सफल होने के लिए Positive Body Language जरुरी क्यों है?

Positive Body Language के बारे में आजकल अधिकतर लोग जानते तो हैं लेकिन इसे अपनी Practical Life में बहुत कम लोग ही सही तरीके से apply कर पाते हैं।

जो लोग बॉडी लैंग्वेज के बारे में सही तरीके से जानते हैं और सही तरीके से ही इसे अपनी लाइफ में apply करते हैं, वह किसी को भी अपनी ओर सकारात्मक रूप से आकर्षित कर लेते हैं।

ऐसे लोग अपनी बात को सही तरीके के लोगों के सामने रख पाते हैं और समय के साथ लगातार सफलता की सीढ़ियां चढ़ते चले जाते हैं।

positive body language hindi
Positive Body Language

मेरी जानकारी में दो ऐसे सगे भाई हैं जो एक ही घर में पले और बढ़े हैं, एक ही तरह की Study उन दोनों ने की है लेकिन उनमे से एक किसी छोटी फैक्ट्री में काम करता है और जिसका व्यक्तित्व बहुत साधारण है।

जबकि उसका दूसरा भाई हरप्रीत थाईलैंड में एक अच्छी कंपनी में मैनेजर है जो असाधारण व्यक्तित्व का मालिक है। अभी कुछ दिनों पहले हरप्रीत India में अपने घर आया तो मेरी उससे बात हुई।

बातचीत करते समय हरप्रीत ने बताया कि उसकी Company की 80% Deals में उसी का सकारात्मक योगदान है। मैंने उससे एक सीधा सवाल पूछ लिया– “आपकी इस सफलता का राज क्या है?”

हरप्रीत ने तुरंत उत्तर दिया, “मेरी बॉडी लैंग्वेज, मैंने इसे Positive बनाने के लिए बहुत मेहनत की है।”

मुझे उसका यह उत्तर बहुत Interesting लगा। मुझे अपने ब्लॉग के लिए अच्छा टॉपिक मिल गया था।

मैंने तुरंत शारीरिक भाषा के बारे उसे detail में बताने को कहा। लगभग एक घंटे मेरी इस विषय पर उससे बात हुई।

दोस्तों! आज मैं आपको हम दोनों के बीच हुई बातचीत के आधार पर बताऊंगा कि बॉडी लैंग्वेज क्या होती है? (What is the meaning of Body Language), हमें सकारात्मक शारीरिक भाषा की जरुरत क्यों है? (Why we need Body Language), बॉडी लैंग्वेज बातचीत करते समय जरुरी क्यों है? (Why is Body Language Important in Communication) और सकारात्मक बॉडी लैंग्वेज हमें किस प्रकार सफल बनाती है? (Why is the Right Body Language necessary to Succeed?)

बॉडी लैंग्वेज क्या है?

(What Is Body Language In Hindi ?)

“बॉडी लैंग्वेज आपके शरीर की वह भाषा होती है जिसकी सहायता से आप बिना शब्दों (Non Verbal) के ही लोगों से संवाद (Communication) कर पाते हैं , जिससे आपका व्यवहार (Behavior), आपका व्यक्तित्व (Personality), आपका चरित्र (Character) और यहाँ तक कि आपके मन के विचार (Inner Thoughts) भी लोगों के सामने आ जाते हैं।”

अपने मुँह से बोली गयी भाषा (Verbal Language) को तो आप न बोलकर छिपा भी सकते हैं लेकिन Body Language आपकी वह भाषा है जो नदी की तरह लगातार बहती रहती है। इसे छिपाया नहीं जा सकता लेकिन इसे बदला जा सकता है।

दोस्तों, Body Language का आपकी सफलता में बहुत बड़ा योगदान होता है। बिना Body Language के Success प्राप्त करना बिलकुल वैसा ही है जैसे बिना हथौड़ी के हाथ से दीवार में कील ठोकना। Body Language ही है जो इंसान को एक सफल इंसान बनाने में मदद करती है। कोई भी इंसान बिना Body Language के चलती फिरती मशीन से ज्यादा और कुछ नहीं है।

सफल होने के लिए सही बॉडी लैंग्वेज जरुरी क्यों है?

