आपकी सबसे कीमती चीज क्या है? Health vs Wealth

दोस्तों! सबसे पहले आप यह बताइये कि आप अपना सीधा हाथ कितने रूपये में बेचेंगे? 5 लाख में? चलो 10 लाख सही है?

ओह! आप इसे नहीं बेचना चाहते! चलिए कोई बात नहीं।

क्या आप अपनी दोनों आंखें 50 लाख में बेचेंगे? यदि कम हैं तो लोग 1 करोड़ भी देने को तैयार है! लेकिन क्या आप बेचने को तैयार हैं?

अच्छा! आप इसे भी नहीं बेचना चाहते! लेकिन क्यों???

वैसे आपके पास जो बाइक है जो आपने 70 हज़ार की खरीदी थी, क्या उसे आप 5 लाख का बेचना चाहेंगे?

वाह! क्या बात है, आप इसे बेचना चाहते हैं!

आपके पास जो मोबाइल है, क्या आप उसे 1 लाख में बेचेंगे?

वैरी गुड! आप इसे भी बेचना चाहेंगे! लेकिन क्यों?

क्या कारण है कि यदि आपको बहुत अधिक पैसे मिलें तो आप अपना सब कुछ बेच सकते हैं, लेकिन शरीर का कोई जरुरी पार्ट नहीं बेच सकते?

health vs wealth hindi
Health vs Wealth

शायद आपको यह प्रश्न और इनके उत्तर पढ़कर अपने शरीर के अंगों की importance समझ आ गई होगी। आपका शरीर आपके लिए अनमोल है। इसका कोई भी अंग आप नहीं बेच सकते क्योंकि यह आपको दोबारा नहीं मिल पायेगा।

साथ ही समझने वाली बात यह भी है कि दुनिया का प्रत्येक इंसान अमीर (Rich) बनना चाहता है लेकिन अपने शरीर (Body) के कीमत पर नहीं।

दुनिया का प्रत्येक इंसान सफल (Successful) होना चाहता है लेकिन अपने स्वास्थ्य (Health) के कीमत पर नहीं। क्यों?

क्योकि सभी के लिए सबसे कीमती उसका शरीर है अर्थात जिसका स्वास्थ्य अच्छा है वह एक सफल इंसान से कम नहीं है।

कितना भी पैसा (Money) खर्च कर दो लेकिन आप अपने लिए कोई दूसरा शरीर नहीं खरीद सकते। कितना भी पैसा खर्च कर दो लेकिन आप उसके बदले अच्छा स्वास्थ्य (Good Health) नहीं खरीद सकते।

कुल मिलाकर यह 100% सिद्ध होता है कि आपके लिए सबसे जरुरी आपका शरीर है, आपका अच्छा स्वास्थ्य है।

लेकिन क्या आप बताएँगे कि आप अपने शरीर से इतना काम तो लेते हैं लेकिन इसके लिए करते क्या हैं?

अपने इस शरीर को स्वस्थ (Healthy) रखने के लिए आप क्या क्या तरीके अपनाते हैं?

दिन में कितना समय आप अपने शरीर के लिए या अपने स्वास्थ्य के लिए देते हैं? शायद बहुत कम।

सोचने वाली बात है कि आप अपनी सबसे जरुरी और अनमोल चीज के लिए जरुरी समय नहीं देते।

आजकल लोग अपनी कार की सर्विस हर दो या तीन महीने में करा लेते हैं और सर्विस की प्रत्येक तारीख, जो सर्विस हो चुकी हैं और जो होने वाली हैं, सभी का हिसाब किताब रखते हैं लेकिन शरीर की सर्विस कब करानी है, इसका कोई ध्यान नहीं है, इसका कोई हिसाब किताब नहीं है। क्यों?

आजकल देखो, लोगों को पता नहीं क्या हो गया है, बिना अपनी Health का ध्यान रखे केवल पैसा कमाए जा रहा है और अपना बैंक बैलेंस improve करता जा रहा है लेकिन 40 या 45 की उम्र पर उसे पता चलता है कि पैसा तो उसने बहुत कमा लिया लेकिन उसने अपनी हेल्थ को खो दिया है। तरह तरह की बीमारियां (Diseases) शरीर में आ चुकी हैं।

पता है, अब वह क्या करता है?

अब वह अपना कमाया हुआ पैसा (wealth) अपने स्वास्थ्य को वापस लाने में खर्च करने लगता है। तरह तरह के डॉक्टर्स के पास भागता है। लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी होती है।

सोचो कि कोई व्यक्ति दिल का मरीज बन गया है और वह डॉक्टर के पास जाता है। डॉक्टर मेडिसिन लिख देता है और कहता है “इसे जब तक खाते रहोगे तब तक हो सकता है आप ठीक रहो लेकिन गारंटी कुछ नहीं है।”

आपका पूरा शरीर सही है लेकिन दिल में प्रॉब्लम है। क्या कोई ऐसी दुकान मार्केट में है जहाँ दिल बिकते हों?

क्या कोई ऐसी दुकान मार्केट में है जहाँ हेल्थ बिकती हो?

क्या कोई ऐसी दुकान मार्केट में है जहाँ आप अपना शरीर बदल सकते हो?

