आपके लिए कितना पैसा काफी होगा? How Much Money Earn Is Enough

How much Money Earn is Enough in Life

सबसे पहले मुझे इस प्रश्न का उत्तर दीजिये कि आपको अपने जीवन को सही तरीके से जीने के लिए कितना पैसा काफी होगा? (How much Money Earn is Enough in Life)

बताइये……..कुछ तो सोच कर बताइये !!! क्या 1 करोड़ काफी होगा? ओह यह कम है तो 10 करोड़?………50 करोड़………100 करोड़?………1000 करोड़? इतना ही काफी होगा या इससे ज्यादा?

how much money earn
How much Money Earn in Life

अच्छा!!! यह दिल मांगे मोर! चलो कुछ इससे बहुत ज्यादा सोचते हैं जो सोचा भी न गया हो। यदि आपके पास दुनिया की सारी दौलत आ जाये तब तो यह काफी रहेगा? हाँ यह सही रहेगा।

अब यदि अभी कुछ ही देर में आपके मोबाइल में एक मैसेज आये और आपको पता लगे कि दुनिया का सभी पैसा आपके अकाउंट में ट्रांसफर कर दिया गया है……….लेकिन साथ ही साथ पता लगे कि दुनिया के सभी लोगों ने अपने अकाउंट में पैसा जीरो होने के कारण निराश होकर अपनी जान दे दी है और अब आप इस दुनिया में अकेले पूरे संसार की दौलत के मालिक हैं।

अब तो आप दुनिया में अकेले सबसे अमीर व्यक्ति (Richest Man) हैं। अब तो दुनिया के सभी महंगे से महंगा मोबाइल, टनों सोना, हीरे जवाहरात, बड़े से बड़ा मॉल, सभी बिल्डिंग्स, जमीन और टेस्टी खाना सब कुछ आपका ही होगा।

यदि ऐसा हो जाये तो बताइये कि दुनिया का सभी पैसा जो आपके अकाउंट में है उसका आप क्या करेंगे???………सोच कर बताइये उसे कहाँ खर्च करेंगे?……..

शायद अब आपको समझ आ गया होगा कि अब वो पैसा आपके किसी काम का नहीं होगा। और साथ ही आपने यह भी महसूस कर लिया होगा कि हमें पैसों की बिलकुल भी जरुरत नहीं होती बल्कि हमें तो उन चीजों की जरुरत होती है जिन्हें हम पैसे से खरीदते हैं।

अर्थात पैसा खास नहीं होता, खास तो वह है जो आप पैसे से खरीदते हैं और उसे इस्तेमाल करते हैं। अब यदि आपके अकाउंट में आये पैसों को हटा दिया जाये तो अब भी आपके पास दुनिया की हर चीज मौजूद है।

क्या आप उनका प्रयोग करेंगे? जी हाँ! बिलकुल करेंगे!!! अब तो जो चाहें खाएंगे, जो चाहें पहनेंगे, पूरे शरीर को सोने से लाद लेंगे, अब तो यह भी इस्तेमाल करेंगे, अब तो वो भी इस्तेमाल करेंगे!!!

लेकिन सबसे बड़ा प्रश्न यहाँ यह आता है कि सभी चीजों को आप कितना इस्तेमाल करेंगे? किस किस चीज का आप उपयोग करेंगे? अर्थात पूरी लाइफ में आप किस किस चीज को कितना उपयोग कर सकते हैं?

यानि अब बात आती है कि आप कौन सी चीजें, कितनी मात्रा में प्रयोग करते हैं या करना चाहते हैं या कर सकते हैं।

उदाहरण के लिए, यदि आपको खाने में छोले चावल पसंद हैं तो आप उसे कितना खा सकते हैं? जाहिर सी बात है आप उतना ही खाएंगे जितने में आपका पेट भर जाये।

यहाँ मैं आपको बता दूँ कि आप भी यहाँ छोले चावल भर पेट से ज्यादा नहीं खाएंगे और यदि दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति को खिलाया जाये तो भी वह भर पेट से ज्यादा नहीं खायेगा।

