सफलता पाने के लिए सबसे जरूरी क्या होता है? | Success Tips In Hindi


सफलता के लिए सबसे जरूरी क्या होता है– समय या परिणाम?

(What is Most Important for Success–Timing or Results?)


दोस्तों! जीवन (Life) में सफलता पाने के लिए कुछ लोग बहुत मेहनत (Hard work) करते हैं और अपना दिन-रात एक कर देते हैं। वह अधिक से अधिक Time तक work करते हैं और सफलता के लिए लगाए गए समय के हिसाब से ही Result चाहते हैं।

इसी प्रकार कुछ student अधिक से अधिक समय तक study करके अधिक से अधिक नंबर लाने के बारे में सोचते हैं।

time and result
Timing Vs Results

लेकिन अधिक समय तक कार्य करने से कार्य का परिणाम भी उतना ही अच्छा रहे, यह कोई जरूरी नहीं है।

जी हाँ! यह बात बिलकुल सही है।

किसी कार्य के लिए अधिक समय देना उस कार्य में सफल (Success) होने की गारंटी नहीं होती।

इसी प्रकार एक स्टूडेंट द्वारा पढ़ाई के लिए अधिक Time देना अच्छे रिजल्ट की गारंटी नहीं होती।

क्योकि सफलता आपके द्वारा दिए गए समय की गति पर पर आधारित नहीं होती बल्कि वह आपके द्वारा किये गए कार्य की प्रगति (Progress) पर आधारित होती है।

अतः इस बात की गलतफहमी में न रहें कि किसी कार्य में अधिक समय देने से सफलता मिल सकती है।

क्योकि यदि हम किसी Gym में रखी हुई running machine को देखें जिस पर कोई व्यक्ति वर्कआउट कर रहा है तो हम पाते हैं कि वह व्यक्ति 1 घंटे तक गति (Motion) तो कर रहा है लेकिन प्रगति (Progress) बिलकुल भी नहीं कर रहा।

अर्थात एक घंटे तक दौड़ने के बाद भी वह व्यक्ति उसी स्थान पर रहा जहाँ पर वह एक घंटे पहले खड़ा था। 

अतः कार्य में लगने वाला समय Important नहीं है, Important तो वह परिणाम (Result) है जिससे हमें सफलता मिलती है।

यदि किसी कंपनी का कोई कर्मचारी यह कहता है कि वह आठ घंटे काम करता है लेकिन उसे आठ घंटे के हिसाब से Salary नहीं मिलती हैं। अतः उसकी salary बढ़नी चाहिए।

जबकि यदि कंपनी के मालिक से पूछें तो उसका कहना है कि यह कर्मचारी 10000 Rs. लेता है जबकि वह काम 8000 Rs. का ही करता है। तो इस हिसाब से तो उस कर्मचारी की salary नहीं बढ़नी चाहिए बल्कि और कम कर देनी चाहिए।

दोस्तों, इस उदाहरण से हमें पता चलता है कि कर्मचारी के लिए कंपनी में लगने वाला समय महत्वपूर्ण है जबकि मालिक के लिए वह कार्य महत्वपूर्ण है जो उस कर्मचारी के द्वारा किया गया।

अंतर केवल सोच (Thinking) का है।

एक सफल व्यक्ति हमेशा अच्छे परिणाम (Good result) के बारे में सोचता है जबकि एक असफल व्यक्ति केवल किसी कार्य में लगने वाले समय के बारे में ही सोचता है।

किसी कार्य में लगने वाला समय तभी महत्वपूर्ण माना जायेगा जब कार्य का परिणाम अच्छा हो। यदि बहुत समय लगाने के बाद भी Success हाथ नहीं लगती है तो लगाए गए समय का कोई महत्व नहीं होता है।

सफलता पाने के लिए लोग लक्ष्य (Target) तय करते हैं। लक्ष्य तय करने के बाद लोग उसे पाने के लिए यदि सही दिशा में मेहनत (Hard work in right direction) करने लगते हैं तब वह अपने goal की ओर बढ़ते चले जाते हैं और अंत में अपनी मंजिल तक पहुंच जाते हैं।