नहीं है भाई नहीं है, ऐसी कोई दुकान मार्केट में नहीं है।

अगर ऐसा है तो अपने शरीर के प्रति इतनी लापरवाही क्यों है?

क्यों आप अपनी हेल्थ पर सही तरीके से ध्यान नहीं देते?

कसरत (Exercise) से बॉडी हैल्थी रहती है, यह बात सबको पता है लेकिन कितने लोग है जो रोज सुबह या शाम exercise करते हैं? शायद बहुत कम लोग।

“आपकी सफलता” ब्लॉग आपको सफल होने के गुर सिखाता है, इसकी सहायता से लोग सफल भी हो रहे हैं लेकिन क्या यह सही रहेगा कि सफलता (Success) आपके एक हाथ में हो और दूसरे हाथ से आपका स्वास्थ्य फिसल गया हो?

बिना अच्छे स्वास्थ्य के क्या आप सफलता का आनंद (Joy of success) ले पाएंगे?

लोग हर महीने अपना मोबाइल बदलते हैं, क्या शरीर का कोई ख़राब हिस्सा बदल सकते हैं?

आप खुद सोचिये कि आपके पास नया i phone है लेकिन आपका blood pressure बहुत हाई है तो क्या आप उसका मजा ले पाएंगे?

नहीं ले पाएंगे। बिलकुल मज़ा नहीं आएगा।

तो जब यह proof हो चुका है कि आपके लिए दुनिया में सबसे जरुरी चीज आपकी HEALTH है तो अब आपकी अपने शरीर के प्रति जिम्मेदारी (Responsibility towards body) बढ़ गई है।

अब आपको अपनी Health पर ध्यान देना ही चाहिए। सोचो अब नहीं तो कब?

आइये अब मैं अपने तरीके से आपको बताता हूँ कि आपको करना क्या है– (Health Tips In Hindi)

1- सबसे पहली बात, सफल होना और जरुरी चीजों का उपभोग करना आपका जन्म सिद्ध अधिकार है लेकिन खराब स्वास्थ्य की कीमत पर नहीं। आपको सबसे पहले अपनी Health पर ध्यान देना है।

2- उम्र बढ़ने के साथ आपको अपना बैंक बैलेंस का आकार भी बढ़ाना चाहिए लेकिन पेट के आकार को भी साथ में ध्यान रखना चाहिए, वह ज्यादा न बढ़े वरना बढ़े हुए Bank Balance का फायदा कोई और लेगा आप नहीं।

3- आपकी प्रॉपर्टी का “कुल योग” (Net worth) बढ़ता रहे, यह बहुत अच्छी बात है लेकिन “रामदेव वाला योग” (yoga for Health) आपके जीवन का हिस्सा न हो तो समझो कि आप अपनी property or wealth का सही उपयोग नहीं कर पाएंगे।

4- इस दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति Bill Gates हर मिनट में करोड़ो रुपया कमाते हैं लेकिन अपने शरीर को Healthy बनाये रखने के लिए रोज लगभग एक घंटा exercise करते हैं। अतः आप भी exercise को अपने दिन का हिस्सा जरूर बनायें।

5- यदि दौड़ लगा सकते हैं तो रोज सुबह या शाम 2 से 3 किलोमीटर की दौड़ लगाएं। बहुत फायदा होगा। लेकिन आज आप यह दौड़ नहीं लगा पाए तो आने वाले समय में आप इतनी ही दौड़ डॉक्टर के क्लिनिक पर जाने और मेडिकल जाने के लिए जरूर लगाएंगे।

दोस्तों! मुझे जो अनुभव होता है या अपनी Body, Health, Money और Life के बारे में मैंने जो सीखा और जाना है वह आपको शब्दों के रूप में बता दिया।

अब आपको अपनी Health को कैसा रखना है यह निर्णय आपका है क्योंकि आखिर शरीर आपका है और हेल्थ भी आपकी है। 🙂

————-*******————

दोस्तों! यह Best Health Tips & Health Management Article आपको कैसा लगा? यदि यह Hindi Article on “Importance & tips about Health vs Wealth” आपको अच्छा लगा तो आप इस हिंदी लेख को Share कर सकते हैं।

इसके अतिरिक्त आप अपना Comment दे सकते हैं और हमें E.Mail भी कर सकते हैं।

यदि आपके पास Hindi में कोई Article, Inspiring story, Life Tips, Inspiring Poem, Hindi Quotes, Money Tips या कोई और जानकारी है और यदि आप वह हमारे साथ Share करना चाहते हैं तो कृपया उसे अपनी फोटो के साथ हमें E-mail करें। हमारी E.Mail Id है– [email protected] यदि आपकी Post हमें पसंद आती है तो हम उसे आपके नाम और फोटो के साथ अपने ब्लॉग पर Publish करेंगे। Thanks!

6 thoughts on “आपकी सबसे कीमती चीज क्या है? Health vs Wealth”

  1. Ek dum sahi baat batai aapne aajkal har koi rs kamane ke liye bhaagta hai or apni health ke baare mai dhyan rakhna bhul jata hai. Isliye humko sabse pehle apni health par dhyan dena chaiye. Thanks!

    Reply
  2. BAHUT LABHDAYAK THOUGHT HAI ……… AUR SABKO APNANA CHAHIYE……… MEI TO KAL SE APNA RAHA HU………THANKS FOR RECALL

    Reply

Leave a Comment