निश्चित समय पर कार्य कैसे करें? | Use Biological Body Clock

How To Work On Time By Biological Body Clock

Use Biological Body Clock to Success : प्रत्येक दिन हम बहुत से काम करते हैं। इनमे से बहुत से काम हमें याद रहते हैं लेकिन कुछ काम ऐसे होते हैं जो जरुरी होते हुए भी हम भूल जाते हैं।

आजकल Life इतनी व्यस्त हो गई है कि बहुत से काम हमें प्रत्येक दिन करने पड़ते हैं। यदि यह काम समय पर पूरे न हो पाएं तो हमारे सामने समस्या खड़ी हो जाती है।

biological body clock hindi
Biological Body Clock

कभी कभी ऑफिस के काम में हम इतने व्यस्त रहते हैं कि दोपहर का खाना खाने तक का ध्यान नहीं रहता। रात को ऑफिस का काम घर पर करते हैं और रात के 12 कब हो गए, पता ही नहीं चलता।

सुबह को ऑफिस को जाने के लिए सुबह जल्दी उठना पड़ता है, इसके लिए हम अलार्म घडी का प्रयोग करते हैं। अलार्म घडी का प्रयोग करने के बाद भी हम कभी सही समय पर तो कभी देर से उठते हैं।

कुल मिलाकर पूरे दिन में इतना काम रहता है कि कोई भी काम सही Time पर नहीं हो पाता। यह समस्या बहुत से लोगो की है।

ज्यादा काम होने की वजह से बहुत से काम हम दिन में भूल जाते हैं या कोई काम करना तो शाम 6 pm पर है लेकिन उस काम की दो घंटे बाद याद आती है और बहुत से काम हमारे इसी वजह से Pending में रहते हैं।

हमारे सामने एक समस्या यह भी आती है कि बहुत से काम ऐसे होते हैं जो रोज करने जरूरी होते हैं लेकिन हमारा उन कामों में मन नहीं लगता है जिसकी वजह से हम उन कार्यों को आगे के लिए टाल देते हैं जिससे समस्या सुलझने की जगह बढ़ती जाती है।

दोस्तों ! आज मैं आपको इस समस्या को दूर करने का एक बहुत ही आसान तरीका बताना चाहता हूँ जिससे हम ज्यादा काम होते हुए भी सभी काम सही समय और सही तरीके से पूरा कर पाएंगे और हमारा काम करने में मन भी लगेगा।

सही बात तो यह है की हमें काम की अधिकता नहीं बल्कि काम की अनियमितता मार देती है। आजकल काम तो ज्यादा होता ही है लेकिन यदि हम काम को नियमित या सही समय पर करेंगे तो हमारी इस समस्या का समाधान हो जायेगा।

लेकिन अब प्रश्न यह है कि हम अपने सभी कामों को सही समय पर पूरा कैसे कर सकते हैं?

इसके लिए मैं आपको यह बता दूँ कि समस्या को दूर करने का एक सबसे बढ़िया तरीका है— अपने शरीर की बायोलॉजिकल क्लॉक का प्रयोग करना। (Use Biological Body Clock)

बायोलॉजिकल क्लॉक क्या हैं?

How to Use Your Biological Body Clock to Success

हमारे शरीर में एक घड़ी होती है जिसे बायोलॉजिकल क्लॉक कहा जाता है। जिस तरह हम अलार्म घडी का प्रयोग किसी भी काम को सही समय पर पूरा करने के लिए करते हैं ठीक उसी तरह हम अपने शरीर की बायोलॉजिकल क्लॉक का प्रयोग किसी भी काम को सही समय पर पूरा करने के लिए करते हैं।

जी हाँ, यह बात सत्य है !

उदहारण के लिए, यदि हम रात में 8 pm पर Dinner लेते हैं और यह काम हम लगातार करते रहें तो हमें प्रत्येक दिन रात 8 pm पर भूख लगने लगेगी, चाहे हम उस समय कोई भी काम कर रहे हों।

यानी जैसे ही 8 pm होंगे तभी हमारा शरीर भूख को महसूस करने लगेगा और हमारे शरीर की बायोलॉजिकल क्लॉक हमें तुरंत खाना खाने के लिए कहेगी।

इस तरह हम दिन में किसी भी काम को सही समय पर याद करने के लिए या पूरा करने के लिए बायोलॉजिकल क्लॉक का प्रयोग कर सकते हैं।

बहुत से लोग इस बायोलॉजिकल क्लॉक (Biological Body Clock) के बारे में जानते हैं लेकिन इसका प्रयोग नहीं करते हैं।

