करोड़पति लोगों की 7 समान आदतें | Similar Habits of Self Made Millionaires

समय (time) बदल चुका है। आजकल लोग पैसे के बारे में बहुत सोचने लगे हैं। लोगों का पैसे (money) के बारे में सोचना काफी हद तक सही भी है क्योंकि पैसा हमारी लाइफ की 90% जरूरतों को पूरा करता है।

वैसे तो यह बात सही है कि पैसा किसी की भी जिंदगी के लिए “सब कुछ” (everything) तो नहीं होता लेकिन “बहुत कुछ” (something special) जरुर होता है। अब इस “बहुत कुछ” के बारे में सोचना आजकल बहुत जरुरी हो गया है।

habits of self made millionaires in hindi
Self Made Millionaire

इंटरनेट का आजकल लगभग सभी लोग प्रयोग कर रहे हैं और उन लोगों के बारे में खोज रहे हैं जो आज के समय में Multi Millionaires हैं या Very Rich हैं।

लोग जानना चाहते हैं कि करोड़पति लोग (Millionaire People) किस तरह से सोचते हैं।

लोग जानना चाहते हैं कि करोड़पतियों की आदतें (Habits of Self Made Millionaires) क्या क्या होती हैं।

लोग यह भी जानना चाहते हैं कि दुनिया में जितने भी करोड़पति लोग हैं, उनमें कौन सी ऐसी बातें हैं जो सभी में समान हैं।

दोस्तों, यदि हम अमीर (Rich) बनना चाहते हैं, यदि हम अमीरों जैसा जीवन (Rich life) जीना चाहते हैं और अमीरों की तरह दुनिया में नाम कमाना चाहते हैं तो हमें अमीरों जैसा ही सोचना होगा, उनकी आदतों को अपनी दिनचर्या (Daily routine) में शामिल करना होगा और सबसे बड़ी बात यह जानना होगा कि ऐसी कौन सी बातें हैं जो दुनिया के सभी अमीरों या करोड़पतियों (Crorepati) में समान होती हैं।

दोस्तों! आज मैं आपको “Aapki Safalta” की “करोड़पति कैसे बनें” की श्रृंखला (How to Become a Millionaire series) में यही बात बताने जा रहा हूँ कि ऐसी कौन सी बातें हैं जो पूरी दुनिया के करोड़पति लोगों में एक सी होती हैं।

जी हाँ! मैंने 7 ऐसी बातों या आदतों का कलेक्शन किया है जो सभी Rich people में समान होती हैं।

सभी करोड़पति लोगों की 7 समान आदतें

7 Similar Habits of All Millionaires

कृपया इन करोड़पति लोगों की 7 आदतों (7 Habits of Self Made Millionaires) को बहुत ध्यान से पढ़िए और एक एक करके इन बातों को अपने जीवन में अपनाते जाइये। अगर आप ऐसा कर पाए तो आप भी करोड़पति लोगों की लिस्ट में शामिल हो जायेंगे। तो आइये जानते हैं कि क्या हैं करोड़पति बनने की 7 टिप्स (7 tips to become millionaires)

1- करोड़पति लोग जॉब नहीं करते हैं (Millionaire people do not have jobs)

दुनिया में जितने भी लोग करोड़पति हैं, उनमे से किसी की कभी भी यह इच्छा नहीं रही कि वह कोई जॉब करे। दुनिया के एक मशहूर अमीर Robert Kiyosaki कहते हैं कि अगर अमीर बनना है तो आपको जॉब करने के बारे में कभी नहीं सोचना चाहिए क्योंकि जॉब करके आप खुद कभी करोड़पति नहीं बन सकते।

जॉब करके आप किसी दूसरे के लिए काम कर रहे होते हैं और अपना समय किसी दूसरे को Crorepati बनाने में लगा रहे होते हैं। यदि आपको करोड़पति बनना है तो जॉब लेने के बारे में कोई तैयारी मत करो बल्कि ऐसे कार्य करो जिससे आप हजारियों लोगों को जॉब दे सको।

2- करोड़पति लोग खुद से ही प्रेरित होते रहते हैं (Millionaires are self-motivated people)

Self motivated होना और self aware होना एक बहुत अच्छी आदत होती है। दुनिया के सभी करोड़पतियों में यह आदत समान होती है। करोड़पति लोग कभी भी बाहर से प्रेरणा प्राप्त नहीं करते हैं बल्कि वह स्वयं ही प्रेरणा का ऐसा भंडार होते हैं कि जरुरत पड़ने पर खुद से ही प्रेरणा लेते रहते हैं।