Why Do We Need Good Body Language Necessary To Succeed?

आइये अब मैं आपको बताता हूँ कि एक अच्छी शारीरिक भाषा (Good Body Language) सफल होने के लिए बहुत जरुरी क्यों मानी जाती है?—

1- जब भी आप किसी से पहली बार मिलते हैं तो Positive First Impression बहुत जरुरी है और यह आपकी Positive Body Language से ही possible हो सकता है। आपके अंदर क्या विचार हैं, यह सामने वाले को आपसे बात करने के बाद पता चलता है लेकिन Physical रूप से आपके हाव भाव कैसे हैं, यह आपकी Body Language से वह दूर से ही आपसे बात किये बिना ही जान लेता है।

2- आपकी Body Language का आपके Confidence Level पर भी बहुत गहरा प्रभाव पड़ता है। यदि आपकी Body Language पॉजिटिव है तो आपका Confidence Level भी Positive और High रहेगा

3- जब आप किसी एक व्यक्ति के साथ या ग्रुप में लोगों के बीच बात कर रहे होते हैं, अब यदि आपकी Body Language पॉजिटिव है तो आपकी बात का वजन बढ़ जाता है अर्थात आप जो भी शब्द कहेंगे वो सकारात्मक बॉडी लैंग्वेज के कारण और भी ज्यादा Impressive हो जाते हैं।

4- आजकल एक अच्छी Job पाना सरल नहीं रह गया है। अधिकतर जॉब बिना Interview के नहीं मिल सकती। Interviews को positively face करने के लिए काफी मेहनत और अच्छी skills की जरुरत होती है। Positive Body Language एक ऐसी skill है जिसके न होने पर बाकी सभी skills फीकी पड़ जाती हैं। यानी आजकल बिना Positive Body Language के कोई भी Interview को पास नहीं किया जा सकता।

5- जो लोग Office में job करते हैं उनके लिए भी Positive Body Language बहुत जरुरी है। बिना इसके न तो आप किसी को Formal अनुभव करा सकते हैं, न ही अपने Boss को Impress कर सकते हैं और न ही कोई positive deal कर सकते हैं।

6- एक रिसर्च में सामने आया है कि यदि आप किसी से बात कर रहे होते हैं तो 47% आपकी verbal language (आपके द्वारा कहे गए शब्द) आपकी personality बताती है और 53% आपकी non verbal language (आपकी बॉडी लैंग्वेज) आपकी personality बताती है। अर्थात आपके द्वारा कहे गए शब्दों से ज्यादा आपकी Body Language किसी से communicate करते समय ज्यादा Important होती है।

7- सकारात्मक बॉडी लैंग्वेज आजकल बहुत जरुरी हो गयी है इसीलिए लोग इसके बारे में बहुत कुछ जानने लगे हैं। आपको अपनी Body Language इसीलिए भी Positive रखनी होगी क्योकि लोग इसे पढ़ना जानते हैं। आपकी Body की प्रत्येक हरकत पर सामने वाले की नजर होती है, यदि यह अच्छी नहीं है तो गलत प्रभाव पड़ना तय है।

8- पॉजिटिव बॉडी लैंग्वेज प्रत्येक सफल व्यक्ति के अंदर आपको जरूर मिलेगी। यह सफल लोगों की Main Habit होती है। अपनी इसी Habit की बजह से ही वह आज एक सफल इंसान बन सके हैं। आप Successful people की चलने, बात करने, बैठने आदि बातों को ध्यान से देखिये, उनकी हर हरकत Impressive होती है और यही उन्हें दूसरों से खास बनाती है।