अब यदि वास्तव में देखा जाए तो यहाँ सबसे important अपनी मंजिल तक पहुंचना है। यदि कोई व्यक्ति अपनी मंजिल तक ही नहीं पहुंचे तो बाकी सब कुछ व्यर्थ कहा जा सकता है।

लोग कहते हैं कि यदि इतने समय मेहनत करने के बाद सफलता नहीं भी मिली तो अनुभव (experience) तो मिला लेकिन वास्तविकता यह है कि समय के द्वारा मिलने वाला अनुभव तभी महत्वपूर्ण है जब उस अनुभव के द्वारा सफलता प्राप्त की जा सके वरना न तो वह समय महत्वपूर्ण माना जायेगा और न ही वह अनुभव महत्वपूर्ण माना जायेगा क्योकि महत्वपूर्ण तो केवल सकारात्मक परिणाम (Positive result) होता है।

एक ही क्लास में पढ़ने वाले दो students को exam में टॉप करने के लिए एक सा समय मिलता है, यदि दोनों में से एक Top कर जाता है और यदि एक fail हो जाता है तो कोई यह नहीं पूछता कि दोनों में से कौन-कितने समय तक पढ़ा था बल्कि यह पूछता है कि परीक्षा का परिणाम क्या रहा?

यह बात सिद्ध करती है कि Success के लिए Time महत्वपूर्ण नहीं होता बल्कि Result महत्वपूर्ण होता है।

एक और उदाहरण लेते हैं– यदि किसी कर्मचारी का बॉस उससे किसी काम को करने को कहे और यदि वह कर्मचारी दो महीने मेहनत करने के बाद भी वह काम नहीं कर पाए तो उसका बॉस उससे खुश नहीं होगा और न ही उसकी salary बढ़ाएगा।

लेकिन यदि दो महीने मेहनत के बाद वह कर्मचारी उस Work को Successfully कर देता है तो बॉस खुश भी होगा और हो सकता है salary भी बढ़ा दे।

इस प्रकार यहाँ भी Time महत्वपूर्ण नहीं है बल्कि Result महत्वपूर्ण है।

लेकिन मैं आपको यहाँ यह भी बताना चाहता हूँ कि कभी-कभी समय भी महत्वपूर्ण माना जाता है लेकिन यह तभी होता है जब कम समय में अधिक अच्छा परिणाम मिले।

यदि कोई आपसे किसी कठिन कार्य के लिए कहता है और उसे करने के लिए 5 दिन का समय देता है। अब यदि आप उस कार्य को तीन दिन में ही पूरा कर लेते हैं तो समय और परिणाम दोनों ही महत्वपूर्ण माने जायेंगे।

इस प्रकार यह कहा जा सकता है कि सफलता के लिए अच्छे परिणामों की जरूरत होती है, न कि अधिक समय की। अतः एक अच्छा परिणाम देने वाला कार्य, 50 आधे-अधूरे किये गए कार्यों से बहुत अधिक महत्वपूर्ण होता है।

————-*******————

दोस्तों! “Timing VS Results” पर आधारित यह Best Inspirational Article आपको कैसा लगा? यदि यह Hindi Article आपको अच्छा लगा तो आप इस हिंदी लेख को Share कर सकते हैं।

इसके अतिरिक्त आप अपना Comment दे सकते हैं और हमें E.Mail भी कर सकते हैं।

यदि आपके पास Hindi में कोई Article, Inspirational story, Time management Tips, Hindi Quotes, Money Tips या कोई और जानकारी है और यदि आप वह हमारे साथ Share करना चाहते हैं तो कृपया उसे अपनी फोटो के साथ हमें E-mail करें। हमारी E.Mail Id है– [email protected] यदि आपकी Post हमें पसंद आती है तो हम उसे आपके नाम और फोटो के साथ अपने ब्लॉग पर Publish करेंगे। Thanks!

34 thoughts on “सफलता पाने के लिए सबसे जरूरी क्या होता है? | Success Tips In Hindi”

  1. Sir Bahut hi Badhiya Lekh hai apka.

    Sir Mai to yahi manta hu ki bat kisi work men time dene ya na dene ki bat nahi hai. bat hai ki “jab bhi ham koi work kare ya kuchh pana chahe to Man se hi us work ko ya Goal ko chhota kar de aur ye believe rakhe ki ye jo mai kar raha hu mujhse katai bada nahi. aur fir hard work+Smart work kare wo safalta kud pe khud apke pas chala ayega.

