New Year Resolution Idea | एक संकल्प आपको सफल बना देगा

New Year आ गया है। यह नए संकल्प अर्थात New Year Resolution लेने का समय है। सभी को नए साल का बेसब्री से इंतज़ार रहता है क्योंकि सभी लोग चाहते हैं कि नया साल नयी खुशियां, बहुत सा पैसा, अच्छी रिलेशनशिप और अच्छी हेल्थ लेकर आए।

नयी उम्मीदें (New Hopes) लोगों के मन में जन्म ले रही होती हैं। नए साल की शुरुआत में नए विचारों का मन में आना बहुत जरुरी होता है। कुछ नया और अच्छा करने को मन करता है।

इच्छाएं (Desires) मन में बहुत सी होती हैं और कुछ नया करने और कुछ अच्छा कर गुजरने की ललक मन में दौड़ रही होती है।

अतः अपनी सभी इच्छाओं को पूरा करने के लिए लोग नए साल में कुछ संकल्प (Resolutions) लेने की सोचते हैं ताकि सफलता हमारे जीवन का हिस्सा बन सके।

new year resolution ideas hindi
New Year Resolution

सक्सेस टिप्स बताने के लिए “Aapki Safalta” हमेशा आपके साथ रही है। आज भी New Year के अवसर पर मैं आपके साथ हूँ और आपको New Year Resolution के कुछ Tips देना चाहता हूँ।

New Year पर लोग बहुत से संकल्प लेते हैं और नए Goal बनाते हैं। लेकिन संकल्प लेते समय लोग बहुत सी गलतियां कर देते हैं। जिसकी वजह से उनका उत्साह (excitement) शुरू में तो बहुत होता है लेकिन धीरे धीरे कम होने लगता है और कोई भी संकल्प या टारगेट ज्यादा समय तक नहीं टिक पाता।

सबसे पहले मैं आपको बता दूँ कि नए साल पर संकल्प (Resolution for New Year) लेना बहुत जरुरी होता है क्योंकि–

1- नया साल नयी ताज़गी से भरा होता है, मन में कुछ नया और अच्छा करने की इच्छा होती है तो क्यों न इसका फायदा लिया जाये और कोई संकल्प लिया जाये।

2- समय समय पर हमें नए संकल्प (New Resolution) लेते रहना चाहिए। कुछ Creative और Positive सोचते रहना चाहिए। इन सबके लिए New Year से अच्छा कोई टाइम हो ही नहीं सकता।

3- जब भी हम कोई नया काम करना चाहते हैं तो ऐसे समय पर करना चाहते हैं जो अच्छा हो, शुभ हो और याद रहे। New Year से अच्छा समय, शुभ समय और याद रखने वाला समय और कोई शायद ही आपको मिले। अतः नए साल पर New Year Resolution जरूर लिए जाएँ।

नए साल पर कोई New Year Resolution बनाते समय हम बहुत सी Mistakes कर देते हैं जैसे–

1- ज्यादा जोश में आकर बहुत से संकल्प एक साथ ले लेते हैं जिन्हें एक साथ follow करना possible नहीं हो पाता।

2- जरुरत से ज्यादा बड़े टारगेट बना लेते है जिन्हें Practical Life में follow नहीं किया जा सकता।

3- New Year Resolution को लगातार follow करते में समय के साथ उत्साह कम होने लगता है। बाद में लापरवाही शुरू हो जाती है और Goal पूरा नहीं हो पाता।

अधिकतर लोग यही सब गलतियां करते हैं और बाद में अपने भाग्य को दोष देते हैं। नए साल के संकल्प बनाते समय सबसे जरुरी है कि आप कम से कम लक्ष्य बनायें। मैं तो कहता हूँ कि यदि सक्सेस होना चाहते हो तो केवल एक संकल्प या टारगेट बनाएं।

केवल एक New Year Resolution बनायेंगे तो आप उसे Achieve कर पाएंगे क्योंकि–

1- आप केवल एक टारगेट पर फोकस कर पाएंगे, आपको बहुत से goals में भटकने की जरुरत नहीं पड़ेगी।

2- बहुत से Goals एक साथ बनाने से आपकी energy विभाजित हो जाती है। जिससे किसी भी एक Goal को पूरा करने में जितनी energy लगनी चाहिए वह नहीं लग पाती और कोई भी Goal पूरा नहीं हो पाता।

3- बहुत से Goal एक साथ follow करने में कई Bad Habits एक साथ छोड़नी पड़ती हैं और कई Good Habits एक साथ अपनानी होती हैं जो आपके Daily Routine को अस्त व्यस्त कर देती है।

4- बहुत से या बहुत बड़ा New Year Resolution एक साथ follow करने के लिए जबरदस्त इच्छाशक्ति (Will Power) की जरुरत होती है जो हर किसी में नहीं होती। अगर यही Will Power हम एक New Year Resolution में लगाएं तो Success जरूर मिलेगी।