मेरी आपके लिए यह राय है की आप इस बायोलॉजिकल क्लॉक का प्रयोग कीजिये जिससे आपकी बहुत सी समस्यायों का समाधान मिल जायेगा।

अब यदि आप दिन में एक निश्चित समय पर कोई एक निश्चित काम करने आदत का विकास कर लेते हैं तो आपका शरीर और आपका मन दोनों उस काम के लिए पूरी तरह से तैयार होते हैं।

उदहारण के लिए, यदि आप सुबह 5:30 am पर टहलने की आदत बनाते हैं तब प्रत्येक दिन सुबह 5:30 am पर आपका शरीर और मन दोनों टहलने  के लिए तैयार होते हैं। इस समय आपको आलस बहुत काम आएगा।

बायोलॉजिकल क्लॉक का प्रयोग करने (Use Biological Body Clock) का सबसे महत्वपूर्ण फायदा यह है कि इससे हम ऐसे कामों को भी बड़ी आसानी से कर लेते हैं जो हमें पहले अच्छे नहीं लगते हैं।

आपको जो भी काम अच्छे नहीं लगते हों और रोज करने बहुत जरुरी हों जैसे पढ़ाई करना, व्यायाम करना आदि।

तो आप बायोलॉजिकल क्लॉक का उपयोग करके अपने शरीर और मन दोनों को उस काम के लिए तैयार कर सकते हैं।

अतः अपने प्रत्येक काम को अपने शरीर की बायोलॉजिकल क्लॉक से जोड़ लें और टेंशन फ्री हो जाएँ।

जैविक शारीरिक घड़ी के फायदे

Benefits of Biological Body Clock

किसी भी महत्वपूर्ण काम को एक निश्चित समय पर करने की आदत विकसित करके उसे बायोलॉजिकल क्लॉक से जोड़ देने से बहुत से फायदे होते हैं—

1- कोई भी काम हम रोज सही समय से पूरा कर पाते हैं।

2- किसी भी जरूरी काम को हम काम की अधिकता के कारण भूलते नहीं हैं।

3- कोई भी काम करने में हमें आलस नहीं आता है।

4- किसी भी काम के लिए हमारा शरीर और मन दोनों पूरी तरह तैयार होते हैं।

5- काम में मन लगने से काम करना अच्छा लगता है और काम सरल भी लगता है।

दोस्तों ! यह किसी भी काम को सही समय में करने का सबसे कारगर तरीका है और सबसे सरल भी है क्योकि इसके लिए हमें किसी दूसरी वस्तु पर निर्भर नहीं रहना पड़ता है।

अगर आपको यह तरीका पसंद आया हो तो इसे जरूर अपनाएं। मैं भी अपने बहुत से काम इसी तरीके से पूरा करता हूँ।

————-*******————

दोस्तों! यह आर्टिकल How to Use Your Biological Body Clock to Success in Hindi आपको कैसा लगा? यदि यह How To Work On Time By Biological Body Clock से रिलेटेड आर्टिकल आपको अच्छा लगा तो आप इस Motivation for Success from True Love लेख को Share कर सकते हैं।

इसके अतिरिक्त आप अपना Comment दे सकते हैं और हमें E.Mail भी कर सकते हैं।

यदि आपके पास Hindi में कोई Article, Inspiring story, Life Tips, Inspiring Poem, Hindi Quotes, Money Tips या कोई और जानकारी है और यदि आप वह हमारे साथ Share करना चाहते हैं तो कृपया उसे अपनी फोटो के साथ हमें E-mail करें।

हमारी E.Mail Id है– [email protected] यदि आपकी Post हमें पसंद आती है तो हम उसे आपके नाम और फोटो के साथ अपने ब्लॉग पर Publish करेंगे। Thanks!

5 thoughts on “निश्चित समय पर कार्य कैसे करें? | Use Biological Body Clock”

  1. Brillant ‘sir’ aap ne jo biogical clock ke bare hame bataya hai uske bareme toh hame pata hi nahi ta. Iske jariye hum apne jeevan mein bahot kuch haseel kar sakte jisse hum safalta prapth kar sakte hai.
    Thank you sir

    Reply
  2. बहुत ही शानदार और प्रेरक लेख लिखा है आपने! वास्तव में Biological Clock भी हमें यही बताती है कि time management जीवन में कितना जरुरी है यह जानकारी share करने के लिये आपका हार्दिक धन्यवाद !

    Reply

Leave a Comment