रोज सुबह कसरत कैसे करें? Daily Morning Exercise Tips

क्या आप Daily Morning Exercise करते हैं? यदि नहीं! तो यह आर्टिकल आपके लिए ही है और यदि करते हैं तो भी यह आर्टिकल आपके लिए है क्योंकि इस आर्टिकल में यह बताया गया है कि Daily Morning Exercise कैसे करते हैं? और Daily Morning Exercise क्यों जरुरी है?

हमारे जीवन में जिस तरह रोज खाना जरुरी है, पानी जरुरी है और सांस लेना यानि ऑक्सीज़न जरुरी है उसी तरह Daily Morning Exercise भी बहुत जरुरी है।

daily morning exercise hindi
Daily Morning Exercise

कुछ लोग इस बात को नहीं मानते कि Morning Exercise जरुरी है लेकिन यहाँ मैं आपको बता दूँ कि यदि हम दो दिन खाना नहीं खाएं तो इसके परिणाम आपको शारीरिक कमजोरी के रूप में महसूस होने लगेंगे।

इसी तरह हम यदि एक दिन पानी न पियें और कुछ सेकंड हम सांस न लें तो इसके भी परिणाम हमें जल्द ही महसूस होने लगेंगे लेकिन Daily Exercise न करने के नकारात्मक परिणाम हमें जल्दी महसूस नहीं होते बल्कि लम्बे समय बाद पता चलते हैं जो अनेक शारीरिक समस्याओं के रूप में सामने आते हैं।

जीवन में सफल होने के लिए एक Fit Body बहुत जरुरी है और Fit Body के लिए Exercise बहुत जरुरी है

चलिए अब बात करते हैं कि–

Morning Exercise करने से पहले क्या करें?

Daily Morning Exercise कैसे करें? और

Daily Morning Exercise करने के बाद क्या करें?

रोज सुबह कसरत करने से पहले क्या करें?

What to do before Daily Morning Exercise

सुबह में व्यायाम या योग (Yoga) करने से पहले हमें कुछ ऐसे कार्य करने होते हैं जिनके करने से Morning Exercise करने में मन लगता है और इसके फायदे भी बहुत होते हैं–

1- सुबह सूर्योदय से पहले आपको उठ जाना चाहिए। सूर्योदय से कितना पहले उठना है, यह आप पर निर्भर करता है। आप 4 बजे उठें, 5 बजे उठें या 6 बजे लेकिन आपको सूर्य निकलने से पहले उठ जाना है।

2- उठने के तुरंत बाद आपको एक से तीन गिलास हल्का गर्म पानी पीना चाहिए। गर्म पानी आपकी बॉडी के Toxins को बाहर करने का कार्य करता है।

3- गर्म पानी पीने के 5 से 10 मिनट बाद आप फ्रेश होकर आएं और फिर ब्रश कर लें।

4- ब्रश करने के बाद आप अपने मुँह में पानी भर लें। अब अपनी आँखों पर अपनी हथेलियों से 6 से 8 बार Fresh Water डालें और आंखों को धो लें।

5- इसके बाद आप घर में या कहीं बाहर ऐसी जगह पर चले जाएँ जहाँ ताजी हवा आती हो। अब आप डेली मॉर्निंग एक्सरसाइज के लिए तैयार हैं।

अब आइये जानते हैं कि डेली मॉर्निंग एक्सरसाइज कैसे करें? ताकि आपको उसका पूरा लाभ मिल सके और आपका आत्मविश्वास (Self Confidence) भी बढ़ सके।

रोज सुबह कसरत कैसे करें?

How to do Daily Morning Exercise?

सुबह में व्यायाम या योग किस तरह करें और कितनी देर करें, यह जानना बहुत जरुरी होता है। यदि हम इन बातों का ध्यान रखेंगे तो Daily Exercise का पूरा लाभ ले सकते हैं–

1- एक्सरसाइज करते समय आप एक बोतल में हल्का गर्म पानी रख लीजिये और इसका प्रयोग तभी कीजिये जब जरुरत हो।

2- कम से कम 30 मिनट और अधिक से अधिक जितना आपके पास समय हो, उतना समय आप Morning Exercise के लिए जरूर निकालें।

3- सबसे पहले Warm Up वाली Exercise करें ताकि आपकी बॉडी पूरी तरह खुल जाये। Warm Up होने के लिए आपको हल्की जॉंगिंग करनी चाहिए।

