खुश रहने के 25 तरीके | How To Be Happy In Life

खुश रहना (How To Be Happy) हर उस व्यक्ति का अधिकार है जो इस दुनिया में आया है लेकिन हम लोगों ने खुद का जीवन इस तरह से बना लिया है कि ख़ुशी तो बहुत दूर की चीज दिखाई देती है।

Contents show

हम लोगो ने इस भागती और दौड़ती हुई जिंदगी में खुद को इस तरह का बना लिया है कि ख़ुशी (Happiness) पाने के लिए बहुत सोचने और करने के बाद भी वह मिल नहीं पाती।

how to be happy hindi
How To Be Happy

आपका इस लेख को पढ़ना ही यह बताता है कि आपको भी खुशी की तलाश (Pursuit of Happiness) है। वैसे सही कहा जाये तो खुशी पाना इतना कठिन नहीं है जितना हम लोगो को लगता है। खुशियाँ तो आपके चारो ओर मौजूद है। जरुरत तो बस उन्हें पहचान कर गले लगाने की है।

दोस्तों, आज मैं आपको खुशियां कैसे पाएं? (How to find Happiness) या हमेशा खुश कैसे रह सकते हैं? (How To Be Happy Always) जीवन में खुशियां पाने के तरीके क्या हैं? (Ways to be Happy in Life) आदि प्रश्नों का उत्तर दूंगा।

यदि खुशियाँ आपके पास नहीं आती तो क्या हुआ आप तो खुशियों के पास जा सकते हो।

जीवन में खुश रहने के 25 तरीके

How To Be Happy In Life

मैं आपको कुछ ऐसी खुश रहने के टिप्स (Tips to be Happy) आपसे share करना चाहता हूँ जिन्हे अपनाकर आप अपने जीवन में खुशियां पा सकते हो, जीवन में सफलता पा सकते हो और अपने जीवन को सच्चे तरीके से खुशियों से जोड़ सकते हो।

कृपया इन “Ways to be Happy” को ध्यान से पढ़िए और अपने जीवन में अप्लाई कीजिये-

1- अपनी तुलना किसी से न करें

सबसे पहले तो आप अपनी तुलना दूसरों से करना छोड़ दीजिये। आपके पास जो भी है , उसकी तुलना दूसरों की चीजों से करना छोड़ दीजिये। तुलना करने से खुशियां नहीं मिलती बल्कि जो आप हैं और जो आपके पास है , उसी में संतुष्ट रहकर आपको खुशी मिल जाएगी।

2- हमेशा सकारात्मक पहलू पर ध्यान दें

जीवन में होने वाली हर घटना के दो पहलू होते हैं- एक अच्छा और दूसरा बुरा। अब यह आपके ऊपर है कि आप इस पहलू पर फोकस करते हैं।आपके साथ जीवन में जो भी घटनाएँ होती हैं, यदि आप हमेशा उनके सकारात्मक पहलू पर ध्यान देंगे तो खुशियां आपके पास अपनेआप आ जाएँगी।

3- लोगों के साथ खुशियों को बांटें

आपको give and take नियम अपनाना चाहिए। आपको दूसरे लोगों के साथ खुशियों को बांटना चाहिए। यह बात आपको हमेशा ध्यान रखनी चाहिए कि जितना आप दूसरे लोगों को खुशियां देंगे तो वही खुशियां दुगनी होकर आपके पास लौटेंगी।

4- वह कार्य करें जिनसे खुशियां मिलें

आपको उन कार्यों की एक लिस्ट बना लेनी चाहिए जो आपको खुशी देते हों और यही कार्य आपको प्रतिदिन करने चाहिए। इन कार्यों में आपका मन भी लगेगा और यह आपको खुशियों से भी भर देंगे। ऐसे आप हमेशा खुश रह सकते हैं। (How to be Happy All the Time)

5- जो खुश रहते हैं, ऐसे लोगों से मिलिए

आपको उन लोगों से मिलना चाहिए जो आपको खुशी देते हों या उन लोगो से आपको मिलना चाहिए जो हमेशा खुश रहते हैं। इन लोगो से मिलकर आपको ख़ुशी भी मिलेगी और खुश रहने के राज भी आपको पता चलेंगे।

6- आत्मविश्वास से भरपूर रहो

आपको हमेशा आत्मविश्वास से भरपूर रहना चाहिए। आत्मविश्वास एक ऐसी चीज है जिससे खुशियां चुम्बक की तरह आपके पास आएँगी और जिनका आप आनंद ले पाएंगे। आत्मविश्वास आपको अंदर से खुश रखता है और यह सफलता पाना भी सरल बना देता है।

