इंडिया के 10 सफल स्टार्टअप | Top Startups In India

Top Startups In India : “आज इंडिया में नए Startups शुरू हो रहे हैं और यहाँ का युवा Entrepreneur बन रहा है। आज भारत देश बदल रहा है।” जब कोई भी यह वाक्य बोलता है तो इसके पीछे एक बहुत बड़ी कहानी छिपी होती है।

कोई भी देश एक दिन या एक रात में नहीं बदलता है, उस बदलाव को आने में समय लगता है।

top startups in india
Top Startups In India

पहले एक बहुत बड़े स्तर पर मनोवैज्ञानिक बदलाव आते हैं, लोगों के सोचने का तरीका बदलता है। नए विचार और नई कहानियां बनती हैं और साथ ही सदियों से चली आ रही परंपराएं ध्वस्त होती हैं।

आज के भारत में जो सबसे बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है, वो ये है कि आज भारत के युवाओं का सोचने का तरीका और उनकी सोच में जो नयापन आया है, वह है खुद से कुछ अच्छा और नया करने का विचार।

इससे पहले एक मेंटालिटी थी कि पढ़ो, लिखो, अच्छे मार्क्स लाओ और एक अच्छी नौकरी खोजो। कुछ लोग बिजनेस करते थे लेकिन वह ट्रेडिशनल बिजनेस किया करते थे जिसमे कुछ नयापन नहीं था।

लेकिन आज का Indian Youth अपनी नयी सोच की वजह से New Startups Ideas खोजकर स्टार्टअप शुरू कर रहे हैं।। वह खुद को, खुद की सोच को और देश को बदलने में हर वह प्रयास कर रहे हैं जो वह कर सकते हैं।

आज के युवा Entrepreneurship में बढ़ चढ़ कर आगे आ रहे है, रिस्क उठा रहे है और खुद का कुछ नया खोज रहे है, वह Entrepreneur बन रहे हैं, अच्छे Business Leader बन रहे हैं।

इसी का रिजल्ट है कि Startup शुरू करने का ट्रेंड पिछले दशकों से देखने को मिला है।

भारत के युवा भी स्टीव जॉब्स, एलोन मस्क, जेफ बेजोस, जैक मा, बिल गेट्स और मार्क जुकरबर्ग को अपना Business Tycoons मान रहे हैं और उनसे Inspire हो रहे है।

आज इंडिया में भी कई ऐसे स्टार्टअप उभर कर सामने आए है जिन्होंने दुनियाभर ने अपनी धाक को स्थापित किया है।

दोस्तों, आज के इस आर्टिकल में हम इंडिया के Top Startups in India के बारे में चर्चा करेंगे।

10 Top Startups In India

कृपया इन Top Indian Startups के बारे में ध्यान से पढ़िए ताकि आप इनके बारे में अच्छे से जानने के साथ अपना भी कोई Startup शुरू करने के लिए प्रेरित हो सकें-

1- Byju’s Startup

Byju’s एक EdTech Startup है। इस स्टार्टअप के फाउंडर Byju Raveendran और Divya Gokulnath हैं।

Byju’s Startup 2011 में शुरू हुआ जिसका Headquarter Bengaluru में है। इसे 2011 में Think and Learn Pvt Ltd द्वारा शुरू किया गया है।

शाहरुख खान को आप इस स्टार्टअप का प्रमोशन करते टीवी या मोबाइल पर जरूर देखा होगा।

यह एक ऐसा स्टार्टअप है जो LKG से लेकर 12th तक की पढाई करता है। साथ ही साथ यह JEE, NEET, CAT, IAS इत्यादि का तैयारी करता है।

यह एक बहुत बड़ा मल्टीनेशनल ऑनलाइन एजुकेशन प्लेटफॉर्म है। इसमें Machine learning और Ai technology की सहायता से स्टडी मटेरियल को काफी आसानी से बच्चों द्वारा भी समझा जा सकता है।

The Economic Times के अनुसार आज के समय में यह $13 billion dollar की कंपनी है। Top Startups In India में Byju’s का नाम फेमस है।

Byju’s Website: Byjus.Com

2- Unacademy Startup

Bjyu’s की तरह Unacademy भी एक EdTech Startup है। Unacademy का Headquarter बेगलुरु में है।

