जिससे दूसरों का फायदा होता हो। इसके लिए आप दूसरों की help कर सकते हैं। दूसरों की ख़ुशी (happiness) के लिए कुछ कर सकते हैं। बहुत से ऐसे work हैं जो आप दूसरों की भलाई (welfare) के लिए कर सकते हैं।

कभी किसी भूखे को खाना खिला कर देखिये, बहुत आनंद मिलता है। यदि आप इस तरह के कार्य करते हैं तो आपके जीवन में कुछ ऐसे positive event होने लगेंगे जिनसे आपको एहसास (feel) होगा कि यह मेरे द्वारा ही किये गए किसी अच्छे कार्य का परिणाम है।

————-*******————

दोस्तों! Best Life Related Article For Success आपको कैसा लगा? यदि यह Hindi Article on “5 Questions to ask yourself in daily life” आपको अच्छा लगा तो आप इस हिंदी लेख को Share कर सकते हैं।

इसके अतिरिक्त आप अपना Comment दे सकते हैं और हमें E.Mail भी कर सकते हैं।

यदि आपके पास Hindi में कोई Article, Inspirational story, Life Tips, Hindi Quotes, Money Tips या कोई और जानकारी है और यदि आप वह हमारे साथ Share करना चाहते हैं तो कृपया उसे अपनी फोटो के साथ हमें E-mail करें। हमारी E.Mail Id है–[email protected] यदि आपकी Post हमें पसंद आती है तो हम उसे आपके नाम और फोटो के साथ अपने ब्लॉग पर Publish करेंगे। Thanks!

21 thoughts on “5 प्रश्न जो आपको स्वयं से रोज पूछने चाहिए | Questions To Ask Yourself”

  1. An excellent approach in a very simple way. for secure success oriented people. Appreciable for each every one. keep it up. Thanks with regards.

    Reply
  2. बहुत ही बढ़िया और जरुरी आर्टिकल ……अगर रोज सुबह सभी लोग अपने आप से ये 5 प्रश्न पूछें और फिर और बेहतर काम करें……तो ये पोस्ट किसी की भी जिंदगी बदल सकती है …..

    Reply
    • Dhanyavad Pushpendra ji….ASC ka main aim logo ki life me positive change lana hi hai…….aur hamesha yahi mera pryas rehta hai……

      Reply
  3. बहुत ही बढ़िया article लिखा life को बेहतर बनाने के बारे में । सबसे ज्यादा अच्छा जो आपने अंत में लिखा कि किसी भूखे को भोजन कराकर देखिये , सच में इससे बेहतर कुछ नहीं । बहुत से लोग होते है गरीबों को पैसे दे देते है और तुरते बनते है ,लेकिन अगर वह पैसे देने के बजाए एक बार भोजन कराकर देखें ,तो जो एहसास होगा ,वही समझ सकेंगे ।
    गरीबों को भोजन कराने का एक अन्य फायदा यह भी है कि लोग उन्हें पैसे तो पेट भरने के लिए देते है लेकिन बहुत से ऐसे लोग तम्बाको , बीड़ी , शराब आदि नशा करने लग जाते है , जिससे जो व्यक्ति दान करता है उसको इसका पुण्य की बजाए कुछ और ही लग जाता है ,इसलिए भी हमें गरीबों को भोजन कराना चाहिए , और इससे दिल को भी काफी ख़ुशी मिलेगी ।

    आपने काफी बढ़िया आर्टिकल लिखा । 5 सवाल अगर हर समय याद रहें और हम अपने आप से पूछते रहें तो life ही बदल जायेगी ।

    Reply
    • Dhanyavad Nikhil ji…..sahi kaha aapne ki kisi bhuke ko bhojan karane ka ek alag hi ahsas hota hai….aur iska result bhi future me positive hi milta hai….

      Reply
  4. Namaskar Amul ji,
    Kabile tareef article likhte hai aap. Aapne 5 questions bahut hi sahi add kiye hai. Aisa karne se ham wrong direction me jaane se bach sakte hai.
    Dhanybad

    Reply
    • Dhanyavad Amar ji……yeh 5 questions mene kisi bhi person ki life ke sabhi part ko lekar banaye hain….jo inke positive answer khoj lega….success ho jayega……

      Reply
  5. अमूल जी आपकी यह टिप्स बहुत ही बढ़िया है. हमारे अन्दर हर सवाल का जवाब होता है। हम सही है या गलत। हमारा अंतर मन सब कुछ जानता है। Great Article.

    Reply
    • Dhanyavad Surendra ji…..jab ham koi bhi saval khud se puchte hain to hamara mind kendrit hokar uska answer khojta hai aur baad me sahi answer pa bhi leta hai……

      Reply
  6. अमूल जी.. नमस्कार,
    बहुत अच्छा आर्टिकल… मैं आपके हर आर्टिकल पढ़ता हूं। इन्हें पढ़कर काफी कुछ सीखने मिला और मैं इन्हें अपने जीवन में उतरता भी हूं। धन्यवाद

    Reply
    • Dhanyavad Durga pandey ji…..agar ham aapke jeevan me positiveness la paye to hame accha lagega kyoki yahi hamara aim hai…..

      Reply
  7. अमूल जी, जीवन का सबसे कठिन कार्य जो ज्यादातर मनुष्य नहीं कर पाते है, वो यही है कि अपने आप से सवाल करना। लेकिन आपने जो पांच सवाल बताएं है, सचमुच यदि हर इंसान ये सवाल अपने आप से पूछने की आदत डाल ले तो सफलता और ख़ुशी दोनों उसके कदम चूमेंगी।

    Reply
    • Thanks Jyoti ji…..sahi kaha aapne…..khud se sawal puchna ek ART hai….jiski help se koi bhi success ho sakta hai…..

      Reply

Leave a Comment