दोस्तों! कुल मिलाकर यह proof होता है कि बहुत से New Year Resolutions बनाने से अच्छा है कि केवल एक बनाया जाये।

लेकिन कुछ लोगों का कहना है कि कोई ऐसा तरीका बताओ जिससे एक ही New Year Resolution अपनाया जाये और जिसकी सहायता से बहुत से Resolutions को पूरा किया जा सके।

अर्थात एक ऐसी कुंजी (success key) या चाबी जो सभी तालों में लगाएं तो सभी खुल जाएँ। ऐसी एक चाबी जो सभी तालों को खोल सके अर्थात एक ऐसा Resolution जो आपके सभी Resolutions को पूरा कर सके।

आइए दोस्तों, आज मैं आपको एक ऐसा ही New Year Resolution बताता हूँ जिसकी Help से आप अपने कितने भी Resolutions को पूरा कर सकते हैं।

इस New Year Resolution की खासियत यह होगी कि आप इसकी सहायता से step by step अपने सभी Resolutions या Goals को पूरा कर पाएंगे।

Best New Year Resolutions To Everyone

आप नए साल में यह संकल्प ले सकते हैं–(Resolution for New Year)

“मैं नए साल में प्रत्येक सप्ताह या तो एक नयी अच्छी आदत अपनाउंगा या एक बुरी आदत छोडूंगा।”

यकीन मानिये दोस्तों, यह एक ऐसा Target है जो–

1- आपकी लाइफ को बदल सकता है।

2- आपको मनचाही सफलता दिला सकता है।

3- इससे आपकी प्रत्येक बुरी आदत छूट जाएगी।

4- बहुत सी अच्छी आदतों को आप अपना लेंगे।

5- आप जितने चाहें उतने Goals को step by step पूरा कर सकते हैं।

इस New Year Resolution को कैसे Follow करें?

इस Resolution को अपनाने के लिए आपको किन बातों का ध्यान रखना है, इसे कैसे follow करना है और क्या क्या सावधानी आपको अपनानी होंगी, आइये जानते हैं–

1- इसको आप नए साल की शुरुआत में कभी भी अपना सकते हैं। जरुरी नहीं कि 1 जनवरी को ही अपनाया जाये।

2- सबसे पहले आपको एक New Diary बनानी चाहिए जो केवल इसी काम के लिए हो। यह Diary सुन्दर, आकर्षक और बड़ी हो। आखिर आप इसपर अपना भविष्य लिखेंगे तो इसे Impressive होना जरुरी है।

3- पहले पेज पर अपना Target जो यह है– “मैं नए साल में प्रत्येक सप्ताह या तो एक नयी अच्छी आदत अपनाउंगा या एक बुरी आदत छोडूंगा।” को लिख लीजिये।

4- Target लिखने के बाद आगे इस Diary के “एक पेज” को “एक सप्ताह” मानकर उनके नाम लिख लीजिए। जैसे- “First Week”, “Second week” या आप जो उचित समझें वह Title दे सकते हैं। आप ऑनलाइन डायरी का यदि उपयोग करना चाहते हैं तो Notion का यूज़ कर सकते हैं।

5- आपको प्रत्येक सप्ताह या तो एक अच्छी आदत (Good Habit) अपनानी है या एक बुरी आदत  (Bad Habit) छोड़नी है। इसके लिए आप सप्ताह का कोई एक दिन चुन सकते हैं। मान लीजिये आप Sunday का दिन चुनते हैं। तो प्रत्येक Sunday को आप एक Habit अपनाएंगे या छोड़ेंगे।

6- अब प्रत्येक Sunday की सुबह को आप अपनी Diary के बनाये एक पेज में अपनी एक Habit लिखेंगे जिसे आप अपनाना चाहते हैं या छोड़ना चाहते हैं या Goal लिखेंगे जिसे आप पूरा करना चाहते हैं।

7- Diary में Goal लिखते ही उसे follow करना शुरू कर दीजिये। अब आप पूरे सप्ताह केवल एक Goal या Habit पर फोकस करें और अपनी पूरी ऊर्जा उसे follow करने में लगाएं।

8- अब अगले Sunday को Diary के Next page पर कोई दूसरा नया Goal लिखें और उसी समय से उसे follow करने लगें। पिछले Goal में आप इतनी Energy लगा चुके होंगे कि नए Goal को अपनाने के बाद पुराने को follow करने में आपको परेशानी नहीं आएगी। अब प्रत्येक सप्ताह आपको ऐसा करते रहना चाहिए।

