मन का सूरज बुझने ना दो। Best Hindi Poem

चाहें दुनिया का सबसे अमीर व्यक्ति हो या सबसे गरीब व्यक्ति, चाहें सबसे सफल इंसान हो या सबसे विफल इंसान, चाहें दुनिया का कोई भी इंसान हो, परेशानियां किसके जीवन में नहीं आतीं? यह सभी के जीवन में आती हैं।

और जब यह सभी के जीवन में आती हैं तो इनसे घबड़ाना क्या! आना है तो आती रहें, चिंता की कोई बात नहीं, स्वागत है इनका।

क्योंकि जीवन में Problems हमें सफलता के मार्ग से रोकने नहीं आतीं बल्कि यह हमें और बड़ी सफलता (Big Success) को प्राप्त करने लायक बनाने आती हैं।

hindi poem students
मन का सूरज बुझने ना दो।

समस्याएं अपने समाधान के साथ ही आती हैं। जो इन समस्याओं के साथ रहकर इन्हें सुलझाना सीख जाता है वह सफलता का असली हकदार होता है।

आइये दोस्तों! आज मैं आपके लिए एक और प्रेरक कविता (Inspirational Poem) लेकर आया हूँ जो स्पेशल रूप से विद्यार्थियों के लिए (Poem for Students) हैं जिन्हें अपनी Life में बहुत से Goal Achieve करना है और साथ ही साथ यह कविता उन लोगों के लिए है जो सक्सेस प्राप्त करना चाहते हैं।

यह आपके आत्मविश्वास (Confidence) को बढ़ा देगी, आपके अंदर परेशानियों से लड़ने की हिम्मत (Courage) को बढ़ा देगी और यदि आप इसे बार बार पढ़ेंगे तो अपने अंदर आप एक सकारात्मक ऊर्जा (Positive Energy) को भरा हुआ पाएंगे।

कृपया इस प्रेरणादायक हिंदी कविता (Motivational Poem In Hindi) की एक एक पंक्ति को ध्यान से पढ़िए। मेरा विश्वास है कि इस हिंदी कविता (Hindi Poem) को पढ़ने के बाद आप खुद को आत्मविश्वास (Full Self Confidence) से भरपूर पाओगे और कुछ अच्छा करने का जुनून (Desire) आपके अंदर जन्म लेगा–

मन का सूरज बुझने ना दो

(प्रेरक हिंदी कविता)

 

चाहें आसमां का सूरज बुझ जाए,

पर मन का सूरज बुझने ना दो.

पथरीले रास्तों से कदम लहूलुहान हो जाए,

पर बढ़ते कदमों को रुकने ना दो.

————-*******————

भविष्य का खाका वर्तमान में ही खींच लो,

और अपने भूतकाल से थोड़ा-सा सीख लो,

सफलता पाने का यह मंत्र कुछ अनोखा है,

चलते हुए गिर जाओ तो उठो और फिर चलो.

————-*******————

चाहें सारे जमाने का दामन छूट जाए

पर उम्मीदों का दामन छूटने ना दो.

चाहें आसमां का सूरज बुझ जाए,

पर मन का सूरज बुझने ना दो.

————-*******————

एक बार अपने अंदर के रेडियो को सुनो,

एक-एक कर के अपनी खूबियों को चुनो,

आशाओं के धागे को जोड़ जोड़ कर,

जीवन में सफलता की चादर को बुनो.

————-*******————

चाहें मन्नत का धागा टूट जाए,

पर विश्वास का धागा टूटने ना दो.

चाहें आसमां का सूरज बुझ जाए,

पर मन का सूरज बुझने ना दो.

————-*******————

सुना है इस जीवन का कोई भरोसा नहीं,

कुछ भी हो पर खुद पर पूरा भरोसा करो,

चाहें यह अंतराल कितना भी छोटा हो,

पर तुम उठो और कोई बड़ा चमत्कार करो.

————-*******————

अपनी मेहनत और ईमानदारी के बदौलत,

सच्चाई को झूठ के सामने कभी झुकने ना दो.

चाहें आसमां का सूरज बुझ जाए,

पर मन का सूरज बुझने ना दो.