    Reply
  2. Aapko tahe dil se dhanyavad life me success hone ke liye agar insan life successful hona hai to kadi mehnat aur lagan hona chahiye

    Reply
  3. Bhut hi sundar lekh he amul ji aapka or btane ka trika bhi sarl he
    आपका तहदिल से शुक्रिया
    यदि आप बता सकते हो की जीवन के क्या क्या महत्वपूर्ण
    सिध्दान्त होते और कोनसे ऐसे संकल्प हे जिस से व्यक्ति का
    जीवन सफल हो सके तो जरूर बताना
    धन्यवाद

    Reply
    • Mukesh ji, jeevan me kabhi haar na manne ka siddhant aur lagataar chalne ka sankalp hi safalta ki kunji hai………

      Reply
  4. यह लेख मेरे लिये बहुत ही महत्वपूर्ण हैँ।

    Reply
  5. सफलता पाना ही व्यक्ति के जीवन का उद्देश्य होना चाहिए अपनी असफलता से सीख कर सफल होना ही जीवन का असल मकसद होता है
    Thank you for this article

    Reply
  6. प्रिय मित्र अमूल शर्मा जी,
    वंदे मातरम, लेख बहुत बहुत अच्छा था |
    आपका मित्र,
    निलेश पारख

    Reply
  7. Dear friend
    Atmavishash sabse mahatpurn kari hoti hai……. ya wo kari hai jo jivan bhar tutne nahi deti sabhi risto ko…. isi k sahare hume sabhi manjil milti hai….

    Reply
  8. Amul ji….
    I understood your matter completely.and i also felt that you have more experience to differ time and result.Result is more important than time to get success.

    Reply
  9. धन्यवाद अमूल जी; आपके इस बेहतर प्रयास क लिए।
    आज मैं बहुत उत्साहित महसूस कर रहा हूँ आपके इस लेख से।
    मुझे कुछ कहना था आपसे, मैं बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय की छात्रा हूँ। किन्ही कारणों की वजह से मेरा परिणाम अच्छा नही आया इसलिए मेरे पिताजी मुझसे कुछ गुस्सा से रहते हैं, और कभी-कभी तो उनके कुछ शब्द मुझे हतोत्साहित कर देते हैं। मैं भविष्य मे बहुत पैसे कमान चाहती हूँ, कुछ इतना जैसे की मुझे कोई चीज़ पसन्द आ जाये तो मुझे अकॉउंट न चेक करना पड़े इतना। मैं अपने पिताजी से तो नही लेकिन मम्मी से ये बातें कहीं है तो उन्होंने भी यही कहा बेटा हवा मे उड़न बन्द कर दो। अब मैं क्या करूं?
    आप कुछ बताइये जिसे मैं अपने पैरेंट्स को समझ सकूं।

    Reply
    • Dhanyavad srishty ji……aap bahut ameer banna chhati hain….acchi baat hai…lekin ameer banne ke liye aapko abhi se ek planing banani hogi…..aapko vo results dene honge jo ameer banne ke liye jaruri hote hain…..agar aap acche results dengi to aapke parents bhi aapka sath dene lagenge…..

      Reply
    • Jo ap chahte ho wo apko milega agr apne is cheej ko smjh liya.
      3C
      C-Chance
      C-change
      C-choice
      Apko ek achhe plateform ki jroorat hogi pehle then apko us plateform k according change hona hoga , apni choice ko dekhte hue …

      Reply
    • Thanks Sandeep ji…….is post me mene example isiliye use kiye hain taaki apni baat sahi tareeke se sabhi ke pass pahucha saku…….

      Reply
  10. Bahut achchha article Amul ji ……or example se aapne time or results ko bahut behtar tarike se samjhaya hai.

    Reply
    • Dhanyavad Pushpendra ji…..kisi bhi baat ko samjhane ke liye agar ham examples ka use karen to baat bahut acchi tarah samaj aa jati hai…yahi mene pryaas kiya hai…..

      Reply
  11. बहुत ही प्रेरणादायक लेख है अमूल जी. बिल्कुल ठीक कहा आपने की सफलता के लिए अच्छे परिणामो की आवश्यकता होती है.

    Reply

Leave a Comment