Poem On Tree In Hindi | एक पेड़ के संघर्ष की गाथा

पेड़ (Tree) हमारे जीवन का आधार हैं। पेड़ों के कारण ही हमारे जीवन का संगीत (Music of Life) बहुत ही सुरीले अंदाज में बजता है। इसी सुरीले अंदाज के कारण ही कवि लोग पेड़ों पर कविता (Poem on Tree in Hindi) लिखते आ रहे हैं।

एक बीज जब धरती के गर्भ से अंकुर बनकर बाहर आता है तो पौधे के रूप में उसका जीवन शुरू होता है। जीवन के शुरू होने के साथ ही साथ उसका संघर्ष शुरू हो जाता है।

poem on tree hindi
Poem On Tree

यह वह संघर्ष होता है जो वह दूसरों के लिए करता है। वह खुद को ऐसा बनाना चाहता है कि दूसरों के कुछ काम आ सके। उसका यह संघर्ष खुद के लिए नहीं होता बल्कि मानव जाति के लिए होता है।

खुद हर प्रकार के मौसम को झेलकर वह पूरे जीवन हमें ऑक्सीजन देता है और हमारी साँसों को चलाता है। गर्मियों में कुछ भी हो जाये खुद धूप झेलकर हमें छाँव देता है।

फूल, पत्ती, जड़, फल सभी उसके अंग होते हैं, सोचो हम भूखे न रहें इसलिए वह अपने अंग भी हमें दे देता है। सबसे बड़ी बात जब वह इस दुनिया से चला जाता है तो अपनी लकड़ी हमें छोड़ जाता है।

जाते जाते भी वह हमारे लिए बहुत कुछ छोड़ जाता है। लेकिन इंसान लोग जीते जी उसके शरीर को काट देते हैं, केवल और केवल अपने स्वार्थ के लिए।

आइये दोस्तों, आज मैं आपके लिए एक प्रेरक कविता (Motivational Poem on Tree) लिखने जा रहा हूँ जो एक पेड़ के जीवन की संघर्ष गाथा है।

यदि आप प्रकृति के प्यार करते हैं तो यह कविता भी पढ़िए– “Best Poem On Nature In Hindi”

मुझे पूर्ण विश्वास है कि आप इस “Trees Poem in Hindi” को पढ़कर इतने प्रेरित जरूर हो जायेंगे कि अपने जीवन में संघर्षों का सामना कर सकें और पेड़ों को वो सम्मान दे सकें जिसके वह हकदार हैं–

एक पेड़ की संघर्ष गाथा

Motivational Poem On Tree In Hindi

एक उड़कर बीज आया
धरती पे ऐसे ही बिखर गया।
वर्षा ऋतु आई जब
उसपे पानी बरस गया।
पानी पाकर अंकुरित हुआ,
धीरे धीरे जड़ें बढ़ाई
धीरे धीरे चढ़ी ऊंचाई.
फिर नन्हा हरा पौधा
बनके धरती पे उभर गया।
एक उड़कर बीज आया
धरती पे ऐसे ही बिखर गया।

————-*******————

वायुमंडल से हवाएं सोखकर,
मिट्टी से थोड़ी नमी चुराकर।
धीरे धीरे बढ़ता रहा
अपना पोषण करता रहा।
कभी आई तेज हवाएं
उसने उसको बहुत झकझोरा,
उसके आसमान छूने की उम्मीदों को
आंधी पानी ने भी रोका।
मौसम का मार सहता गया,
और मजबूत बनता गया।
कभी अनचाहे में इंसानों ने भी क्षति किया
कभी मवेशी उसके पत्ते खाते रहें।
सब कुछ झेलकर वो एक दिन
एक विशाल पेड़ बन गया।
एक उड़कर बीज आया
धरती पे ऐसे ही बिखर गया।

————-*******————

आज वह इंसानों को लकड़ियां और फल देता है,
वह मवेशियों को छाया, चिड़ियों को घर देता है।
अब वह इस वातावरण का हिस्सा बन गया है,
आज वह सबके लिए अच्छा बन गया है।
कठिनाइयों में डटे रहने से
जीवन उसका संवर गया।
एक उड़कर बीज आया
धरती पे ऐसे ही बिखर गया।

————-*******————

सुनो भाईयो!
सहते रहना, डटे रहना और आगे बढ़ते रहना
सफलता का मंत्र यही है और ऊंचे चढ़ते रहना।
आज तुम छोटे हो तो नजर नहीं आते हो,
कल जब बड़े हो जाओगे,
हर कोई नजर उठा के देखेगा,
जब काम आने लगोगे दूसरों के
तब तुम्हारी पूछ बढ़ेगी,
हर कोई सर आंखों पे रखेगा।
एक उड़कर बीज आया
धरती पे ऐसे ही बिखर गया।

————-*******————

सुनो भाईयो!
नहीं झुकना है तुझे मुसीबतों के सामने,
सरेंडर नहीं करना है आफतों के सामने।
आज तुम छोटे हो, नजर नहीं आते हो,
खुद को बड़ा बनाओ, क्यों छोटा कहलाते हो।
खुद को ऊंचा करो कि आकाश बौना पड़ जाए,
लगाओ अपना जोर कि पर्वत भी उखड़ जाए।
कितना वर्ष गुजर गया इस संसार में,
“अपना टाइम आएगा” के इंतजार में।
एक उड़कर बीज आया
धरती पे ऐसे ही बिखर गया।

————-*******————

By- Raj Kumar Yadav

Email : [email protected]

पेड़ पर कविता (Poem On Tree In Hindi), यह कविता (Trees Poem In Hindi) हमें राज कुमार यादव जी ने भेजी है जो गोपालगंज, बिहार से हैं। राज जी को कवितायेँ लिखने का बहुत शौक है। राज कुमार जी का बहुत बहुत धन्यवाद ! हम राज कुमार जी को उनके बेहतर भविष्य के लिए शुभकामनायें देते है।

————-*******———— 

दोस्तों! यह Motivational Poem On Tree In Hindi आपको कैसी लगी? यदि यह Hindi Poem on “A tree’s struggle story” आपको अच्छी लगी तो आप इस हिंदी कविता को Share कर सकते हैं।

इसके अतिरिक्त आप अपना Comment दे सकते हैं और हमें E.Mail भी कर सकते हैं।

यदि आपके पास Hindi में कोई Article, Inspiring story, Life Tips, Inspiring Poem, Hindi Quotes, Money Tips या कोई और जानकारी है और यदि आप वह हमारे साथ Share करना चाहते हैं तो कृपया उसे अपनी फोटो के साथ हमें E-mail करें। हमारी E.Mail Id है– [email protected] यदि आपकी Post हमें पसंद आती है तो हम उसे आपके नाम और फोटो के साथ अपने ब्लॉग पर Publish करेंगे। Thanks!

12 thoughts on “Poem On Tree In Hindi | एक पेड़ के संघर्ष की गाथा”

  1. nice awesome exxagerating motivational encouraging beautiful best joyful fantabulous amazing superb ………………………………..

    Reply
  2. वाह,क्या post लिखी है आपने यह post सभी के पास जरूर पहचानी चाहिए

    Reply

Leave a Comment