खुद का सम्मान कैसे करें? | How To Improve Self Esteem

How To Improve Self Esteem In Hindi : जीवन (Life) में सफलता (Success) प्राप्त करने के लिए हम बहुत कुछ करते हैं। सफल होने के लिए हम दूसरों को प्रभावित (Impress) करना चाहते हैं।

दूसरों से कुछ उम्मीद (Expectation) रख लेते हैं। दूसरों का सम्मान (Respect others) करना भी सीख जाते हैं। लेकिन खुद के बारे में (About myself) कुछ नहीं सोचते।

how to improve self esteem hindi
How to Improve Self Esteem

दूसरों के बारे में ऐसा सब करना बहुत अच्छी बात है लेकिन आप यह बात सोचिये कि आपको सफल किसे बनाना है? कभी सोचा है?

अगर नहीं तो अभी सोचिये!!!

Important बात यह है कि आपको खुद को सफल (Succeed himself) बनाना है।

और यदि आपको खुद सफल बनना है तो दूसरों के अलावा आपको खुद के बारे में भी कुछ अच्छा सोचना और करना होगा।

अब प्रश्न यह है कि हम खुद के बारे में अच्छा कैसे कर सकते हैं? या अच्छा कैसे सोच सकते हैं? जिसकी वजह से हम सफल बन सकें?

इसका एक साधारण सा उत्तर है- खुद की इज्जत करके यानि आत्मसम्मान (Self Respect) करके आप ऐसा कर सकते हैं।

जी हां यह सही है।

हम Self Respect करके Successful बन सकते हैं और Self Respect न करके Unsuccessful भी बन सकते हैं।

फैसला आपके हाथ में है कि आप क्या करना चाहते हैं?

यदि आप सफल होना चाहते हैं और अपना आत्मसम्मान कर सकते हैं तो ये लेख (Article) आपके लिए ही है।

दूसरों की इज्जत करना तो अच्छी बात है लेकिन खुद की इज्जत किये बिना आप सफलता की ओर एक कदम (First step to success) भी नहीं बढ़ा सकते। अतः अपनी Self esteem को बढाइये।

यदि आप खुद की इज्जत करना सीख जायेंगे तो दूसरों को भी अच्छी तरह इज्जत दे पाएंगे।

यह बात भी सही है कि जो व्यक्ति खुद की इज्जत नहीं कर सकता, वह किसी की भी इज्जत नहीं कर सकता।

सफलता आपको स्वयं को दिलानी है तो इज्जत खुद की भी करनी होगी।

ऐसा करने से इतना अधिक फायदा होता है कि आप इसका अंदाजा भी नहीं लगा सकते।

तो आप ऐसा करने के लिए तैयार हैं?

यदि “Yes” तो इस लेख को आगे पढ़ना जारी रखिए।

आत्म सम्मान को कैसे बढ़ाएं?

How To Build Self Esteem & Self Respect?

दोस्तों आज मैं आपके लिए “खुद की इज्जत कैसे करें?” इस बारे में बताऊंगा। खुद का सम्मान करने से हम खुद के लिए कुछ अच्छा करने के लिए Self motivate होते हैं जिससे सफल होना आसान हो जाता है।

यहां मैंने आत्मसम्मान करने के 7 तरीके बताये हैं जो आपकी Self esteem को बढ़ायेंगे।

आत्म सम्मान बढ़ाने के 7 तरीके

Ways To Improve Self Esteem & Self Respect

इन आत्मसम्मान के नियमों (Rules of self respect) को ध्यान से पढ़िए और सफलता की ओर आत्मविश्वास (Self Confidence) के साथ कदम रखिये–

1st

खुद से प्यार करना सीखें

Love Yourself

जो व्यक्ति स्वयं से प्यार करना सीख जाता है, वह Self respect करना सीख जाता है। खुद से प्यार करने का अर्थ है- आपका स्वयं के प्रति Positive feeling का होना।

जब आप खुद से प्यार करने लगेंगे तो आपका खुद के लिए Positive attraction हो जायेगा।

सच ही कहा है किसी ने कि जिसने खुद से प्यार करना सीख लिया, वह दूसरों को भी सच्चा प्यार (True love) कर पायेगा।

2nd

खुद के बारे में अच्छा सोचें

Think Good about Yourself

हम दूसरों के बारे में अच्छा सोचने लायक तभी बनेंगे जब हम खुद के बारे में अच्छा सोच पायेंगे। जीवन में सफलता प्राप्त करने के लिए आपको कुछ अच्छा करने के साथ अच्छा सोचने की भी जरूरत होती है।