9- यहाँ ध्यान रखने की एक बात यह है कि जिस Sunday में आप कोई Goal लिख लें उसी समय यह fix कर लें कि Next Sunday आपको क्या Goal अपनी Diary में लिखना है। इससे यह फायदा होगा कि आपका Mind पहले से ही इसे अपनाने के लिए खुद को तैयार कर चुका होगा।

10- दूसरी ध्यान देने वाली बात यह है कि आपको इस target को पूरा करने के लिए इच्छा शक्ति (Will Power) की जरुरत होगी। इसके लिए आप हमारे इस Article को पढ़ सकते हैं– “इच्छाशक्ति बढ़ाने के 7 तरीके Increase Your Willpower” साथ ही आपको लगन, धैर्य व सही दिशा में मेहनत के साथ आगे बढ़ते रहना है। कहीं भी problem हो तो आपकी हेल्प करने के लिए “Aapki Safalta” हमेशा आपके साथ है।

तो देर किस बात की है दोस्तों! नए साल पर इस Best New Year Resolution को Follow कीजिये तो आपकी Life में Positive Change आने शुरू हो जायेंगे और आप safalta की ओर बढ़ना शुरू कर देंगे।

कुछ ही समय बाद आपको सफलताएं मिलना शुरू हो जाएँगी। यकीन मानिये एक साल में ही आप ऐसे शख्सियत बन जायेंगे जिसे बनने के लिए लोग सपने देखते हैं।

आप खुद ही विचार कीजिये कि यदि प्रत्येक महीने आप एक अच्छी आदत अपनाते हैं और एक बुरी आदत छोड़ते हैं तो पूरे साल में आप कितना ग्रो कर सकते हैं।

मैंने यह तरीका बहुत अच्छी तरह अपने जीवन में अप्लाई किया है और मुझे इसका भरपूर फायदा मिला है। आप शुरू कीजिये, मेरी तरफ से Best Of Luck and Happy New Year 🙂

यदि आप इस नए साल के मौके पर खुद के लिए या किसी अपने के लिए कुछ गिफ्ट देना चाहते हैं तो यहाँ से दे सकते हैं-

New Year Gifts

New Year से related आप हमारे यह Articles भी पढ़ सकते हैं–

1- सफल जीवन के लिए 51 संकल्प | New Year Resolutions

2- नए साल के लिए 5 सफलता के सूत्र | New Year Life Mantra

3- निर्णय तो आपको ही लेना है ! New Year Speech

4- Best Poem On New Year In Hindi

————-*******———— 

दोस्तों! यह Best New Year Resolution आपको कैसा लगा? यदि यह Hindi Article on “New Year Resolution for All Goals” आपको अच्छा लगा तो आप इस हिंदी लेख को Share कर सकते हैं।

इसके अतिरिक्त आप अपना Comment दे सकते हैं और हमें E.Mail भी कर सकते हैं।

यदि आपके पास Hindi में कोई Article, Inspiring story, Life Tips, Inspiring Poem, Hindi Quotes, Money Tips या कोई और जानकारी है और यदि आप वह हमारे साथ Share करना चाहते हैं तो कृपया उसे अपनी फोटो के साथ हमें E-mail करें।

हमारी E.Mail Id है– [email protected] यदि आपकी Post हमें पसंद आती है तो हम उसे आपके नाम और फोटो के साथ अपने ब्लॉग पर Publish करेंगे। Thanks!

22 thoughts on “New Year Resolution Idea | एक संकल्प आपको सफल बना देगा”

  1. बिलकुल सही कहा आपने हमें नए साल की शुरुआत में ढेर सारे वादे न कर के केवल एक संकल्प लेना चाहिए | जिससे हम लक्ष्य से भटकेंगे नहीं और हमारी पूरी उर्जा केवल एक जगह लगेगी | सार्थक लेख के लिए शुक्रिया व् आपको नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं

    Reply
  2. नए साल पर लोग अक्सर बड़े बड़े संकल्प लेते है लेकिन वक़्त के साथ उन्हें हम पूरा नहीं कर पाते है. हम ऐसी कुछ तकनीक और उपाय अपना सकते है जिससे हम अपने सभी संकल्प पूर्ण कर सके. खैर आपने जो समझाया है वो काबिले तारीफ है thanks for sharing.

    Reply
  3. अमूल जी नववर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं। बहुत ही सुंदर प्रस्तुति।

    Reply
  4. सही कहा अमूल जी कि यदि हम केवल एक संकल्प लेंगे तो उसे पूरा कर पाएंगे। बहुत ही सुंदर प्रस्तुति। नववर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं।

    Reply
  5. bahut hi badhiya sir. behtrin article likha hai apane. one goals and achive it. saath hi aapko naye saal ki bahut – bahut shubhkamnayen.

    Reply
  6. Hello sir Fantastic article. Apki ye Article maine uc news me padhi hai. Kya aap batayenge apne kaise kiya apna article submit. Pls Rply

    Reply

Leave a Comment