ऐसा इसीलिए होता है क्योंकि वह खुद ऐसे कार्य कर चुके होते हैं जिनसे वह प्रेरणा ले सकते हैं। ऐसा नहीं है कि उन्होंने कभी बाहर से प्रेरणा न ली हो, अपने करोड़पति बनने की process में वह बाहर से ही प्रेरणा लेते थे लेकिन बाद में वह खुद के प्रति जागरूक (self aware) हो गए और तभी से वह Self motivate होने लगे। अर्थात दुनिया के सभी Self Made Millionaires खुद के कार्यों से ही Motivation लेते हैं और लोगों को Motivated भी करते हैं।

3- करोड़पति लोग अपने नए विचारों को कार्य में बदल देते हैं (Millionaire people are Entrepreneurs)

दुनिया में जितने भी लोग खुद के दम पर करोड़पति (Self made millionaires) बने हैं उनमे कुछ नया सोचने की आदत (Habit of thinking about new ideas) समान होती है। ऐसे लोग एक ऐसा Idea सोचते हैं जो नया होता है और इस New idea को वह Work में बदलकर एक नए तरह का business खड़ा कर देते हैं।

जो लोग ऐसा कर पाते हैं, वह Entrepreneurs कहलाते हैं और जिनका उद्देश्य लोगों को अपने बिज़नेस के द्वारा एक ऐसी नई सेवा (New services) देना होता है जिसे लोग पसंद करते हैं। यही नया बिज़नेस entrepreneurs को Multi Millionaires में बदल देता है। अतः करोड़पति बनना है तो entrepreneur बनो और ऐसा नया कार्य करो जो लोगों के काम आये, अगर आप ऐसा करके उसे बिज़नेस में बदल सके तो लोग बदले में आपको MONEY तो देंगे ही और यही पैसा आपको करोड़पति बना देगा।

4- करोड़पति लोगों के प्रत्येक कार्य के पीछे एक ठोस कारण होता है (Millionaires have solid reasons for your every work)

दुनिया के सभी अमीर लोग (Rich people) बिना वजह के कोई कार्य नहीं करते। उनके प्रत्येक कार्य के पीछे कोई न कोई ठोस कारण जरूर होता है। किन लोगों से मिलना है, कहाँ कहाँ जाना है या क्या क्या करना है और क्यों करना है, करोड़पति लोग यह सब कुछ पहले से ही फिक्स कर लेते हैं।

यदि कोई अमीर व्यक्ति vacations पर कहीं घूमने भी जाता है तो उसके पीछे भी strong reason होता है। हो सकता है वह कुछ थकान (Fatigue) महसूस कर रहा हो और refresh होने के लिए vacations पर जा रहा हो। यदि आप भी Self Made Millionaires बनना चाहते हैं तो आपको भी अपने प्रत्येक काम का एक solid reason रखना सीखना चाहिए।

5- करोड़पति लोगों के पास बड़े और स्पष्ट लक्ष्य होते हैं  (Millionaires have big and clear goals)

दुनिया का प्रत्येक करोड़पति आज इसीलिए करोड़पति है क्योकि उसके पास अतीत (past) में बहुत से big and clear goals रहे थे और आने वाले समय में वह अरबपति (Billionaires) होंगे क्योकि आज भी उसके पास बहुत से big and clear goals हैं और वह लगातार उन पर work कर रहे हैं।

Future में अपने business को किस level तक ले जाना है और कब इस level को achieve कर लेना है या किस किस शहर में और किस किस देश में अपनी company की new branch खोलनी है, इन सभी बातों पर सभी करोड़पति लोग पहले से ही एक clear vision बना लेते हैं। आप भी आज से ही clear vision बनाना शुरू कर दीजिये क्योकि यह अमीर बनने का जरुरी नियम (rule to become rich) है।

6- करोड़पति लोग पैसा बनाने की कला जानते हैं (Every millionaire is money creator or investors)

दुनिया में जिंतने भी साधारण लोग हैं, वह पैसा बचाना (money saving) सीखते हैं। वह जिंदगी भर मेहनत करके पैसा कमाते हैं और उस कमाए पैसे में से कुछ save कर लेते हैं और समय आने पर उस saving money को खर्च कर देते हैं। लेकिन अमीर या करोड़पति लोग ऐसा नहीं करते। करोड़पति लोग पैसा बचाते नहीं है बल्कि बचे पैसे को सीधे इन्वेस्ट कर देते हैं।

करोड़पति लोगों के पास saving money आपको कभी नहीं मिलेगी क्योंकि रखा हुआ पैसा उन्हें कभी अच्छा नहीं लगता। करोड़पति लोगों को जैसे ही अपनी company से profit होता है और पैसा आता है तो वह उस पैसे को save न करके तुरंत किसी ऐसी जगह invest कर देते हैं जहाँ से और अधिक पैसा कमाया जा सके। अतः अमीर लोग पैसा बचाना नहीं जानते बल्कि पैसा बनाना (make money) जानते हैं।

7- करोड़पति लोगों के लिए पैसे कमाना एक खेल की तरह होता है (Making money is like a Game for millionaires)

सभी करोड़पति लोग काम कभी नहीं करते बल्कि अपने काम को वह खेल बना लेते हैं। यह बात सभी जानते हैं कि millionaires पूरे दिन काम करते हैं, एक मिनट का भी टाइम उनके पास फ्री नहीं होता लेकिन वह फिर भी नहीं थकते। ऐसा क्यों होता है?

