फेमस कैसे बनें? 5+ स्मार्ट तरीके | How to be Famous

How to be Famous in Hindi : इस Universe ने अपनी प्रत्येक सजीव रचनाओं (Living creation) में Humans को काफी कॉम्प्लेक्स बनाया है।

आज हम इंसान भले ही स्पेस को explore करने में लगे हुए है, मगर सच बात तो ये है कि आज हम इंसान अपने आप को ही Deep level पर जान नहीं पाए है, समझ नहीं पाए हैं।

how to be famous
How to be Famous

हमारे शरीर की, हमारे मन की यूनिवर्स ने जो कोडिंग की है, उस कोडिंग को हम आज तक Decode नहीं कर पाए है।

हम इंसानों के अंदर भावनाएं (Emotions) हैं, उत्सुकताएं (curiosity) हैं और सबसे जरूरी बात, हमारे अंदर इच्छाएं (Desires) भी है।

इन सबके साथ ही हमारे अंदर एक और Mindset है, जिसका सॉफ्टवेयर कुछ इस तरह से काम करता है कि हम इंसान अपने जैसों के बीच हाईलाइट होना चाहते हैं।

हम चाहते है कि लोग हमारे बारे में बाते करें, हमारे बारे में चर्चा करें। Discussion की पूरी सीरीज हम पे चालू हो जाए। चारों तरफ हमारा ही नाम हो।

हम लोगों का attention gain करना चाहते है, सब मिला जुला कर बात करें तो हम सभी पॉपुलर होना चाहते है, प्रसिद्ध (Famous) होना चाहते हैं।

हम में से अधिकतर लोग सोचते हैं कि How to be Popular? How to be Famous? ये विचार किसी न किसी तरह हर किसी के दिमाग कभी न कभी आता ही है। आज हम भी इस topic पर बात करने वाले है।

पॉपुलर होना हर इंसान की inner voice है। और जब भी हम एक कॉमन मैन की नजरिए (Attitude) से एक किसी प्रसिद्ध व्यक्ति (Famous person) को देखते है, तब हमारे मन में भी यह उत्कंठा पैदा हो जाती है कि काश! हमारी भी fan following इतनी होती?

काश! हमको भी पब्लिक का इतना attention मिलता। और जब हमको भी कुछ होता तो लाखों लोग हमारी भी सलामती के लिए दुआ करते है। ये सारी बातें उस आदमी के दिमाग में आती है, जो सामान्य इंसान (Normal Person) है।

यहां पर एक बात यह भी समझ लेनी चाहिए कि–

आखिर हम पॉपुलर क्यों होना चाहते हैं?

Why do we want to be Popular?

2012 में हुए एक स्टडी के अनुसार जो लोग भी पॉपुलर होने की desire रखते हैं, उन सबके लिए prospective और रीजन अलग अलग होते हैं।

कुछ लोग कुछ किसी एक कारण से पॉपुलर होना चाहते हैं, तो कुछ लोग कई कारणों से फेमस होना चाहते हैं।

John Maltby ने अपने स्टडी में पाया है कि इन Major basis पर 6 कारणों से लोग पॉपुलर या फेमस होना चाहते हैं–

1- फेमस होने के पीछे कुछ लोगों की ये सोच होती है कि अगर वह पॉपुलर हो जाएंगे, तो बहुत कम मामले हमारे लिए मैटर करेंगे।

2- कुछ लोगों को लगता है कि अगर वो फेमस हो जाएंगे, तो वर्तमान में हमारे लिए जो परेशानियां हैं, उससे वो निजात पा लेंगे।

3- कुछ लोग अमीर बनने के लिए पॉपुलर होना चाहते हैं।

4- कुछ लोग इस विचार के साथ फेमस होना चाहते है की जो वह चाहेंगे वो उनके लिए आसान हो जाएगा।

5- कुछ लोग फेमस होने के लिए hustle भी करते हैं।

6- कुछ लोग समाज में contribute करने के लिए फेमस होना चाहते हैं।

अब आते है कि हम अपने मूल प्रश्न पर कि हम पॉपुलर कैसे बनें। (How to be Popular) हम फेमस कैसे बनें? (How to be Famous)

आज के इस डिजिटल युग में पॉपुलर होना या फेमस होना कोई बड़ी बात नहीं है। अब पॉपुलर होना काफी आसान हो गया है।

फेमस कैसे बनें?

