3 Study Tips for Students | स्टूडेंट के लिए बेहतरीन स्टडी टिप्स

Study Tips For Students : आजकल अधिकतर स्टूडेंट्स के मन में यही बात रहती है कि स्टडी कैसे करें? (How To Study) अगर आप एक Student हैं और कुछ Study Tips जानना चाहते हैं तो खुश हो जाइए क्योंकि यह Article आपके लिए ही लिखा गया है।

आजकल पढाई में कम्पटीशन (Competition in studies) बहुत ज्यादा बढ़ गया है। चाहें CBSE का कोई Exam देना हो या किसी State Board का, चाहें Civil Services का Exam देना हो या चाहें कोई और बड़ा कम्पटीशन देना हो, सभी जगह बढ़ते Competition की वजह से Best Study Tips को जानना और अपनाना बहुत जरुरी होता जा रहा है।

study tips for students hindi
Study Tips

समस्या तब बहुत बढ़ जाती है जब एक तरफ तो अच्छे मार्क्स लाना बहुत जरुरी होता जा रहा है और दूसरी तरफ स्टूडेंट का मन पढाई में नहीं लगता और उन्हें यह भी पता नहीं होता कि स्टडी कैसे करें? (Study kaise kare)। ऐसे में यदि सही Study Motivation न मिले और कुछ अच्छे स्टडी टिप्स (Students Study Tips) न मिलें तो स्टूडेंट का असफल होना लगभग निश्चित हो जाता है।

लेकिन आपको परेशान होने की बिलकुल भी जरुरत नहीं है क्योंकि इस आर्टिकल में आपको वह सब Study Tips In Hindi मिलेंगे जो आपकी पढाई की इच्छा (Desire to study) को बढ़ा देंगे और साथ ही लम्बे समय तक आप स्टडी भी कर सकेंगे।

आइये दोस्तों, अब मैं आपको बताता हूँ कि बहुत अच्छे मार्क्स लाने के टिप्स क्या हैं? और स्टडी करने के बेहतरीन टिप्स कौन से हैं?

पढाई करने के टिप्स

Best Study Tips For Students In Hindi

यहाँ मैं आपको स्टडी करने के तरीके (Ways to study For Students) बताऊंगा जिन्हें अपनाकर आप किसी भी Exam को Beat कर सकते हैं।

कृपया इन “Best Study Tips For Students In Hindi” को ध्यान से पढ़िए और आज से ही इन्हें अपनी Daily Study Routine का पार्ट बना लीजिये–

*1st*

स्टडी के लिए पोमोडोरो तकनीक का प्रयोग करें

Use Pomodoro Technique for Study

यदि आपका मन पढाई में नहीं लगता या आप लम्बे समय तक Study नहीं कर पाते हैं या पढाई करते समय आप थक जाते हैं तो यह Pomodoro Technique आपकी बहुत ज्यादा हेल्प करेगी। Pomodoro Technique एक टाइम मैनेजमेंट तकनीक है जिसमें कार्य करने के समय को छोटे छोटे अंतराल में बाँट दिया जाता है।

इस तकनीक में समय को 25-25 मिनट के अंतराल में तोड़ लिया जाता है और प्रत्येक 25 मिनट के बाद 5 मिनट का आराम (Break) लिया जाता है।

आइये अब मैं आपको Pomodoro Technique को एक उदाहरण के द्वारा समझाता हूँ।

मान लीजिये आपका कोई लक्ष्य (Target) है या फिर आप पढाई करना चाहते हैं और वह लक्ष्य या पढाई आप बिना थके और सफलतापूर्वक पूरा करना चाहते हैं तो अपने समय को आप 25-25 मिनट के अंतराल में तोड़ लीजिये।

सबसे पहले 25 मिनट तक पढाई कीजिये फिर 5 मिनट का ब्रेक ले लीजिये। 5 मिनट बाद फिर 25 मिनट तक पढाई कीजिये और उसके बाद फिर 5 मिनट आराम कीजिये।