9- Positive Body Language आपकी Success Level को भी बढ़ा देती है। यदि आप अच्छी शारीरिक भाषा के धनी हैं तो आपको दूसरों से ज्यादा सफलताएं मिलेंगी और दूसरों से बड़ी सफलताएं मिलेंगी।

10- Body Language की Importance आपके लिए इसीलिए भी बहुत ज्यादा होती है क्योकि इसकी सहायता से आप अपने विचारों को सकारात्मक बनाते हैं और साथ ही यदि आप body language के बारे में अच्छी स्टडी करते हैं तो आप दूसरों की बॉडी लैंग्वेज पढ़कर उसके अंदर के विचारों को भी पढ़ सकते हैं।

11- Body Language एक बिना आवाज की भाषा (Non Verbal Language) होती है जिसे मौन भाषा भी कहा जाता है। कुछ बातें ऐसी होती हैं जिन्हें Non Verbal तरीके से बताना बहुत Impressive होता है, वहां Body Language बहुत काम आती है। साथ ही यदि कोई व्यक्ति आपसे दूर खड़ा है तो आप उसकी Body की हाव भाव (Activities) से ही उसके बारे में बहुत कुछ जान सकते हैं।

12- अब सबसे जरुरी बात (Most importance of Body Language), यदि आपकी Body Language नेगेटिव है तब आपके द्वारा कहे गए शब्द चाहें कितने भी प्रभावशाली क्यों न हो, सब बेकार हो जाते हैं। आप अपनी social और normal life में बिना Positive Body Language के अपनी Image अच्छी बना ही नहीं सकते।

दोस्तों! अब आपको सही से क्लियर हो गया होगा कि बिना Positive Body Language के कोई भी Success  प्राप्त नहीं की जा सकती।

Note- इस आर्टिकल में आपको “Need of Positive Body Language” के बारे में बताया गया है। यदि आप Body Language के Practical Tips और इसके विभिन्न Steps के बारे जानना चाहते हैं तो कृपया हमारे साथ जुड़े रहे। जल्द ही इस टॉपिक पर एक Article Publish किया जायेगा।

————-*******———— 

दोस्तों! यह Best Motivational Article About Why do use Good Body Language आपको कैसी लगी? यदि यह Hindi Article on “Why Do We Need Body Language” आपको अच्छा लगा तो आप इस हिंदी लेख को Share कर सकते हैं।

इसके अतिरिक्त आप अपना Comment दे सकते हैं और हमें E.Mail भी कर सकते हैं।

यदि आपके पास Hindi में कोई Article, Inspiring story, Life Tips, Inspiring Poem, Hindi Quotes, Money Tips या कोई और जानकारी है और यदि आप वह हमारे साथ Share करना चाहते हैं तो कृपया उसे अपनी फोटो के साथ हमें E-mail करें। हमारी E.Mail Id है– [email protected] यदि आपकी Post हमें पसंद आती है तो हम उसे आपके नाम और फोटो के साथ अपने ब्लॉग पर Publish करेंगे। Thanks!

13 thoughts on “सफल होने के लिए Positive Body Language जरुरी क्यों है?”

  1. लेख बहुत अच्छा हैं आपकी लेखनी मे गजब का जादु हैं जब भी मै आप के Blog पर आता हुँ तो एक अलग ही कोनफीडेस जागता है बस आप हमें एसे ही ऊर्जा वान बनये।।

    Reply
  2. Body Language का सफलता से संबंध है | यह सही है कि सफलता के लिए सही Body Language का होना बहुत आवश्यक है |विचारणीय आलेख

    Reply
  3. लेख बहुत अच्छी है | आपकी लेखनी में गजब का जादू है | जब भी मैं आपके ब्लॉग पर आता हूँ तो २ ३ लेख पढता ही हूँ | आप बस लिखते जाइये | सक्सेस के उपर लिखना न भूलें |

    Reply
  4. amazing jis tarah apne yearticle share kiya h koi bhi body language ko lekar serious ho jana pasand karega. thanks for sharing this guide

    Reply

Leave a Comment