समय को संभालना कैसे सीखें? Time Management Tips

इस दुनिया में असंख्य ऐसी चीजें हैं जो बहुत कीमती (costly) समझी जाती हैं। हम लोग अपने घर, जमीन, कार आदि को बहुत कीमती समझते हैं।

आजकल सबसे ज्यादा कीमती चीज पैसा (Money) को माना जाता है।

time management tips hindi
Time Management Tips

यह अच्छी बात है कि इन सभी चीजों को कीमती समझा जाता है क्योंकि यह सभी चीजें हमारे जीवन में खुशहाली (Happiness in Life) लेकर आती हैं।

लेकिन यहाँ मैं आपको बता दूँ कि इन सभी चीजों से कीमती, कहें तो एक ऐसी चीज जिसे किसी भी चीज के बदले खरीदा नहीं जा सकता, उसको आजकल हम लोग बहुत नजरअंदाज करने लगे हैं।

दोस्तों, वह चीज है– समय (TIME)। यह एक ऐसी चीज है जिसे करोड़ो रुपया देकर भी एक सेकंड भी नहीं खरीदा जा सकता।

ऐसी चीज जो अमूल्य है उसकी हम इतनी उपेक्षा क्यों करते हैं? उसको हम इतना बर्बाद (waste) क्यों करते हैं?

किसी ने सही ही कहा है कि यदि हम समय को बर्बाद करेंगे तो एक दिन समय हमें बर्बाद कर देगा। यह सच है।

बहुत से लोग समय का रोना रोते रहते हैं। कहते हैं कि हम इतने बिजी हैं कि किसी काम के लिए भी समय ही नहीं मिल पाता। ऐसे लोगों से मैं यह कहना चाहता हूँ कि God न सभी को बराबर समय दिया है।

दुनिया का सबसे अमीर इंसान (Most Rich Person) हो या दुनिया का सबसे सफल इंसान (Most Successful Person) हो, सभी को 24 घंटे दिए गए हैं।

आपके पास भी 24 घंटे ही हैं। न 1 सेकंड कम और न सेकंड ज्यादा। जब सफल लोग समय का रोना नहीं रोते तो आप क्यों? जब 24 घंटे पाकर वह सबसे सफल इंसान बन गए तो आपके पास भी तो 24 घंटे का ही समय है, तो आप क्यों नहीं सफल इंसान बन सकते?

जब 24 घंटे पाकर कोई सबसे अमीर इंसान बन गया है तो आप क्यों नहीं बन सकते?

सच कहूं तो आप भी ऐसे बन सकते हैं। बस आपमें और उनमे केवल एक अंतर है, वह यह कि उन लोगों ने अपने Time को manage कर रखा है और आपने अभी तक अपने टाइम को मैनेज नहीं किया है।

अगर आप भी Time Management सीख लें तो आप भी एक सफल इंसान बन सकते हैं। आप भी एक अमीर इंसान बन सकते हैं।

आइये अब मैं आपको कुछ Time Management Tips बताने जा रहा हूँ। कृपया इन्हें बहुत ध्यान से पढ़ें और अपने जीवन में इनको फॉलो करें–

1- सबसे जरुरी काम सबसे पहले करें (Do the most urgent work first)

हमारे पास करने के लिए बहुत से कार्य होते हैं। टाइम मैनेजमेंट कहता है कि हमें वो काम सबसे पहले करना चाहिए जो सबसे जरुरी हैं। इसके बाद हमें कम जरुरी कार्य complete करने चाहिए। इसके बाद यानि सबसे बाद में हम वह कार्य कर सकते हैं जो सबसे कम जरुरी हैं।

सोचिये कि शाम को खाने का समय है, आपने अपना मोबाइल हाथ में लिया क्योंकि आपको आये हुए 20 E.Mail पढ़ने हैं। तभी आपकी माँ आपको आवाज देती है कि आटा खत्म हो गया है market से ले आ। सोचिये आप कौन सा कार्य पहले करेंगे?