7- मनपसंद किताबें पढ़िए

खुश रहने  के लिए आप अपनी मनपसंद की Books और Magazines को पढ़ सकते हैं, सकारात्मक पहलूओं को लिए हुए stories books भी आप पढ़ सकते हैं। ऐसी books को आप अपना साथी बना लीजिये और रोज  कम  से कम 8 से 10 पेज पढ़ने चाहिए।

8- समस्या है तो समाधान सोचें

जीवन में कोई भी घटना आपके साथ घटित हो और समस्या आपके सामने खड़ी हो जाये तो आपको हमेशा उसके समाधान के बारे में सोचना चाहिए, न कि समस्या के बारे में आपको सोचना चाहिए। यह ख़ुशी पाने का एक मंत्र है।

9- कुछ स्पेशल और अच्छा सोचें

आपको जीवन में हमेशा कुछ न कुछ special सोचना व करते रहना चाहिए। यदि आप रोज कुछ special सोचें या करें तो खुशियां आपकी ओर attract होती जाएँगी क्योकि खुशियां special होती हैं।

10- चेहरे पर हमेशा मुस्कान रहें

आपको हमेशा अपने face पर smile रखनी चाहिए तथा जब भी किसी से मिलें तो अपने face पर हमेशा smile को रखें।  ऐसा करने से आसपास का वातावरण खुशनुमा बना रहता है।

11- कुछ न कुछ Creative और New करते रहें

जीवन में हमेशा कुछ न कुछ creative और new करते रहना चाहिए।  ऐसा करने से नए नए रास्तों से खुशियां आपके चारो ओर आएँगी और आप खुश हुए बगैर रह ही नहीं पाओगे।

12- सुबह नाश्ता एक King की तरह करें

खुश रहने के लिए आपको सुबह नाश्ता एक king की तरह करना चाहिए, दोपहर का खाना एक prince की तरह करना चाहिए तथा रात का खाना एक beggar की तरह करना चाहिए। इस तरह से आपकी health अच्छी रहती है और आप खुशियों को पाते हैं।

13- पुरानी अच्छी बातें याद करें

जब कभी भी आपका मन उदास हो तभी तुरंत आपको अपने अतीत की उन बातों को याद करना चाहिए जो आपके लिए खुशियों से भरी हुई थीं। अतीत की खुशियों भरी बातों को सोचकर आप बहुत ही रोमांचक और ख़ुशी से भरा हुआ महसूस करेंगे।

14- पसंद का Business या Job करें

आपको ऐसी job या business करना चाहिए जो आपके पसंद का हो। पसंद की job या business करने से आप उसे अच्छी तरह कर पाते है और आपका मन हमेशा खुश रहता है।

15- मन को बच्चे जैसा साफ़ रखें

बुराई, ईर्ष्या, बदला लेने की भावना तथा गुस्सा से अपनेआप को हमेशा दूर रखना चाहिए।  यह सब चीजें हमें खुशियों से दूर कर देती हैं।  इस मामले में आपको अपना मन एक बच्चे की तरह बना लेना चाहिए क्योकि बच्चे के मन में इन सभी चीजों के लिए कोई स्थान नहीं होता है।

16- अपनी फैमिली से साथ समय बिताएं

आपको कुछ समय अपनी family के साथ भी बिताना चाहिए। समय मिलने पर घर से बाहर family के साथ जरूर जाना चाहिए। इससे आपके व आपकी family के बीच relation मजबूत होते हैं और खुशियां आपके चारो ओर रहती हैं।

17- प्यार पाने के लिए प्यार करना सीखें

सच्चा प्यार हमेशा जीवन भर के लिए खुशियों को लाता है इसीलिए सच्चा प्यार पाने के लिए आपको सबसे पहले सच्चा प्यार करना सीखना चाहिए। प्यार देने से प्यार मिलता है और प्यार मिलने से जीवन में खुशियां आती हैं।

18- Law Of Attraction का प्रयोग करें

खुशियाँ पाने के लिए आपको Law Of Attraction के नियम अपनाना चाहिए।  इसके लिए आपको हमेशा खुशियों के बारे में सोचते रहना चाहिए। सोचने से खुशियां आपकी ओर attract होनी शुरू हो जाती हैं।

19- पसंद का म्यूजिक सुना कीजिये

खुशियां पाने के लिए आप अपने मनपसंद का music सुन सकते हैं , television पर अपने पसंद का कार्यक्रम देख सकते हैं तथा comedy movie  का आनंद ले सकते हैं।

child smile
Child Smile

20- 6 से 8 घंटे की नींद जरूर लें

भरपूर नींद से भी मन ख़ुशी से भरा रहता है अतः कम से कम 6 से 8 घंटे की नींद जरूर लेनी चाहिए। नींद पूरी होने से आलस भाग जाता है, मन काम में लगता है और दिन भर ताज़गी बनी रहती है।