Ways to How to be Famous

अब कुछ पॉपुलर होने के तरीके (Ways to be popular) के बारे में जान लेते है। कृपया फेमस होने के तरीके (Ways to be Famous) ध्यान से पढ़ें और इन्हें अपनी लाइफ में अप्लाई करें और फेमस बन जाएँ:-

1- एक अच्छे ब्लॉगर बन जाएँ

Become a Good Blogger

ब्लॉगिंग करके बहुत सारे लोगों को नाम और शोहरत मिली है। ब्लॉगिंग में अभी बहुत पोटेंशियल बाकी है, जिसके द्वारा हम फेमस भी हो सकते है।

इस फील्ड में कई ऐसे लोग है जिन्होंने शुरुआत तो Blogging से की थी लेकिन अब वो Digital Marketing भी अच्छे से कर सकते हैं।

साथ ही साथ वह Social media influencer भी बन गए। उनकी फॉलोइंग भी बढ़ती गई और वो फेमस भी हो गए।

Neil patel, Digital Deepak, Digital pratik, Amit agarwal, Harsh agarwal, Ankur Agarwal, Satish kushwaha और भी बहुत से नाम हैं जो आज Famous हो गए हैं।

बहुत से ऐसे Blogger भी हैं जो लाखों रुपया हर महीनें कमाने के साथ साथ देश और विदेश दोनों जगह बहुत ज्यादा Popular हैं।

यह ये तो बस आपको कॉन्फिडेंस देने के लिए है, नहीं तो इस फील्ड में नामों कि कोई कमी नहीं है।

अगर आप भी पॉपुलर होना चाहते है, तो आप भी ब्लॉगिंग को आजमा सकते है।

यदि आप फ्री में ब्लॉगिंग करके प्रसिद्ध होना (Be Famous) चाहते हैं तो अपना Blog यहाँ बना सकते हैं– “Blogger”

2- एक अच्छे यू ट्यूबर बन जाएँ

Become a Good You Tuber

जब से इंडिया में रिलायंस ने अपना 4G Network Launch किया है, तब से वीडियो का क्रेज लोगों के बीच बहुत बढ़ा है। लोग आज इंफॉर्मेशन के लिए वीडियो देखने को ही तरजीह देने लगे हैं।

अगर आप लोगो को influence करते हैं, लोगों को अच्छी चीज सिखाते है, या बताते है। या आप कॉमेडी अच्छा कर लेते है, या हंसा लेते है तो उसका वीडियो बनाकर आप YouTube पर upload कर सकते है।

YouTube पर आप फेमस होने के साथ साथ बहुत सा पैसा भी कमा सकते हैं।

कुछ यूट्यूबर्स के नाम आप यहाँ देख सकते है:-

कॉमेडी के फील्ड में अमित बढ़ाना, हर्ष बेनीवाल, आशीष चंचलानी आदि सब फेमस पर्सन हैं।

मोटिवेशनल वीडियो में संदीप माहेश्वरी, विवेक बिंद्रा, उज्ज्वल पाटनी, हिमेश मदान आदि बहुत पॉपुलर पर्सन हैं।

इस प्रकार बहुत से ऐसे नाम है जो इस यू ट्यूब फील्ड में काफी पॉपुलर है।

यदि आप भी फेमस होने के लिए एक You Tuber बनना चाहते हैं तो यहाँ अपना अकाउंट बना सकते हैं– “You Tube”

3- सोशल साइट पर अपने फॉलोअर्स बढ़ाकर

Increase your followers on Social site 

ब्लॉगिंग और YouTube के अलावा भी और भी कई सारे साइट्स हैं जिनमें एंगेजमेंट हासिल कर के लोगों से कनेक्ट होकर आप फेमस हो सकते हैं।