 

Man Ka Sooraj Bujhne Na Do

(Inspirational Poem In Hinglish)

Chahen aasman ka sooraj bujh jaye,

par man ka sooraj bujhne na do.

pathreele raston se kadam lahooluhan ho jaye,

par badhte kadmo ko rukne na do.

————-*******————

Bhavishya ka khaka vartman me kheech lo,

aur apne bhootkal se thoda-sa Seekh lo,

safalta pane ka yeh mantra kuch anokha hai,

chalte hue gir jao to utho aur phir chalo.

————-*******————

Sare jamane ka daman chhoot jaye,

par ummeedon ka daman chhootne na do.

chahen aasman ka sooraj bujh jaye,

par man ka sooraj bujhne na do.

————-*******————

Ek baar apne andar ke Redio ko suno,

ek-ek kar ke apni khubiyon ko chuno,

aasaon ke dhaage ko jod jod kar,

jeevan me safalta ki chadar ko buno.

————-*******————

Chahen mannat ka dhaga toot jaye,

par vishvas ka dhaga tootne na do.

chahen aasman ka sooraj bujh jaye,

par man ka sooraj bujhne na do.

————-*******————

Suna hai is jeevan ka koi bharosa nahi,

kuch bhi ho par khud par poora bharosa karo,

chahe yeh antraal kitna bhi chhota ho,

par tum utho aur koi bada Chamatkaar karo.

————-*******————

Apani mehnat aur emanadari ke badaulat,

sacchai ko jhuth ke samne kabhi jhukne na do.

chahen aasman ka sooraj bujh jaye,

par man ka sooraj bujhne na do.

 

By- Raj Kumar Yadav

Email : [email protected]

“मन का सूरज बुझने ना दो (Do not Lose your Self Confidence & Courage)” यह कविता (Hindi Inspirational Poem) हमें राज कुमार यादव जी ने भेजी है जो गोपालगंज, बिहार से हैं। राज जी को कवितायेँ लिखने का बहुत शौक है। राज कुमार जी का बहुत बहुत धन्यवाद ! हम राज कुमार जी को उनके बेहतर भविष्य के लिए शुभकामनायें देते है।

————-*******————

दोस्तों! यह Best Poem or Motivational Kavita For Students Success आपको कैसी लगी? यदि यह Hindi Kavita on “Do not Lose your Self Confidence & Courage In Life” आपको अच्छी लगी तो आप इस हिंदी कविता को Share कर सकते हैं।

इसके अतिरिक्त आप अपना Comment दे सकते हैं और हमें E.Mail भी कर सकते हैं।

यदि आपके पास Hindi में कोई Article, Inspiring story, Life Tips, Poem, Hindi Quotes, Money Tips या कोई और जानकारी है और यदि आप वह हमारे साथ Share करना चाहते हैं तो कृपया उसे अपनी फोटो के साथ हमें E-mail करें।

हमारी E.Mail Id है– [email protected] यदि आपकी Post हमें पसंद आती है तो हम उसे आपके नाम और फोटो के साथ अपने ब्लॉग पर Publish करेंगे। Thanks!

14 thoughts on “मन का सूरज बुझने ना दो। Best Hindi Poem”

  1. मन की आशा यदि संभली है, मन का सूरज नहीं बुझेगा।
    जिसने अपना धैर्य न खोया, बाधाओं के बीच उठेगा।।

    Reply
  2. एक बार अपने अंदर के रेडियो को सुनो,एक-एक कर के अपनी खूबियों को चुनो,आशाओं के धागे को जोड़ जोड़ कर,जीवन में सफलता की चादर को बुनो.

    प्रेरणादायक कविता..

    Reply
  3. अपनी मेहनत और ईमानदारी के बदौलत,

    सच्चाई को झूठ के सामने कभी झुकने ना दो.

    चाहें आसमां का सूरज बुझ जाए,

    पर मन का सूरज बुझने ना दो…. आशा और उत्साह का संचार करती प्रेरणादायक कविता

    Reply
  4. अपनी मेहनत और ईमानदारी के बदौलत,

    सच्चाई को झूठ के सामने कभी झुकने ना दो.

    चाहें आसमां का सूरज बुझ जाए,

    पर मन का सूरज बुझने ना दो.
    बहुत बढ़िया।

    Reply

Leave a Comment