क्या आप Over Confidence के शिकार तो नहीं हैं?

यदि सफलता प्राप्त करनी है तो आत्मविश्वास (Self Confidence) का होना बहुत जरुरी है। बिना Self Confidence के कोई भी व्यक्ति Success प्राप्त कर ही नहीं सकता।

मैंने कुछ समय पहले “Self Confidence को बढ़ाने के 10 तरीके” नाम से एक आर्टिकल लिखा था।

over confidence hindi
Over Confidence

इस Hindi Article से रिलेटेड मेरे पास बहुत से E.Mail आये जिनमे पूछा गया था कि आत्मविश्वास (Self Confidence) जब अति आत्मविश्वास (Over Confidence) में बदल जाये तो इसको हम कैसे पहचान पाएंगे?

इतने सारे लोगों को अलग अलग उत्तर देने की बजाय मैंने सोचा कि इस टॉपिक पर एक लेख ही लिख दिया जाये।

दोस्तों, सभी जानते हैं कि Self Confidence का होना किसी भी व्यक्ति के सक्सेस होने का मूलमंत्र है। बिना आत्मविश्वास के कोई भी कार्य पूरा होना संभव ही नहीं है।

दिनेश को ही देख लो, उसके पिता का एक बहुत अच्छा Business है लेकिन वह बिज़नेस में अपने पिता का हाथ बटाने की जगह एक प्राइवेट स्कूल में टीचिंग कर रहा है।

जब उससे इस बारे में पूछा गया तो उसने कहा, “Business में मेरा interest तो है लेकिन में उसे करने की हिम्मत नहीं कर पा रहा हूँ। कहीं Business में Failure न हो जाऊं।”

दिनेश की इस बात से पता चलता है कि उसमे Self Confidence ही बहुत कमी है।

यहाँ अच्छी बात यह है कि बिना Self Confidence के दिनेश अपने पिता के Business में help नहीं कर रहा है लेकिन यदि Self Confidence उसमे आ जाये तो बिज़नेस में इंटरेस्ट होने के कारण वह अपने पिता की हेल्प जरूर करेगा और तब सक्सेस भी होगा।

लेकिन यदि सोमिल को देखा जाये तो उसका मामला बहुत अलग है। सोमिल के पिता भी एक अच्छे बिजनेसमैन हैं और सोमिल उनके बिज़नेस में सहायता भी करता है लेकिन आजकल वह अपने बेटे की वजह से बहुत परेशान हैं।

कारण यह है कि सोमिल को अपनी Business Ability को लेकर खुद पर बहुत ज्यादा विश्वास है। इसी अतिविश्वास के चलते वह अपने बिज़नेस में बहुत सी ऐसी Deals कर बैठा जो उसके Business के लिए Loss का कारण बनी।

यहाँ ख़राब बात यह है कि Overconfidence में आने के कारण सोमिल अपने पिता के बिज़नेस को कर रहा है और इसी के कारण वह बिज़नेस को Loss में भी पहुंचा रहा है जो बहुत ज्यादा चिंता की बात है।

कुल मिलाकर यहाँ important बात यह है कि Confidence का न होना इतना बुरा नहीं होता जितना Overconfidence से नुकसान होता है।

दिनेश का Self Confidence के कम होने के कारण बिज़नेस न करके कोई loss न करना, सोमिल के Overconfidence के कारण बिज़नेस करके बहुत loss करने से बहुत अच्छा है।

अर्थात अतिआत्मविश्वास बहुत घातक और धीरे धीरे सब कुछ समाप्त कर देने वाला होता है।

यदि आप Confidence में हैं तो यह आपके लिए बहुत अच्छी बात है लेकिन कहीं आप Overconfidence में तो नहीं है???