25 मिनट के समय को एक पोमोडोरो कहा जाता है। इस तरह आप 4 पोमोडोरो पूरा कर लीजिये।

4 पोमोडोरो पूरा करने के बाद आप एक लम्बा ब्रेक (15 से 30 मिनट) लीजिये। इस लम्बे ब्रेक के बाद फिर से पोमोडोरो शुरू कीजिये।

ब्रेक के समय में आप टहल सकते हैं, कुछ खा सकते हैं। इस तकनीक से संबंधित कई Mobile App भी आते हैं जिन्हें आप Google Store से download कर सकते हैं।

यहाँ आपको ध्यान रखना है कि इस तकनीक का प्रयोग करते समय आपको कोई डिस्टर्ब न करे। इसलिए आप किसी शांत जगह में अपना मोबाइल साइलेंट करके पढ़ने बैठें।

आइये जानते हैं कि पोमोडोरो तकनीक से क्या क्या फायदे होते हैं–

A- 25 मिनट तक किसी भी मनुष्य का माइंड आसानी से Concentrate रह सकता है इसलिए आपका दिमाग इधर उधर नहीं भटकता।

B- केवल 25 मिनट आपको पढ़ना होता है और बीच बीच में ब्रेक भी मिलता है इसलिए इस तकनीक को अपनाने से आपका माइंड फ्रेश रहता है।

C- इस तकनीक से आपका पढाई में मन लगने लगता है क्योंकि आपके माइंड को सन्देश जाता है कि केवल 25 मिनट ही तो पढ़ना है और आप पढ़ने को तैयार हो जाते हैं। 

D- इस तकनीक को अपनाने से आपकी कार्यक्षमता (Study Efficiency) बढ़ जाती है और आपके स्टडी को टालने की आदत (Habit of postponing study) नहीं रहती है।

यदि आप Pomodoro Technique को और ज्यादा सही से समझना चाहते हैं तो कृपया यह आर्टिकल पढ़ें–

पोमोडोरो तकनीक से सफलता कैसे प्राप्त करें? Pomodoro Technique

*2nd*

पढ़ते समय स्टूडेंट की जगह टीचर बन जाओ

Use Teaching Technique for Study

यह पढाई करने का बहुत अच्छा तरीका है। इसे Teaching Technique भी कहा जाता है। साथ ही आप इस तरीके से लम्बे समय तक Learn किये हुए Topics को याद रख पाएंगे।

शायद आप सोच रहे होंगे कि स्टूडेंट बनकर तो पढाई होती नहीं और आप टीचर बनकर पढाई करने को कह रहे हो। तो सच यह है कि यह तरीका आपको बहुत अच्छे मार्क्स लाने में बहुत ज्यादा मदद करेगा।

इस तरीके में आप एक टीचर बन जाइये और जो भी आपने पोमोडोरो तकनीक का प्रयोग करके पढ़ा है उसे अपने किसी दोस्त को अच्छे से समझा दीजिये।

दोस्त न मिले तो किसी को भी अपना Learn किया हुआ Topic समझा दीजिये। यदि कोई भी नहीं मिलता तो आप एक शीशे के सामने बैठ जाइये और अपनी Mirror Image को एक व्यक्ति मानकर उसे पढ़ाइये।

कैसे भी हो आपको तो बस एक टीचर बनकर अपना याद किया हुआ टॉपिक पढ़ाना है।

आइये जानते हैं कि Teaching Technique से क्या क्या फायदे होते हैं

A- इस तकनीक की सबसे बड़ी बात है कि आपको पता लग जाता है कि आपका याद किया हुआ टॉपिक आपको सही से याद हुआ भी है या नहीं।

B- इस तकनीक का प्रयोग करके आप अपना Revision बहुत अच्छी तरह कर सकते हैं। 

C- इस तकनीक का प्रयोग करते समय आप बोल बोलकर पढ़ा रहे होंगे जिससे पढ़ाया हुआ टॉपिक आपके माइंड में बैठ जाइएगा और लम्बे समय तक याद रहेगा।

