सफलता की बढ़ती ऊंचाइयां | Hindi Motivational Speech

एडमंड हिलेरी और तेन्जिंग नॉरगे का नाम तो आपने सुना ही होगा? हाँ! यही वह विजेता (winner) लोग हैं जिन्होंने माउंट एवरेस्ट (Mount Everest) के शिखर को पहली बार जीता था।

इससे पहले माउंट एवरेस्ट के शिखर पर पहुंचना एक सपने (Dream) जैसा था। लोग सोचते थे कि एवरेस्ट को कोई नहीं जीत सकता।

8848 मीटर की ऊंचाई पर पहुंचना, वो भी विपरीत वातावरण में, ऐसा करना क्या, सोचने से भी डर लगता था।

speech on big success
Motivational Speech

एवरेस्ट के शिखर को छूने की इच्छा “एक बहुत बड़ी सफलता” (Big Success) की शुरुआत मानी जाती थी। लेकिन आज बहुत से लोग एवरेस्ट के शिखर (Peak of Everest) पर पहुंच चुके हैं।

अब आज के समय में एवरेस्ट के शिखर पर पहुंचने की इच्छा का रिजल्ट क्या है?

दोस्तों! इसका रिजल्ट है– “पहले से छोटी सफलता।”

आज के समय में एवरेस्ट के शिखर पर पहुंचना “केवल सफलता” रह गयी है जबकि एवरेस्ट को जीतने से पहले यह “बहुत बड़ी सफलता” के रूप में ही मानी जाती थी।

अब यदि आपको बहुत बड़ी सफलता प्राप्त करनी है तो एवरेस्ट की ऊंचाई से भी बड़ा काम आपको करके दिखाना होगा।

इसका सीधा सा मतलब यह भी है कि आपको आज बड़ी सफलता पाने के लिए पहले से ज्यादा मेहनत करनी होगी।

दोस्तों! आज के समय में सफलता प्राप्त करने के लिए आपको अधिक Hard Work करना होगा।

आज के समय में सफल होने के अवसर (Opportunities to succeed) बहुत बढ़ गए हैं- यह बात तो सही है लेकिन दूसरी सही बात यह भी है कि आजकल किसी भी अवसर को सफलता में बदलने के लिए Competition बहुत ज्यादा बढ़ गया है।

कोई भी कार्य आप देख लो, उसमे सफल होने के लिए आपको काफी लोगों को पीछे छोड़ना होगा, बहुत ज्यादा मेहनत करनी होगी, तब कही जाकर आपको success प्राप्त होगी।

अब मैं आपको यह बताना चाहता हूँ कि आज के समय में बड़ी सफलता प्राप्त करने के लिए आपको पहले से अधिक Hard Work की जरुरत क्यों है–

1- आजकल किसी भी अवसर को सफलता में बदलने के लिए Competition बढ़ गया है।

2- आजकल Big Success प्राप्त करने के लिए आपको सफलता की अधिक ऊंचाई तक जाना होगा।

3- आजकल सफलता प्राप्त करने के लिए आपको अपनी Success Speed को बढ़ाना होगा।

यदि मान लें कि जिंदगी एक दौड़ है (Life is a race) तो कभी ऐसा समय था जब कोई व्यक्ति अकेला ही इस दौड़ में शामिल था। उसको कम्पटीशन देने वाला कोई भी नहीं था।

समय के साथ इस दौड़ में भाग लेने वाले लोग बढ़ने लगे। अब इस दौड़ को जीतना सरल नहीं रह गया। अब Competition बढ़ गया। धीरे धीरे इस दौड़ में करोड़ों लोग शामिल होने लगे।

आज यदि हम देखें तो जिंदगी की इस दौड़ में अरबों लोग शामिल हैं और हर कोई इस दौड़ को जीतना चाहता है। जीत के लिए प्रतियोगिता आज इतनी बढ़ चुकी है कि आज आपको अधिक मेहनत करनी ही होगी।

पहले कोई सरकारी नौकरी पाना इतना कठिन नहीं था लेकिन आज वही नौकरी पाने में एड़ी से चोटी तक मेहनत करनी होती है।

पहले बिज़नेस करना इतना कठिन कार्य नहीं था लेकिन आज के समय में शुरू होने वाले 95% बिज़नेस 5 साल से पहले ही दम तोड़ देते हैं।  क्यों? अरे! आजकल कम्पटीशन ही इतना है।

जब आज के समय में इतना कम्पटीशन बढ़ गया है तो क्या बड़ी सफलता एक सपना ही रह जायेगी?

बिलकुल नहीं! सफलता के शिखर आज पहले से बहुत ज्यादा बढ़ गए हैं लेकिन जरुरत है तो केवल उन महारथी की जो इन सफलता के शिखर तक पहुंचने ही हिम्मत (Courage) रखते हो, जो Hard Work के साथ Smart Work भी कर सकते हों।

हर जगह Competition बढ़ गया है यह तो बहुत अच्छी बात है क्योंकि उस कम्पटीशन को Beat करने के लिए आज हमारे पास मौका है कि हम खुद को पहले से ज्यादा निखार सकें, हमें अपनी अंदर की उन शक्तिओं (Inner Powers) का भी पता चल सके जो अब तक हमारे अंदर से उभर कर सामने नहीं आयीं थीं।

आज बड़ी सफलता प्राप्त करने के लिए हमें सफलता की और अधिक ऊंचाई तक जाना होगा। क्या आप तैयार हैं? मुझे पता है कि आप तैयार होंगे।

God भी चाहता है कि आप अपनी आंतरिक शक्तियों को पहचाने और खुद को बहुत बड़ी सफलता प्राप्त करने लायक बना लें।

आइये अब मैं आपको बताता हूँ कि आपको आजकल के समय में Big Success को प्राप्त करने के लिए क्या करना होगा–

1- आपको हार्ड वर्क की बहुत जरुरत है लेकिन आज के समय में बड़ी सफलता पाने के लिए आपको SMART WORK की भी बहुत जरुरत है।

2- आपको अपनी आंतरिक शक्तिओं को जानना होगा तभी आप ऊंचाइयों तक छूती सफलता तक आसानी से पहुंच पाएंगे।

3- बड़ी सफलता तक पहुंचने के लिए आपको अपनी दौड़ को तेज करना होगा। ध्यान रखियेगा आपके पीछे करोड़ों और आपके आगे भी करोड़ों लोग भाग रहे हैं। जब तक आप अपनी SPEED नहीं बढ़ाएंगे तब तक सबसे आगे कैसे पहुंच पायंगे?

————-*******———— 

दोस्तों! यह Best Motivational Speech आपको कैसी लगी? यदि यह Hindi Speech on “How to Get Big Success आपको अच्छी लगी तो आप इस हिंदी भाषण को Share कर सकते हैं।

इसके अतिरिक्त आप अपना Comment दे सकते हैं और हमें E.Mail भी कर सकते हैं।

यदि आपके पास Hindi में कोई Article, Inspiring story, Life Tips, Inspiring Poem, Hindi Quotes, Money Tips या कोई और जानकारी है और यदि आप वह हमारे साथ Share करना चाहते हैं तो कृपया उसे अपनी फोटो के साथ हमें E-mail करें। हमारी E.Mail Id है– [email protected] यदि आपकी Post हमें पसंद आती है तो हम उसे आपके नाम और फोटो के साथ अपने ब्लॉग पर Publish करेंगे। Thanks!

5 thoughts on “सफलता की बढ़ती ऊंचाइयां | Hindi Motivational Speech”

Leave a Comment