इसे जान लेना बहुत जरुरी है क्योंकि–

1- कोई भी Overconfident Person खुद को Overconfident में होना स्वीकार नहीं करता।

2- Self Confidence कब Overconfidence में बदल जाता है, कोई व्यक्ति बिना जानकारी के इसका पता नहीं लगा सकता।

3- Overconfident Person का Failure शुरू हो जाने के बाद वह हमेशा दूसरों को दोष देता है जबकि कमी खुद की होती है।

दोस्तों, इन्हीं बातों को ध्यान में रखते हुए यह जानना बहुत जरुरी है कि कैसे पता करें कि कोई व्यक्ति Overconfident हो चुका है।

कैसे जाने कि कोई व्यक्ति अतिविश्वास या अतिआत्मविश्वास (High Confidence or Over Confidence) का शिकार हो चुका है।

आइये आज मैं आपको बताता हूँ कि “Over Confident होने के कारण” क्या क्या हो सकते हैं। कृपया नीचे दिए गए कारणों को ध्यान से पढ़िए और Overconfidence का शिकार होने से खुद को बचाएं–

 अति आत्मविश्वास को कैसे पहचानें?
How To Recognize Over Confidence?

1- Over Confident Person समझता है कि “मुझे सब कुछ आता है।” जो भी व्यक्ति अतिविश्वास का शिकार होता है, वह खुद को सब कुछ जानने वाला मानता है। वह हर प्रश्न का उत्तर देना चाहता है चाहें उत्तर गलत ही क्यों न हो।

2- Overconfidence का शिकार व्यक्ति सही गलत में फर्क नहीं कर पाता। वह अपनी बात पर कुछ भी हो जाये, अड़े रहता है जबकि वह बात जिस पर वह अड़ा हुआ है, चाहें गलत हो।

3- Overconfidence का शिकार व्यक्ति किसी की सही बात भी नहीं सुनता। कोई भी कितना भी समझाए कि आप गलत रास्ते पर हैं, वह नहीं सुनता और जो उसे समझाता है उसी को दुश्मन समझने लगता है।

4- Over Confident Person समझता है कि वह कभी गलत हो ही नहीं सकता। गलत कार्यों को भी सही मानकर करता रहता है और Failure होता रहता है।

5- अति आत्मविश्वास रखने वाला व्यक्ति जब कोई कार्य गलत कर देता है तो उसकी जिम्मेदारी खुद नहीं लेता बल्कि उसका दोष किसी और को देता है।

6- अति विश्वास का शिकार व्यक्ति के सामने जब कोई ऐसा कार्य या बात आती है जो उसे नहीं आती तो वह झूठ को पकड़ता है और उसके सहारे बोलता है क्योकि Over Confident होने के कारण वह सच को पकड़ने से डरता है।

7- प्रत्येक व्यक्ति की कुछ Abilities होती हैं तो कुछ Limitations भी होती हैं। Over Confident Person अपनी Limitations को भूल जाता है और खुद को हर काम में सक्षम मानने लगता है।

8- I am the Best, I am always Right, I know Everything आदि उस व्यक्ति के मुँह पर सदैव जुबान पर रहते हैं जो Over Confidence का शिकार हो चुका होता है।

9- Over Confidence का शिकार व्यक्ति की अपनी एक दुनिया होती है। वह अपने द्वारा बनायी दुनिया में जीता है जबकि हकीकत की दुनिया से उसका रिश्ता समय के साथ दूर होता जाता है।

10- “हम जहाँ खड़े हो जाते हैं, वही से लाइन शुरू होती है।” यह एक फ़िल्मी डायलॉग है लेकिन इसे रियल लाइफ में उपयोग करने वाला व्यक्ति ओवर कॉन्फिडेंस का शिकार होता है।

दोस्तों! आज मैंने आपको बताया कि Over Confidence Person की पहचान कैसे होती है। कुछ समय बाद मैं आपको “Overconfidence के शिकार होने से कैसे बचे?” इस TOPIC पर एक आर्टिकल लिखूंगा। कृपया आप हमारे साथ जुड़े रहिये।