जाहिर सी बात है आपको पहले बाजार से आटा लेकर आना चाहिए ताकि शाम का खाना समय से बन सके। उसके बाद आप अपने Mail पढ़ सकते हैं। यह भी ध्यान रखें कि कम जरुरी कार्य पहले करने के बाद सबसे जरुरी काम का महत्व अपने आप समाप्त हो जाता है।

2- एक समय पर केवल एक ही कार्य करें (Do one work at a time)

सभी के पास करने के लिए बहुत से कार्य होते हैं। कुछ लोग दो कार्य या कई कार्य एक साथ पूरा करना चाहते हैं। लेकिन बाद में पता चलता है कि कोई भी कार्य सही से पूरा न हो सका।

इसलिए टाइम मैनेजमेंट कहता है कि हमें एक समय में केवल एक ही कार्य करना चाहिए। इससे होता यह है कि हम एक समय पर केवल एक कार्य को पूरी एकाग्रता (Concentration) के साथ कर पाते हैं। इसी कारण वह कार्य सही से पूरा हो पाता है।

समय बचाने के चक्कर में कई कार्य एक साथ न करें क्योंकि जब कोई कार्य पूरा या सही से नहीं हो पायेगा तो आपको इसे बाद में करना होगा। इसका मतलब पहले लिया गया समय बेकार चला गया। अतः ध्यान रखें कि एक समय पर कार्य भी केवल एक ही करें।

3- ध्यान दे कि आपका समय कहाँ बर्बाद हो रहा है (Keep in mind that Where is your time being wasted)

Time management का सबसे अच्छा तरीका यह है कि सबसे पहले आप यह पता लगाएं कि आपका समय कहाँ बर्बाद हो रहा है। अगर आप waste time का पता लगा पाए तो आप उन सभी कार्यों को छोड़ सकते हैं जो आपका time waste कर रहे थे।

सोचिये यदि आप कोई जरुरी कार्य कर रहे हैं और तभी आपका कोई दोस्त आ जाता है और आपसे बातें करने लगता है। ऐसे समय में आपको उससे अच्छे शब्दों में “न” कह देना चाहिए वरना आपका time waste हो जायेगा।

ध्यान दीजिये, क्या आप whatsapp या facebook पर कितना समय देते हैं। क्या आप ज्यादा T.V देखकर अपना time waste तो नहीं कर रहे। अगर ऐसा है तो तुरंत सावधान हो जाएँ और ऐसे तरीके अपनाएं जिससे आपका समय waste न हो और आप समय बचा कर उसे अच्छे कार्यों में प्रयोग कर सकें।

आप समय प्रबंधन (Time Management) के अन्य टिप्स जानना चाहते हैं तो यहाँ क्लिक करके पढ़ सकते हैं–

समय का सही उपयोग कैसे करें?

————-*******————

दोस्तों! यह Best Time Management Article आपको कैसा लगा? यदि यह Hindi Article on “Time Management Tips For Success In Life” आपको अच्छा लगा तो आप इस समय प्रबंधन हिंदी लेख को Share कर सकते हैं।

इसके अतिरिक्त आप अपना Comment दे सकते हैं और हमें E.Mail भी कर सकते हैं।

यदि आपके पास Hindi में कोई Article, Inspiring story, Life Tips, Inspiring Poem, Hindi Quotes, Money Tips या कोई और जानकारी है और यदि आप वह हमारे साथ Share करना चाहते हैं तो कृपया उसे अपनी फोटो के साथ हमें E-mail करें। हमारी E.Mail Id है– [email protected] यदि आपकी Post हमें पसंद आती है तो हम उसे आपके नाम और फोटो के साथ अपने ब्लॉग पर Publish करेंगे। Thanks!

8 thoughts on “समय को संभालना कैसे सीखें? Time Management Tips”

  1. Aapka yah post bahut hi badhiya laga time management ke bare me aapne bahut hi badhya jankari share ki hain iske liye Dhnyabad.

    Reply
  2. प्रेरणादायक लेख … समय बहुत कीमती है इसे बेकार में बर्बाद करने से बचना चाहिए |

    Reply

Leave a Comment