कुल मिलकर मैं यहाँ यह कहना चाहता हूँ कि दुनिया का कोई भी व्यक्ति किसी भी चीज को अपनी जरुरत से ज्यादा प्रयोग नहीं कर सकता चाहें उसके पास कितना भी ज्यादा पैसा हो या वो कितना भी पैसा कमाता हो। (How much Money is Enough in Life)

अगर आपके जरुरत से ज्यादा है तो वो आपका किसी काम का नहीं है क्योंकि आप उसका कभी उपयोग कर ही नहीं पाएंगे।

बस यहाँ यह हो सकता है कि दुनिया के लोगों की जरूरतों में थोड़ा बहुत अंतर हो लेकिन कोई विशेष व्यक्ति अपनी जरूरतों से ज्यादा न तो खा सकता है, न ही पहन सकता है। वो न तो जरूरत से ज्यादा जगह में रह सकता है और न ही किसी और चीज का इस्तेमाल जरुरत से ज्यादा कर सकता है।

मुझे लगता है आपके बात समझ आ गयी होगी। अब आपको जीवन में उतने पैसे की जरुरत है जितने मूल्य की आप चीजें खरीदना चाहते हैं। यह अलग अलग लोगों के लिए अलग अलग हो सकता है।

अब आप मुझे सटीक या लगभग में बता सकते हैं कि आपको जीवन में कितनी दौलत की जरुरत है (How much Money is Enough in Life)। बिलकुल अब आप कैलकुलेशन आसानी से कर सकते हैं।

तो देर किस बात की है। नीचे कमेंट करके बताइये कि आपके लिए कितनी दौलत काफी रहेगी??? (How much Money Earn is Enough in Life)

पैसों के लिए चूहा दौड़ क्यों?

(Why Rat Race of Money)

यह बात क्लियर हो गयी है कि हम अपने जीवन में जरुरत से ज्यादा चीजें उपयोग नहीं कर सकते। तो अब पैसों के लिए पूरी दुनिया में चूहा दौड़ क्यों है?

(Why Rat Race of Money) करोड़ों लोग जरुरत से ज्यादा पैसे कमाने की इच्छा रखते हैं? (Why do Make more Money than Necessary) जबकि सबको पता है कि–

1- लोग अपने पेट में जरुरत से ज्यादा नहीं भर सकते।

2- लोग अपनी जरुरत से ज्यादा कपड़े नहीं पहन सकते।

3- लोग अपनी जरुरत से ज्यादा जगह में नहीं रह सकते।

4- लोग अपनी जरुरत से ज्यादा Vacations पर नहीं जा सकते।

5- लोग अपनी जरुरत से ज्यादा दुनिया की कोई भी चीज उपयोग नहीं कर सकते।

जब इतना सब लोग जानते हैं तो जरुरत से ज्यादा दौलत कमाने की चूहा दौड़ में क्यों लगे हुए हैं? (Why do Make more Money than Necessary) जबकि अपनी इस इच्छा के लिए वह अपनी बहुत सी चीजों को खोते जा रहे हैं।

क्या हैं वह चीजें? आइये जानते हैं।

आपके जीवन में पैसे की क्या वैल्यू है?

(What is the Importance of Money in Life)

हमारे जीवन में सबसे ज्यादा वैल्यू किस चीज की है? पैसों की? जरुरत की वस्तुओं की? या रिश्तों अथवा परिवार की?

सोच कर बताइये!!! जैसा की मैं आपको बता चुका हूँ कि यदि आपके अकाउंट में दुनिया की पूरी दौलत आ जाये लेकिन इस दुनिया में कोई न रहे तो पूरी दुनिया की सभी चीजें भी आपकी ही होंगी।

यदि ऐसी स्थिति हो जाये तो यह क्लियर तो हो चुका है कि तब आपके अकाउंट का पैसा आपके किसी काम का नहीं होगा। लेकिन दुनिया की हर चीज को आप उपयोग कर पाओगे लेकिन वो भी जरुरत से ज्यादा नहीं कर पाओगे।