————-*******———— 

दोस्तों! यह Best Personality Development Article आपको कैसा लगा? यदि यह Hindi Article on “How To Recognize Over Confidence & Over Confident Personality? आपको अच्छा लगा तो आप इस हिंदी लेख को Share कर सकते हैं।

इसके अतिरिक्त आप अपना Comment दे सकते हैं और हमें E.Mail भी कर सकते हैं।

यदि आपके पास Hindi में कोई Article, Inspiring story, Life Tips, Inspiring Poem, Hindi Quotes, Money Tips या कोई और जानकारी है और यदि आप वह हमारे साथ Share करना चाहते हैं तो कृपया उसे अपनी फोटो के साथ हमें E-mail करें। हमारी E.Mail Id है– [email protected] यदि आपकी Post हमें पसंद आती है तो हम उसे आपके नाम और फोटो के साथ अपने ब्लॉग पर Publish करेंगे। Thanks!

13 thoughts on “क्या आप Over Confidence के शिकार तो नहीं हैं?”

  1. सर मे भी कान्फीडेन्ट ओर ऑवर कान्फीडेन्ट मे फर्क नही कर पाती मुझे लगता मे यह कर सकती हू हर बार निर्णय लेने के लिए दूसरो डिपेंड रहना खुद को कही देना होता है मुझे समझ नही अगर दूसरो को नही सुनती ऑवर कान्फीडेन्ट हुआ ओर अगर सुनती मेरा खुद कान्फीडेन्स नही रहा डरी सी रहती हू कुछ समझ नही बताइये मे क्या करू

    Reply
  2. Bhai Muja nahi over confidence ha ptaa nahi but my brother and mother khataa ha tu over confidence ha mara jaygaa help me

    Reply
  3. sir mane abhi abhi youtube channel banaya hai aur main roz ek video apload karta hoon lekin mere parents keh rahe hain ki tum me overconfidence aa gaya hai tumse youtube succcess nahi hoga tu chod de lekin aap mujhe bataye ki agar ham koi achcha kaam karne ki thaan le ki hamein usme safalta pani hi pani hai to use ham over confidence kahen ya sir confidence sir please reply

    Reply
    • Charanpreet ji, Roj ek video dalne se jyada jaruri hai ki aap Quality Videos banaiye, chahe hafte me ek hi upload karo……aur aap iske liye apne parents se baat kijiye……Overconfidence me koi vyakti “I am the Best” ki feeling lene lagta hai……yadi aap sahi aur galat ko samajh pa rahe hain to aap overconfidence nahi hain………

      Reply
    • Sanjay ji, yeh na to confidence hai aur na hi overconfidence hai……yeh aapka koi esa darr hai jo aapko bahar jane se rokta hai…..Is darr ko door kijiye……..

      Reply
  4. Sir mene apka ye artical pada bahut acha he but me confused ho ki jo bate apne batai he wo overconfident he to shyd isme se koch addate mere andr he …… Mere in sab tuition ko apne ap se jod ke dekh to kahi kahi me in me nazr aya … Agr esa he to me bahut jald apna ek project shuru karne wala ho jisme mujhe mere sathiyo ne bola he ye nahi hoga or mujhe lagta he ye hokr rahega …..kyuki wo sab jo humne socha he wo aam insan ki sabse badi problm mehgai ko dur kar skta he ….. Isme me akela hi kam kar raha ho …..or isse pura mene hi banaya he ….apne din rat lagne …. Me market me bhi gaya customer ….behavior ko smjhne …. Or mujhe positive result mile ……. Lekin mere sathiyo ko abhi bhi nahi lagta ki ye ho payega or mujhe lagta he ye ho jayega kyuki agr mujhe isse koch nahi bhi mila tb bhi hajaro logo ki ye problm khtm hogy ……. Is attitude se me isme kam kar raha ho kya ye mera overconfidence he ….. Ki sab ko lagta he ki me nahi kar paoga or mujhe lagta he ki me kar paoga …..

    Reply

Leave a Comment