ऐसा इसीलिए होता है क्योंकि दुनिया के सभी Rich person अपने काम को एक खेल जैसा बना लेते हैं जिसे खेलने में उन्हें मजा आता है, न कि उससे उन्हें थकान होती है। थकते वह लोग हैं जो अपने काम को बोझ समझ लेते हैं।

रॉबर्ट टी कियोस्की एक Self Made Millionaire हैं जिन्होंने अपनी एक पुस्तक में लिखा है कि Financial Freedom पाना उनके लिए इसीलिए आसान हुआ क्योकि उन्होंने इस काम को एक खेल बना लिया था। वह खेलते रहे और आज पैसे के इतने बड़े खिलाडी (Big player of Money) बन चुके हैं कि प्रत्येक financial freedom चाहने वाले व्यक्ति के लिए वह आज एक प्रेरणा के स्रोत (Source of inspiration) बन चुके हैं।

————-*******———— 

दोस्तों! यह “How to become Millionaires series” Article आपको कैसा लगा? यदि यह Hindi Article on “7 similar habits of all self made millionaires and rich people” आपको अच्छा लगा तो आप इस हिंदी लेख को Share कर सकते हैं।

इसके अतिरिक्त आप अपना Comment दे सकते हैं और हमें E.Mail भी कर सकते हैं।

यदि आपके पास Hindi में कोई Article, Inspiring story, Life Tips, Hindi Quotes, Money Tips या कोई और जानकारी है और यदि आप वह हमारे साथ Share करना चाहते हैं तो कृपया उसे अपनी फोटो के साथ हमें E-mail करें। हमारी E.Mail Id है– [email protected] यदि आपकी Post हमें पसंद आती है तो हम उसे आपके नाम और फोटो के साथ अपने ब्लॉग पर Publish करेंगे। Thanks!

23 thoughts on “करोड़पति लोगों की 7 समान आदतें | Similar Habits of Self Made Millionaires”

  1. Very helpful this article mind refresh..

    Future plane A successful and self made with success life..

    Thank you

    Reply
  2. करोंड़पति बनाने के लिए व्यक्ति में जिन गुणों को होना चाहिए उनका बहुत अच्छे से आपने वर्णन किया है | प्रेरणादायक सार्थक पोस्ट

    Reply
  3. सर मुझे बहुत अच्छा लगा करोड़ पति वाली टिप्स आपको बहुत बहुत धन्यवाद

    Reply
  4. सबकी यही चाहत है की करोडपति बने लेकिन मेहनत कोई नही करना चाहता है
    और जो लोग मेहनत पर विस्वाश करते है सफलता उन्हें निश्चित ही मिलती है
    बढ़िया पोस्ट

    Reply
  5. Motivational Article……… जीवन में उन्नति पाने के लिए अत्यधिक पैसा कमाने के लिए, काफी अच्छे टिप्स share किये……धन्यवाद

    Reply
  6. बहुत ही बढ़िया article है ….. ऐसे ही लिखते रहिये और मार्गदर्शन करते रहिये ….. शेयर करने के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद। 🙂 🙂

    Reply
  7. Sir Aap Bahut achcha likhte ho ,sir aap daily ek post Shayar kiya karo aapke blog ke liye bahut achcha hoga.

    Reply
  8. अच्छा लेख है इससे बहुत लोगों को सफलता मिलेंगी।

    नीरज

    Reply
  9. बात तो बहुत सही है ! लेकिन नौकरी छोड़ने के लिए भी बहुत हिम्मत चाहिए होती है — ठीक है — कोशिश करके देखते हैं !!!!

    Reply
  10. वाकई यह कमाल की बात है। करोड़पतियों के अंदर समान रूप से यह 7 बातें पाईं जाती हैं। यह मेरे लिए बहुत चौंकाने वाली बात थी। इससे पहले मैंनें कभी इस तरह का आर्टिकल नहीं पढ़ा था। बहुत ही अच्‍छा आर्टिकल है।

    Reply

Leave a Comment