इसके अतिरिक्त एक काम और होगा कि आप बहुत जल्दी मर जाओगे!!! क्यों भाई क्यों! जल्दी क्यों मर जायेंगे।

अरे! भाई आपने सुना होगा कि मनुष्य एक सामाजिक प्राणी है (Man is a Social Animal)। समाज के बिना हम नहीं रह सकते।

लेकिन पूरे समाज को तो हम अपना नहीं बना लेते। लेकिन समाज के कुछ लोग आपके लिए खास होते हैं जिनसे आप Relationship बनाते हैं। अधिकतर लोगों के लिए रिश्तों से खास कुछ नहीं हो सकता। रिश्ते हमारे लिए सबसे Valuable चीज है।

लेकिन मेरे हिसाब से रिश्तों से ज्यादा मूल्यवान एक चीज और है और वो है स्वास्थ्य (Health)। यदि शरीर सही नहीं है तो कुछ भी सही नहीं होगा।

यह सभी मानते हैं लेकिन फिर भी अपने रिश्तों और हेल्थ (Relationship and Health) को दाव पर रखकर हम दौलत इकठ्ठा (Money Earning) करने में लगे रहते हैं, वो भी जरुरत से ज्यादा, जिसकी कोई लिमिट नहीं होती। लगे हुए हैं। बस लगे ही हुए हैं।

आइये जानते हैं हम जरुरत से ज्यादा पैसों के लिए क्या खो रहे हैं (Importance of Money in Life)–

1- आजकल लोग सुबह जल्दी घर से निकल जाते हैं और रात को देर से घर में आते हैं। वो ऐसा क्यों करते हैं? अधिक पैसा कमाने (Earn more Money) के लिए अधिक देर घर से बाहर रहना पड़ता है भाई! लेकिन अपनी फैमिली के साथ बिताने वाले गोल्डन टाइम को वह खोते जा रहे हैं।

2- लोग अपने दोस्तों तक की शादी में नहीं जा पाते, क्यों? क्योंकि नौकरी से छुट्टी लेकर जायेंगे तो पैसे कट जायेंगे या लोगो के पास टाइम ही नहीं है। इस कारण लोग दोस्तों के साथ जो जीवन भर का सुखद अनुभव मिलेगा, उसे खोते जा रहे हैं।

3- Exercise करने की बात आये तो न भैया न! टाइम ही न है कसरत का। तो रिजल्ट क्या होता है? जितना पैसा एक्स्ट्रा कमाते हैं उससे ज्यादा तो बीमारी शरीर में लग जाती हैं, वो भी जिंदगी भर के लिए।

4- लोग बच्चे पैदा करते हैं। क्यों? ताकि बुढ़ापे में वो हमारा सहारा बन सकें। लेकिन आजकल तो लड़की हो या लड़का, समय आने पर जॉब करने या तो शहर से बाहर चले जाते हैं या फिर पैसा कमाने (Money Making) में इतना बिजी रहते हैं कि टाइम ही नहीं है माता पिता के लिए।

5- न दिन का सुकून है और न रात में चैन की नींद, क्यों? क्योंकि चूहा दौड़ में भागना है, नहीं तो अपने पड़ोसी से पीछे रह जायेंगे। चलो एक दिन आगे निकल भी गए तो केवल पैसे में तो आगे निकलेंगे जबकि यह नहीं पता कि दोस्त, रिश्ते, परिवार, हेल्थ सब कुछ बहुत पीछे छूट चुका होगा। जब यह सब पीछे छूट जायेगा तो पैसे किसके लिए और क्यों कमाए?