D- जब आप टीचिंग कर रहे होते हैं तो सामने वाले को टॉपिक से रिलेटेड छोटी से छोटी बात भी समझाते हैं इससे टॉपिक और क्लियर हो जाता है और यदि कोई कमी रह गयी होती है तो उसका पता लग जाता है।

*3rd*

स्टडी के लिए खुद के नोट्स तैयार करो

Use Short Self Study Notes Technique

कोई भी छोटा एग्जाम क्लियर करना हो या कोई बड़ा एग्जाम, आपको यह Self Notes Technique बहुत ज्यादा हेल्प करेगी। इस तकनीक का यूज़ करने में समय काफी लगता है लेकिन इससे आप Exam Time में बहुत ज्यादा फायदा ले सकते हो।

इस तकनीक में आपको उन सभी Topics पर Short Self Notes बनाने हैं जो आपके Syllabus में हैं। इसमें आपको सबसे पहले किसी भी टॉपिक की फुल स्टडी करनी है फिर उस पर शार्ट में नोट्स तैयार करने हैं।

यदि आपका मन पढाई बीच में कभी बोर हो जाये तो आप हमारी Motivational Speech पढ़ लें।

यह Study Notes आपको अपने हिसाब से बनाने हैं। इनके बनाने का तरीका यह होना चाहिए कि जब आप कुछ समय बाद किसी भी टॉपिक का revision करना चाहें तो बहुत कम समय में हो जाये।

आप इस तरह नोट्स बनाएं कि आपका शार्ट में लिखा हुआ पढ़कर आप उस टॉपिक के Full Explanation को समझ जाएँ।

यह तरीका बहुत ज्यादा पॉपुलर है। बड़े कम्पटीशन की तैयारी करने वाले सभी students अपने लिए Short Self Study Notes जरूर बनाते हैं। 

आइये जानते हैं कि Self Notes Technique से क्या क्या फायदे होते हैं

A- इस Technique का प्रयोग करके आप अपने पूरे Syllabus के सभी टॉपिक को शार्ट में अर्थात कम शब्दों में एक जगह लिख सकते हैं। 

B- इस तकनीक की हेल्प से आप Exam Time आने पर उन कम शब्दों में तैयार नोट्स को पढ़कर आप फुल टॉपिक को समझ सकते हैं।

C- Short Study Notes तैयार करने से आप एग्जाम टाइम में कम समय में अधिक टॉपिक्स का Revision कर सकते हैं और अपने समय को बचा सकते हैं।

D- Study Notes तैयार करने से Exam Time में आपका कोई भी टॉपिक और किसी भी टॉपिक से रिलेटेड कोई भी बात Revision करने से नहीं रह जाती और आपका Confidence बना रहता है।

स्टूडेंट्स, अपने बारे में और अधिक अच्छा जानने के लिए आप हमारे यह आर्टिकल्स पढ़ सकते हैं–

12वीं के बाद बेहतरीन करियर विकल्प | Best Career Options After 12th

Best Speech for Youth Students | विद्यार्थियों के लिए स्पीच

स्मार्ट स्टूडेंट कैसे बने? How to Study Smart & Effectively

————-*******————

दोस्तों! यह Best Study Tips For Students In Hindi आपको कैसा लगा? यदि यह Hindi Article on “Study Techniques For Students आपको अच्छा लगा तो आप इन हिंदी लेख को Share कर सकते हैं।

इसके अतिरिक्त आप अपना Comment दे सकते हैं और हमें E.Mail भी कर सकते हैं।

यदि आपके पास Hindi में कोई Article, Inspiring story, Life Tips, Inspiring Poem, Hindi Quotes, Money Tips या कोई और जानकारी है और यदि आप वह हमारे साथ Share करना चाहते हैं तो कृपया उसे अपनी फोटो के साथ हमें E-mail करें। हमारी E.Mail Id है– [email protected] यदि आपकी Post हमें पसंद आती है तो हम उसे आपके नाम और फोटो के साथ अपने ब्लॉग पर Publish करेंगे। Thanks!

2 thoughts on “3 Study Tips for Students | स्टूडेंट के लिए बेहतरीन स्टडी टिप्स”

Leave a Comment