How To Find Startup Ideas स्टार्टअप आईडिया खोजने के 3 तरीके

Startup या कोई Business शुरू करने से पहले सबसे पहली और बड़ी समस्या यह आती है कि कौन से Business Ideas या Startup Ideas लिए जाये जो बहुत अच्छे चलें और लोग उनमें अपना इंटरेस्ट दिखाएं।

अब Traditional Business में वो बात नहीं रही क्योकि लोग कुछ नया चाहते हैं। लोग कुछ ऐसा चाहते हैं जो नया हो या नए तरीके से हो जिसमे उन्हें इंटरेस्ट आए। Traditional Business में Competition भी बहुत बढ़ता जा रहा है।

startup ideas hindi
How to Find Startup Ideas

आजकल अधिकतर लोग एक सफल उद्यमी (Successful Entrepreneur) बनना चाहते हैं जो एक अच्छे स्टार्टअप आईडिया को प्रैक्टिकल रूप देकर बना जा सकता है।

आजकल बहुत से ऐसे Startup Ideas आ चुके हैं जिन्होंने लोगों की लाइफ को बदलकर रख दिया है। Ola Cabs, Uber, Big Basket, Byju’s आदि बहुत से ऐसे Startups हैं जिन्होंने लोगों के जीवन को बदल दिया है और सभी Successful Startups हैं।

यदि आप भी एक Successful Entrepreneur बनना चाहते हैं लेकिन आपको कोई भी STARTUP IDEAS नहीं मिल रहा है तो यह आर्टिकल आपके लिए ही है।

दोस्तों, आज मैं आपको बताऊंगा कि स्टार्टअप के लिए अच्छे आईडिया कैसे खोजे जाते हैं? (How to Get Ideas for Startup)

आज मैं आपको 3 ऐसे तरीके बताऊंगा जिनसे आप बहुत आसानी से अपने लिए Startup Ideas या Business Ideas खोज सकते हैं।

How to Find Ideas for Startup or Business

कृपया आगे बताये गए स्टार्टअप खोजने के तरीकों (Ways to Find Startup Ideas) को बहुत ध्यान से पढ़िए। मुझे विश्वास है कि आपको अपने प्रश्न “स्टार्टअप आईडिया कैसे खोजें?” “How to Find Startup Ideas” का उत्तर जरूर मिल जायेगा–

1- “समस्या का समाधान” तरीके से स्टार्टअप आईडिया खोजना

(Find Startup Ideas from “Problem Solving” Way)

अधिकतर Startup Ideas इस तरीके से खोजे गए हैं। यहाँ आपको सतर्क होकर यह देखना होगा कि ऐसे कौन से काम हैं जिनसे लोगों को समस्या होती है।

आपको उन Problems को नोट करना होगा और फिर विचार करना होगा कि आप लोगों की उन Problems को कैसे Solve कर सकते हैं। यहीं से आपको अपना Startup Idea मिल जायेगा।

उदाहरण के लिए, यदि आपको लगता है कि जहाँ आप रहते हैं वहां से दूसरी जगह जाने के लिए आसानी से कोई ट्रांसपोर्ट नहीं मिल पाता। आपके यहाँ के लोगों की यह बहुत बड़ी समस्या है।

तो आप लोगों की इसी समस्या को अपना Startup Idea बना सकते हैं। आप अपने एरिया से दूसरी जगह आने जाने के लिए ट्रांसपोर्ट की सुविधा दे सकते हैं और इस स्टार्टअप को एक बहुत अच्छे बिज़नेस में बदल सकते हैं।

Ola Cabs इसका एक बहुत अच्छा उदाहरण है। तो देर किस बात की है अभी से अपने माइंड को लोगों की समस्याओं को पहचानने की मशीन बना लीजिये और यदि आपको कोई ऐसी समस्या लगे जिस पर आप कोई Startup या Business खड़ा कर सकते हैं तो उसे चुन लीजिये।

इस तरह आप एक Business Owner बन जायेंगे और लोगों की हेल्प भी कर पाएंगे।

2- “इससे बेहतर तरीका क्या हो सकता है?” तरीके से स्टार्टअप आईडिया खोजना

(“What could be Better?” Way to Find Startup Ideas)

यह तरीका Startup Ideas को Search करने का एक बहुत अच्छा और कारगर रास्ता है। इसके लिए आप अलर्ट होकर ऐसी चीजों पर नजर डालिये जो अच्छी तरह से की जा रही है लेकिन यदि आप चाहें तो उन्हें और भी अच्छी तरीके से किया जा सकता है।

सबसे पहले आप उन चीजों या बिज़नेस या सर्विस पर नजर डालिये जो बहुत अच्छा return देती हैं और लोग भी उस Service का खूब उपयोग करते हैं। अब आपको यह सोचना है कि आप उन Services को और ज्यादा बेहतर कैसे बना सकते हैं।