जब आप खुद के बारे में अच्छा सोचेंगे तभी आपको विश्वास (Believe) होगा कि आप कुछ अच्छा कर सकते हैं।

3rd

स्वयं की अच्छी देखभाल कीजिये

Take Care of Yourself

Self respect के लिए Self care भी बहुत जरूरी है। समय (Time) पर खाने की आदत डालना, समय पर उठना और सोना, Morning walk, Daily exercise, अच्छे कपड़े पहनना (Good clothing sense), अपनी Health का ध्यान रखना आदि सेल्फ केयर में ही आता है।

जीवन में सफलता (Success in life) के लिए यह सब करना बहुत जरूरी है।

इसे भी पढ़ें- Tension Free रहने के 10 तरीके

self respect hindi

4th

हमेशा सकारात्मक सोचिए

Always Think Positive

खुद के बारे में और दूसरों के बारे में Positive thinking रखना भी Self respect कहलाता है।

जब हमारे Mind में केवल Positive Thoughts होंगे और Negative thoughts से हम दूर रहेंगे तभी हम खुद की सही Respect कर पाएंगे और खुद को सही न्याय दे पाएंगे।

यदि आप सच में Self respect करना चाहते हैं तो अभी से पॉजिटिव थिंकिंग शुरू कर दीजिये।

5th

शीशे में खुद को देखिये

Look at Yourself in the Mirror

आपको रोज सुबह (Morning) और शाम (Evening) एक बार खुद को शीशे (Mirror) के सामने खड़े जरूर होना चाहिए।

जब आप स्वयं को शीशे में देख रहे हों तब यह सोच सकते हैं कि “यह जो मेरे सामने व्यक्ति खड़ा है, उसे किसी भी कीमत पर मुझे सफल बनाना है।”

या आप वह सब अच्छा सोच सकते हैं जो आप खुद बनना चाहते हैं। Self respect का यह एक बेहतऱीन तरीका है।

सच है, ऐसा करने से आपको खुद के लिए Positive feel होगा और सफलता के लिए आपकी इच्छा (Your desire for success) बढ़ जाएगी।

6th

खुद को समय-समय पर गिफ्ट दें

Give a gift to yourself

जब भी Life में आप कुछ अच्छा करें, जब भी जीवन में आप कोई भी Success प्राप्त करें तो अच्छे कार्यों के लिए आप खुद को इज्जत जरूर दें।

इसके लिए आप स्वयं को कोई उपहार (Gift) दे सकते हैं, खुद को किसी अच्छे रेस्टोरेंट में खाने पर ले जा सकते हैं, खुद को कहीं घुमाने ले जा सकते हैं। ऐसा करना बहुत आसान है लेकिन इससे मिलने वाले फायदे बहुत ज्यादा हैं।

7th

कम या सस्ते से समझौता न करें

Do not Compromise on the Cheap

कपड़े पहनने की बात हो या कुछ खाने के बारे में हो यानि कुछ भी ऐसा हो जो आपके खुद के बारे में हो, इन सभी के लिए आप कभी भी कम या सस्ते में समझौता न करें।

जो भी चीज आप खुद को दें, वह अच्छी क्वालिटी की हो। अगर सफल होने के लिए दो चीज की जरूरत हो तो एक न लें, दो ही लें।

आखिर आप इस संसार के एक यूनिक इंसान (Unique human) हैं, जैसे आप हैं वैसा इस दुनिया में कोई इंसान नहीं है, तो आपकी Duty है कि आप खुद के लिए कोई समझौता न करें।

————-*******————

दोस्तों! यह Article On How To Improve Self Respect आपको कैसा लगा?। यदि यह 7 Ways on How To Improve Self Esteem आपको अच्छे लगे तो आप इस Post को Share कर सकते हैं।

अपनी खुद का सम्मान को बढ़ाने के यह तरीके आपको कैसे लगे? इसके लिए आप अपना Comment दे सकते हैं और हमें E.Mail भी कर सकते हैं।

यदि आपके पास Hindi में कोई Article, Inspirational story, Success Tips, Life Tips या कोई और जानकारी है और यदि आप वह हमारे साथ Share करना चाहते हैं तो कृपया उसे अपनी फोटो के साथ हमें E-mail करें।

हमारी E.Mail Id है– [email protected] यदि आपकी Post हमें पसंद आती है तो हम उसे आपके नाम और फोटो के साथ अपने ब्लॉग पर Publish करेंगे। Thanks!