21- छोटी छोटी सफलता पर भी खुशियां मनाएं

आपको अपनी छोटी छोटी सफलताओं पर खुशियां मानना आना चाहिए तथा इससे बड़ी सफलता की ओर बढ़ना चाहिए। छोटी सफलता पर यदि आप खुशियां मानते हैं तो और ज्यादा सफलता पाने की ओर प्रेरित होते हैं। बाद में यही छोटी सफलताएं बड़ी सफलता में बदल जाती है।

22- Morning Walk पर जरूर जाएँ

आपको morning walk पर रोज जाना चाहिए इससे मन तरोताजा रहता है और खुशियां आती हैं। सुबह का टहलना आपके अंदर नई ऊर्जा को भर देता है और आप पूरे दिन ख़ुशी का अनुभव कर पाते हैं।

23- अपने Comfort Zone से बाहर निकलें

आपको अपने Comfort Zone से बाहर निकलना चाहिए। एक ही comfort zone में रहने से boring होने लगती है। यदि कुछ नया करना व सीखना है तो आपको अपने comfort zone से बाहर आना ही चाहिए।

24- दूसरों पर डिपेंड न रहें

दूसरों पर depend कभी भी नहीं होना चाहिए। आप अपनेआप में प्रत्येक कार्य में able  हैं। दूसरों पर निर्भर रहने से अपनी खुशियों की चाबी दूसरों के हाथ में रहती है। Self Depend बनें और खुश रहें।

25- प्रार्थना करें और God पर विश्वास रखें

हमेशा अपने आप पर और God पर विश्वास रखना चाहिए रोज Prayer करनी चाहिए तथा Meditation जरुर करना चाहिए। ऐसा करने से खुशियां अपनेआप आपके पास आ जाएँगी। सुपर नेचुरल पॉवर पर विश्वास करने से शांति और खुशी दोनों मिलती हैं।

————-*******———— 

दोस्तों! यह लेख How To Be Happy by Yourself In Hindi आपको कैसा लगा? यदि यह Hindi Article on “Ways to be Happy Always आपको अच्छा लगा तो आप इस हिंदी लेख को Share कर सकते हैं।

इसके अतिरिक्त आप अपना Comment दे सकते हैं और हमें E.Mail भी कर सकते हैं।

यदि आपके पास Hindi में कोई Article, Inspiring story, Life Tips, Inspiring Poem, Money Tips या कोई और जानकारी है और यदि आप वह हमारे साथ Share करना चाहते हैं तो कृपया उसे अपनी फोटो के साथ हमें E-mail करें।

हमारी E.Mail Id है– [email protected] यदि आपकी Post हमें पसंद आती है तो हम उसे आपके नाम और फोटो के साथ अपने ब्लॉग पर Publish करेंगे। Thanks!

28 thoughts on “खुश रहने के 25 तरीके | How To Be Happy In Life”

  1. One of the best artical of your’s all articals sir, I have impress from you how you manage along with services.

    Reply
  2. बहुत ही सुंदर लेख है। बहुत ही अच्छे से विस्तार से बताया है आपने। यह लेख दैनिक जीवन मे खुश रहने और सकारात्मक रहने मे काफी फायदेमंद है।

    Reply
  3. Life me khush rahkar hi sabkuch hasil kiya ja sakta hai. Ek Khusnuma insan hi life ke asli maze le pata hai.
    So thanks for sharing this great article.

    Reply
  4. bahut sundar aur gyan wardhak jankari di hai aapne pr mera aapse sirf ek sawaal hai ? yadi koi apane dhoka de to hm chahkr bhi khush nahi rh paate hai .kosis krte hai khush rahne ki likin khush ho nahi paata. tb hme kya krna chahiye?

    Reply
    • Bas ek baat kahunga……Jo dhoka de vo apna tha hi nahi……..problem to aapki hai jo use apna maan rahe ho………

      Reply
  5. Sir, Maine Dekha hai ki jab sab kuch hamare mutabak hota hai ton hum khush rehte hai aur thoda sa ulta means vipreet hota hai ton hum tension me aa jate hai.

    Reply
    • Rahul ji, Bimari ko lekar aap kisi acche Dr. se mile aur agar problem ho to usse treatment le, aap sahi ho jayenge…..aur chinta bhi door ho jayegi…..

      Reply

Leave a Comment