फेसबुक पर फेमस होना हो या इंस्टाग्राम पर, ट्वीटर पर पॉपुलर होना हो या Quora पर, हर जगह हमको एक अच्छा खासा ऑडिएंस मिल सकती है, जिसको Followers में बदला जा सकता है।

हम यहां पर मैथिली ठाकुर को देख सकते है, जो उम्र में तो काफी छोटी है, मगर इस उम्र में पॉपुलैरिटी का एक अनोखा स्वाद चख लिया है।

उसने फेसबुक लाइव से अपनी journey स्टार्ट की, वो शुरू में लाइव आकर गीत गाती थी, खुद हारमोनियम भी बजाती थी और उसके इस काम में उसके दोनों भाई भी मदद करते थे।

आज उसके फेसबुक पर 7 Millions followers हैं, इसके साथ साथ उसको ब्लू टिक भी मिल गया है। YouTube, Instagram पर भी उसके लाखों सब्सक्राइबर्स हैं। आज लाखों लोग मैथिली को जानते हैं।

आप हमें इंस्टाग्राम पर फॉलो कर सकते हैं– “Instagram” अतः फेमस होना है तो सोशल साइट्स भी एक अच्छा विकल्प हो सकता है।

4- सोशल वर्क करके फेमस होना

Get Famous by Social Work

अब तक हमने जो भी फेमस होने के लिए उपायों और तकनीक के बारे में बात की, वह सभी पर्सनल ब्रांडिंग के जुड़े हैं। वो सभी Influencer के तौर पे जाने जाते हैं।

और अब हम जिसकी बात कर रहे हैं, वो सोशल वर्क है, इसे हम Heart work भी कह सकते है। Heart work में हमारा main motive Famous होना नहीं होता है। लेकिन Social Work कर के भी लोग फेमस हो सकते हैं।

हमारे आस पास कई ऐसे लोग हैं, जो भूखे लोगों को भोजन फ्री में खिलाते हैं। बीमार लोगों की सेवा करते हैं, सहायता करते हैं।

आस पास के कई छोटे बड़े काम वो लोग बिना किसी फायदे के कर देते है। जो सोशल वर्क के अन्तर्गत आता है, जिसे heart work कह सकते है।

दशरथ मांझी ने बिना किसी फायदे के पहाड़ काट कर जो रास्ता बनाया, वह एक heart work है, उनकी कहानी टेक्स्ट बुक में भी पढ़ाई जाती है और उन पर Manjhi–The Mountain Man मूवी भी बन चुकी है।

आप सोनू सूद को ही देख लो। Lock Down के टाइम में जब हजारों मजदूर अपने घर जाना चाहते थे तब सोनू सूद ने आगे बढ़कर उनकी सहायता की। अपने इस काम की वजह से वह लोगों के बीच बहुत पॉपुलर हो गए।

इस लिस्ट में अन्ना हजारे का  भी नाम शुमार है। जिनको ना तो अमीर व्यक्ति के रूप में जाना जाता है, और ना ही कोई सेलिब्रेटी के रूप में जानता है। उनको सिर्फ उनके सोशल वर्क के रूप में जाना और पहचाना जाता है। वह एक फेमस और पॉपुलर व्यक्ति हैं।

इसलिए आपको फेमस होना है, पॉपुलर होना है, तो आप Social Work कर सकते हैं।

5- किताब लिखकर पॉपुलर होना

Get popular by writing a Book

किताब पढ़ने का जो आंनद होता है, वो भी कमाल का होता है और किताब पढ़ने के अपने ही फायदे हैं। अधिकतर बिलियनेयर किताबें पढ़ने को prefer करते हैं।

दुनिया के कई महान लोग हैं, जो अपने पूरे जीवन को किताबों में समेटते हैं। लोग उनके अनुभवों से सीखते है और अपने जीवन में इंप्लीमेंट करते हैं।

किताबों का लोगों के बीच एक अपना ही क्रेज है। किताबों का डिमांड भी है। जो लोग इंट्रोवर्ट होते है, जिनको कहने की तुलना में लिख कर अपनी बातें शेयर करने में आसानी होती है।

जो भाषा में कुशल होते हैं और जो बढ़िया storytelling करते हैं, वह लोग अपनी किताबें लिख सकते है और पब्लिश कर सकते है।