43 thoughts on “खुद का सम्मान कैसे करें? | How To Improve Self Esteem”

  1. Super work
    Mujhe bhut Pasand Aaya apki har baat aur sabse badi baat ye h ki khud ko ijat aur khud ko sammaan dene se bada koi karm ni hai….kyuki ager khud ko value hm denge tabhi to Kuch Kar payenge…thank you apki har baat amezing hai…

    Reply
  2. thank you sir
    self respect karne ka bahut achha tarika bataye hai
    but 7 number mujhe nahi lagta sahi kyoki jo poor children hai wo kaha se branded kapada pahanenge achha restorent me khana khayenge

    Reply
  3. दूसरों को जानने व समझने के लिए स्वयं को जानना बेहद जरूरी है। आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में खुद को भूल जाते हैं। यह लेख नि संदेह ग्रहणीय है व भूले को रास्ता दिखाने वाला है।

    Reply
  4. हम सुधरेंगे,जग सुधरेगा। शुरूआत स्वयं से होनी चाहिए। आलेख शिक्षाप्रद है।शानदार।

    Reply
  5. Thanks amul Ji aapka aalekh padhkar lga ki mujhe bhi apni importance samajhni chahiye kyuki meri bahut buri aadat h main apne aapki kabhi respect nahi krti jisse mujhme confidence ki kami aa gayi h

    Reply
  6. Thanks Amulji

    बहोत बढिया विचार है,खुद का सन्मान करना अछि बात है

    Reply
  7. Bahut achi post lagi sir hame aapki ki apne liye koi bhi samjota nahi karna chahiye hume jo chahiye to chahiye phir chahe khane ki baat hai ya phir kuch khridne ki ya pehnne ki muje is liye ye post aapki achi lagi knyo ki jaan hai to jhan hai wrna sab samsan hai

    Reply
  8. Very very thanks sir mai to
    Life ko lekar pagal sa ban gya tha
    Aap ka post padh kar man halka ho gaya
    B.sc agricultural students hu sir

    Reply
  9. Itne sare logo ko sahi rasta dikhane ke liye or is tezi se bdh rhi duniya me kuch wqt apne liye nikalne or khud ko samay dene me apka.bhot bda yogdan h..
    Hazaro logo ki blessings apke sth he..

    Reply
    • Thanks Shriya ji, Hamare pathako ka aashirvaad hamare liye bahut jaruri hai….isi se prerit hokar ham kuch kaam ke article aapko de pate hain…..

      Reply
  10. अच्छे सुझाव के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद श्रीमान

    Reply
  11. लोग हमें सम्मान तभी देंगे जब हम खुद का सम्मान करेंगे।
    सर्वेश सिंह मंडलोई

    Reply
  12. आपको बेहतर बनाने और पहचान दिलाने में कोई और सहायक हो सकता है लेकिन आपको कहाँ तक जाना है और आपकी उपलब्धियों की सीमायें क्या होंगी इसको तो आप ही तय करेंगे। आपके सपने,आपके लक्ष्य आपके ही हैं ये लेख आपको उनसे प्यार करना सिखाता है खुद से जुड़ना सिखाता है और आप खुद के लिए कितने महत्वपूर्ण हैं यह भी बताता है।
    धन्यवाद जीवन को बेहतर बनाने वाले ऐसे लेखों के लिए, हम आभारी हैं आपके इस प्रयास के लिए…..

    Reply
    • Dhanyavad Baalgovind ji….Aap jese readers hi hain jinse hame likhne ki prerna milti hai….hame khushi hai ki aapko article pasand aaya…..

      Reply
  13. "शीशे में खुद को देखिये" वाह! क्या बात कही है अमूल जी आपने.
    कहावत भी है : "कभी शीशे में अपना मुँह देखा है.." इसका भी वही अर्थ है इंसान पहले अपने आप को देखे कि वो क्या है और उसकी असलियत क्या है.
    शानदार पोस्ट.

    Reply
    • धन्यवाद अनिल जी….. सच है कि शीशे में खुद को देखने से पॉजिटिव फीलिंग आती है और यही फीलिंग हमें खुद की इज्जत करने की प्रेरणा देती है।

      Reply
  14. बहुत ही अच्छी पोस्ट है, ऐसे ही पोस्ट करते रहिये। और अगर मुझे guest पोस्ट करनी हो तो क्या करना पड़ेगा

    Reply
  15. अमुल जी, बिल्कुल सही कहा आपने। लोग हमें सम्मान तभी देंगे जब हम खुद का सम्मान करेंगे। बढिया आलेख।

    Reply
    • ज्योति जी, इस मूल्यवान कमेंट के लिए आपको बहुत धन्यवाद!

      Reply

Leave a Comment