4- Warm Up होने के बाद आप अपनी Main Exercise कर सकते हैं। आपको मैं बता दूँ कि आपको कौन सी एक्सरसाइज करनी है, यह आप पर डिपेंड करता है। वैसे मेरी सलाह है कि आप उन Exercises में सूर्य नमस्कार को जरूर शामिल करें क्योंकि यह एक पूर्ण व्यायाम है और इसके अनगिनत लाभ हैं। 

5- ध्यान देने की बात है कि Warm Up होते समय और Main Morning Exercise करते समय आप अपने मुँह से सांस नहीं लेंगे बल्कि नाक से सांस लेंगे।

6- Morning Exercise करते समय आपका पूरा ध्यान अपनी साँसों पर और अपनी एक्सरसाइज पर होना चाहिए। ऐसा न हो कि कसरत घर में कर रहे हों और सोच कहीं और की रहे हों।

7- Exercise करने के बाद पसीना जरूर आना चाहिए, इससे आपके शरीर के बहुत से विषैले पदार्थ बाहर आ जाते हैं और आपका रोम रोम खुलकर सांस लेने लगता है।

8- जब आप अपनी Main Morning Exercise को पूरा कर लें तो फिर आपको एक या दो ऐसी कसरत या योग करने चाहिए जो आपको आराम दे। इसके लिए कसरत करने के बाद 2 से 3 मिनट आप शवासन जरूर करें। इसके बाद अनुलोम विलोम, भ्रामरी आदि कर सकते हैं। अब आपका शरीर एकदम आराम और ऊर्जावान अनुभव (Energetic Experience) करेगा।

रोज सुबह कसरत करने के बाद क्या करें?

What to do after Daily Morning Exercise

दोस्तों, अब Daily Morning Exercise भी हो गयी। अब आपको व्यायाम करने के बाद एक या दो ऐसे कार्य करने चाहिए ताकि जो आपने एक्सरसाइज की है उसका पूरा फायदा मिल सके। आइये जानते है कि कौन से कार्य हैं–

1- Morning Exercise करने के बाद आपको नहाना (Bath) चाहिए ताकि आपका शरीर साफ़ और स्वच्छ हो सके। कसरत और नहानें के बीच 20 से 30 मिनट का गैप जरूर रखें। ध्यान रखिये यह गैप Main Morning Exercise और नहाने के बीच का है। यदि आप शवासन, अनुलोम विलोम, भ्रामरी आदि करते हैं तो यह समय भी आपके 20 से 30 मिनट के गैप में शामिल होगा।

2- नहाने के बाद आपको ब्रेकफास्ट करना चाहिए और इसमें वह सब खाना चाहिए जिनसे Morning Exercise का पूरा फायदा आपको मिले। इस नाश्ते में आप रात को भीगे हुए देशी चने खा सकते हैं। साथ ही आप नाश्ते में फल और ड्राई फ्रूट्स खा सकते हैं और दूध भी ले सकते हैं। अब आप ऊर्जावान हैं और दिनचर्या (Daily Routine) का कोई भी कार्य कर सकते हैं।

सुबह कसरत करने के क्या फायदे होते हैं?, जानने के लिए आप हमारा यह आर्टिकल पढ़ सकते हैं– 🙂

कसरत करने के 15 अदभुत फायदे | Benefits Of Exercise In Hindi

————-*******————

दोस्तों! यह How to do Daily Morning Exercise In Hindi आपको कैसा लगा? यदि यह Hindi Article on “Daily Morning Exercise” आपको अच्छा लगा तो आप इन हिंदी लेख को Share कर सकते हैं।

इसके अतिरिक्त आप अपना Comment दे सकते हैं और हमें E.Mail भी कर सकते हैं।

यदि आपके पास Hindi में कोई Article, Inspiring story, Life Tips, Inspiring Poem, Hindi Quotes, Money Tips या कोई और जानकारी है और यदि आप वह हमारे साथ Share करना चाहते हैं तो कृपया उसे अपनी फोटो के साथ हमें E-mail करें। हमारी E.Mail Id है– [email protected] यदि आपकी Post हमें पसंद आती है तो हम उसे आपके नाम और फोटो के साथ अपने ब्लॉग पर Publish करेंगे। Thanks!

7 thoughts on “रोज सुबह कसरत कैसे करें? Daily Morning Exercise Tips”

Leave a Comment