आप उन “अधिक अच्छे तरीकों” को नोट करते जाइये और फिर उनमे से उस Service को चुन लीजिये जिसे आप बहुत अच्छी तरह से और बेहतर बना पाएंगे और लोग भी आपके द्वारा दिए जाने वाले बेहतर तरीके को पसंद करेंगे।

उदाहरण के लिए, अधिकतर स्कूल या कॉलेज में पढ़ने वाले बच्चे ट्यूशन पढ़ते हैं जिसके लिए उन्हें रोज घर से बाहर और दूर कहीं जाना पड़ता है। यह एक अच्छा काम है लेकिन आप इसे और बेहतर बना सकते हैं।

इसके लिए आप कोई अपना Tutorial App बना सकते हैं या बनवा सकते हैं जिसकी मदद से स्टूडेंट्स अपने घर बैठे ही किसी भी समय उस Tutorial App का उपयोग करके एक बेहतर Service प्राप्त कर सकते हैं। आप चाहें तो payment लेकर online tuition पढ़ा सकते हैं।

BYJU’S App इसका एक बहुत अच्छा उदाहरण है। तो सोचना शुरू कीजिये और देखिये कि कौन सी Service है जिसे आप और अधिक बेहतर बनाकर अपना Startup या Business खड़ा कर सकते हैं और साथ ही साथ लोगों की हेल्प भी कर सकते हैं।

3- “क्या यह संभव है?” इस तरीके से स्टार्टअप आईडिया खोजना

(“Is It Possible?” Search Startup Ideas from this Way)

यह तरीका Startup Ideas खोजने का एक बेहतरीन तरीका है। इसके लिए आपको अपने दिमाग को बहुत अच्छी कसरत करवानी होगी तब कहीं जाकर आपको कोई अच्छा Idea नजर आएगा।

लेकिन ऐसे Business Ideas करोड़ों लोगों के जीवन को बदल देते हैं और साथ ही आपको Super Rich भी बना देते हैं।

इस तरीके में आपको कोई ऐसी चीज खोजनी होगी जिसकी लोगों को जरुरत तो है लकिन उसे बनाना अभी तक संभव नहीं हो पाया है।

उदाहरण के लिए, आज लोगों को एक जगह से दूसरी जगह जाने के लिए यात्रा करनी होती है जिसमे बहुत समय लगता है जबकि लोग इस समय को बचाना चाहते हैं।

वह चाहते हैं कि कोई ऐसा तरीका हो जिससे हम कुछ मिनट्स में ही सैकड़ों मील की दूरी तय कर पाएं। क्या यह संभव है?

इसकी जरुरत सभी को है लेकिन अभी तक ऐसा कोई Startup Idea नहीं आया है जो ऐसा कर सके। सोचिये यदि आप ऐसा कुछ खोज पाए तो क्या होगा?

होगा क्या भाई, करोड़ों लोगों की इच्छा पूरी हो जाएगी और आप पूरी दुनिया में अपने Startup Idea से दुनिया के टॉप अमीरों में शामिल हो जायेंगे।

यह केवल एक उदाहरण है। आप इस तरह के और भी Possibilities सोच सकते हैं। टेलीफोन की खोज, बल्ब की खोज आदि बहुत से ऐसे Startups हैं जो खोजे जा चुके हैं।

आज के समय में इस तरह के Startup Idea में Microsoft का नाम आता है जो Bill Gates का Startup है और आप जानते ही हैं कि Microsoft ने किस तरह लोगों की जिंदगी बदल दी है और खुद बिल गेट्स अमीरों की सूची में कौन से स्थान पर हैं।

————-*******————

दोस्तों! यह How to Find Ideas for Startup or Business In Hindi आपको कैसा लगा? यदि यह Hindi Article on “How to Get Startup Ideas or Business” आपको अच्छा लगा तो आप इन स्टार्टअप आईडिया खोजना हिंदी लेख को Share कर सकते हैं।

इसके अतिरिक्त आप अपना Comment दे सकते हैं और हमें E.Mail भी कर सकते हैं।

यदि आपके पास Hindi में कोई Article, Inspiring story, Life Tips, Inspiring Poem, Hindi Quotes, Money Tips या कोई और जानकारी है और यदि आप वह हमारे साथ Share करना चाहते हैं तो कृपया उसे अपनी फोटो के साथ हमें E-mail करें। हमारी E.Mail Id है– [email protected] यदि आपकी Post हमें पसंद आती है तो हम उसे आपके नाम और फोटो के साथ अपने ब्लॉग पर Publish करेंगे। Thanks!

11 thoughts on “How To Find Startup Ideas स्टार्टअप आईडिया खोजने के 3 तरीके”

  1. This Post is really Useful and helpful for those who have to start up a new business.
    Thanks for sharing this kind of knowledgeable Post.

    Reply
  2. बहुत बढ़िया अमूल जी, बड़े बड़े बिज़नस एक आईडिया और बहुत सारी मेहनत के दम पर ही खड़े हुए हैं

    Reply

Leave a Comment