इसलिए सबसे पहले यह जान लें कि आपको अपने जीवन में कितनी दौलत की जरुरत है। (How much Money Earn is Enough in Life)

यह पता करने के बाद उसे 80 से डिवाइड कर लें क्योंकि 80 साल से ज्यादा आजकल कोई नहीं जी पायेगा। फिर उसे 12 से डिवाइड करके महीने की इनकम जान लें और उसी के हिसाब से स्मार्ट वर्क करें और पैसा कमाएं (Earn Money)

पैसों के लिए चूहा दौड़ में न भागें, इसका कोई अंत नहीं है। रिश्तों और परिवार को समय दें, वो आपका बेसब्री से इंतजार करते हैं। दोस्तों के साथ चाय पीने का समय निकालें, समय पर दोस्त ही काम आते हैं।

और हाँ! शरीर पर तो सबसे ज्यादा ध्यान दें, क्योकि यह गया तो पैसा, दुनिया, रिश्ता, दोस्त, वस्तुएं किसी भी काम की नहीं रहतीं। कोई बड़ी बीमारी लगने पर लोग साथ दे सकते हैं लेकिन दर्द खुद को ही सहन करना होता है।

तो देर किस बात की है नीचे कमेंट में बताएं कि आपको जीवन में कितनी दौलत की जरुरत है???

(यह लेख इस Article से प्रेरित है।)

————-*******————

दोस्तों! यह लेख How much Money is Enough in Life आपको कैसा लगा? यदि यह Hindi Article on “How much Money Earn is Enough in Life” आपको अच्छा लगा तो आप इस हिंदी लेख को Share कर सकते हैं।

इसके अतिरिक्त आप अपना Comment दे सकते हैं और हमें E.Mail भी कर सकते हैं।

यदि आपके पास Hindi में कोई Article, Inspiring story, Life Tips, Inspiring Poem, Hindi Quotes, Money Tips या कोई और जानकारी है और यदि आप वह हमारे साथ Share करना चाहते हैं तो कृपया उसे अपनी फोटो के साथ हमें E-mail करें। हमारी E.Mail Id है– [email protected] यदि आपकी Post हमें पसंद आती है तो हम उसे आपके नाम और फोटो के साथ अपने ब्लॉग पर Publish करेंगे। Thanks!

6 thoughts on “आपके लिए कितना पैसा काफी होगा? How Much Money Earn Is Enough”

  1. aapne ek jatil vishya ko saral trike se samjhane ka prayas kiya hai, aur spashtikaran ki awashyakta hai…

    Reply
  2. बहुत ही सुंदर बात को बेहद सरल तरीके से समझा दिया आपने। आपका धन्यवाद।

    Reply
  3. Thanks for sharing the great article. I like this article very much. Please, keep on sharing the content. People are getting mad about the money. They are leaving the family to follow the passion but leaves the things behind that really matter a lot.

    Loved your way to thinking.

    Reply
  4. namaskar sir,
    aap ka yah lekh mujhe bahut acchha laga isme sab se acchha swaath rishton etc ka jo mahatva aap ne bataaya vo laga ki paisa kamaane ke chakkar me ham samaj se na katen aur rishton aur swaasthya se badh kar paise kamaaana nahi hai
    lekin jo aap ne ek formula bataaya hai jisme 80 se divide karna hai fir 12 se divide karna hai vo hame galat lag raha hai aur us hisab se hame 31000 hi mahine me kamaana chahiye
    lekin is amount se na to mai jameen kharid sakta hu na makan banva sakta hu ka to acchhi car kharid sakta hu na to apne baccho ko acchhi siksha hi de sakta hu
    phir aap hi bataayiye ki aap ka ye formula kis prakar sahi hai
    ho sakta hai ki mere calculation me galti ho rahi ho
    to aap hi calculate kar ke bataayen ki hame mahine me kitna kamaana chahiye
    jab ki mere paas parmanent naukari nahi hai aur kamaayii ka koi sthayii jariya nahi hai
    mere hisab se 30000000 rupaaye mujhe paryaapt lag rahe the
    aap hi mera marg darshan kijiye ki mai ye sab kaise prapt karu aur apna health relation society welfare ko mujhe daav par na lagana pare arthat samaj se bhi na katun
    thank you with personal regards

    Reply
    • Naresh ji, Aapko yadi 31000 se jyada ki jarurat hai to apni soch ka dayera badakar 3 crore se jyada ke bare sochiye aur uske liye work kijiye……jitna bada ham soch payenge, utna pane ke liye ham plan aur work kar payenge……..

      Reply

Leave a Comment