इंडिया के भी कई ऐसे नाम हैं जिनको लोग उनकी लेखनी की वजह से जानते है। उन्हीं नामों से एक है–चेतन भगत।

चेतन भगत आईआईटियन भी है लेकिन लोग उनको उनकी किताबों की वजह से जानते है। उनकी किताबों का युवाओं के बीच काफी क्रेज है।

चेतन भगत की किताबें आप यहां से खरीद सकते हैं– Chetan Bhagat Books

इसी प्रकार एक और नाम है– अमीश त्रिपाठी।

Mytho Fiction Genre में कहानियां लिखते हैं, उनकी कई फेमस बुक है। हाल ही उनकी एक किताब आयी है– Suheldev: The king who saved India, यह Best seller हुई है।

उनकी और भी कई किताबें है। जैसे- The Secrets of Mehula, The secrets of Nagad, The oaths of Vayupitras, Ram: the scion of ikshvaku, Sita: the warrior of Mithila आदि।

अमीश त्रिपाठी की किताबें आप यहां से खरीद सकते हैं– Amish Tripathi Books

यदि आप भी अमीश त्रिपाठी और चेतन भगत जैसे लेखकों की तरह फेमस होना चाहते हैं तो Book Writer बन सकते हैं।

6- लोगों की किसी बड़ी प्रॉब्लम को सॉल्व करके

By solving any problem of the people

हमारे आस पास बहुत प्रॉब्लम हैं और हम प्रॉब्लम को अवसर (Opportunity) के रूप में इस्तेमाल कर सकते है। कई लोग हैं जो problems को सॉल्व करके अरबों को कंपनी के मालिक बन चुके हैं।

Oyo के फाउंडर रितेश अग्रवाल ने होटल के समस्या को सॉल्व करके कितने लोगों को हेल्प किया और आज उनकी कंपनी को हर कोई पहचानता है।

इसी प्रकार Elon musk ने कितनी बड़ी समस्या को सॉल्व किया। Jeff Bezos ने भी प्रॉब्लम सॉल्व किया। बिल गेट्स ने भी प्रॉब्लम सॉल्व किया।

इसलिए प्रॉब्लम को सॉल्व करके भी फेमस बना जा सकता है, पॉपुलर बना सकता है।

इसलिए यदि आपको फेमस होना है तो आप भी एक प्रॉब्लम को फाइंड कर सकते हैं। उसे सॉल्व कर सकते हैं और पॉपुलर हो सकते हैं, फेमस हो सकते हैं।

फेमस होने के तरीके (Ways to be Famous) बहुत से हैं, इनमें से ये कुछ ही हैं, आप अपने अनुसार कोई भी तरीका अपनाकर देख सकते हैं और popular हो सकते हैं।

————-*******———— 

दोस्तों! यह लेख How to be Famous in Hindi आपको कैसा लगा? यदि यह Hindi Article on Best Ways to “How to be Popular” आपको अच्छा लगा तो आप इस हिंदी लेख को Share कर सकते हैं।

इसके अतिरिक्त आप अपना Comment दे सकते हैं और हमें E.Mail भी कर सकते हैं।

यदि आपके पास Hindi में कोई Article, Inspiring story, Life Tips, Inspiring Poem, Hindi Quotes, Money Tips या कोई और जानकारी है और यदि आप वह हमारे साथ Share करना चाहते हैं तो कृपया उसे अपनी फोटो के साथ हमें E-mail करें।

हमारी E.Mail Id है– [email protected] यदि आपकी Post हमें पसंद आती है तो हम उसे आपके नाम और फोटो के साथ अपने ब्लॉग पर Publish करेंगे। Thanks!

20 thoughts on “फेमस कैसे बनें? 5+ स्मार्ट तरीके | How to be Famous”

  1. बहुत सुंदर एवं विस्तृत विश्लेषण किया गया है। बढ़िया पोस्ट।

    Reply
  2. आपने सफलता के बहुत ही अच्छे गुरु मात्र दिए है आपका बहुत बहुत धन्यवाद

    Reply

Leave a Comment