इसका मुख्य फोकस competetive exam को crack करने में स्टूडेंट्स को मदद करना है।

यह स्टार्टअप Class 6 से 12 तक की स्टडी करवाता है। साथ ही साथ UPSC CSE-GS, IIT JEE, NEET-UG, SSC Exams की तैयारी करता है।

Unacademy पहले एक YouTube channel था जिसको 2010 में गौरव मुंजाल ने स्टार्ट किया था।

2015 में गौरव मुंजाल और उनके साथियों (Roman Saini, Hemesh Singh) ने मिलकर इसे Startup का रूप दे दिया।

बाद में धीरे धीरे Unacademy बहुत सारे छोटे छोटे Institute और एजुकेशन से जुड़े Youtube channel को अपने से मिलाता रहा।

Unacademy Website: Unacademy.Com

3- Oyo Startup

Oyo रितेश अग्रवाल द्वारा शुरू की गई स्टार्टअप है। Oyo एक Hotel chain है जो Budget hotels service हमें देता है। Oyo का Headquarter Gurgaon, Haryana में स्थित है।

आज Oyo India के छोटे बड़े शहरों से लेकर चीन, नेपाल, मेक्सिको, वियतनाम, UAE, ब्राज़ील जैसे और भी कई सारे देशों में अपना कारोबार बढ़ा चुका है।

यह सस्ते दामों पर अच्छी सुविधाएं के साथ होटल उपलब्ध कराता है। Oyo के Founder रितेश अग्रवाल 26 साल की उम्र में अरबपति बनने वाले पहले भारतीय है। रितेश अग्रवाल को World’s Youngest Billionaire के रूप में भी जाना जाता है।

आज Oyo global expand हो चुका है और भारत के टॉप स्टार्टअप में शुमार है। रितेश अग्रवाल ने अपनी सपने को पूरा करने के लिए अपने स्टडी को बीच में full stop लगा दिया।

वह अपने सपने को साकार करने में जुट गए। रितेश Thiel Fellowship में पार्टिसिपेट करने वाले पहले एशियन थे। Thiel fellowship को Peter Thiel द्वारा बनाया गया। इसके साथ साथ Peter Thiel ने Zero to One बुक भी लिखा है।

रितेश को सपने को साकार करने के लिए Thiel Fellowship के winner के तौर पर $100k मिला है। आज Oyo में Soft Bank ने भी इन्वेस्ट किया है। Oyo का नाम Top Startups In India में शामिल है।

Oyo Rooms Website: OyoRooms.Com

4- OLa Cabs Startup

OLa Cabs भाविश अग्रवाल द्वारा लॉन्च किया गया Startup है। यह एक Online cabs booking start up है जो छोटे-बड़े शहरों में Online Cabs खोजने और booking करने में costumers को हेल्प करता है।

OLA का Headquarter बेंगलुरु में है। इसका valuation 2019 में $6.5 Billion dollars था। यह आजकल Food Delivery पर भी काम कर रहा है।

Ola cabs भी एक Multi national company बन चुकी है। ये भारत के अलावा ऑस्ट्रेलिया, ब्रिटेन, न्यूजीलैंड इत्यादि देशों में अपनी Services मुहैया कराते है। Ola cabs ने cab owner और drivers के बीच पार्टनरशीप बना कर रखा है।

Ola के CEO Bhavish Aggarwal और Co-founder Ankit Bhati है। ये दोनों IIT Bombay graduate हैं।

भाविश अपना Startup करने पहले माइक्रोसॉफ्ट में काम करते थे। अंकित भी Freelance वाले छोटे मोटे काम कर दिया करते थे। Ola के बनने के पीछे की कहानी भी बहुत Interesting है।

Ola Cabs Website: OlaCabs.Com

5- Zomato Startup

यह ऑनलाईन फूड डिलिवरी स्टार्टअप है जो Customer और Restaurant को एक दूसरे से जोड़ता है।

इस स्टार्टअप के मदद से हम किसी भी समय Food Order कर सकते है और घर पर बैठे ही Food Delivery ले सकते है।

बाकी स्टार्टअप की तरह Zomato की भी शुरुआत दो दोस्तों Deepinder Goyal और Pankaj Chaddah ने थी।

Zomato का Headquarter Gurgaon, Haryana में स्थित है। लगभग 24 देशों और 10000 से अधिक शहरों में आज इसकी पहुंच है।

Zomato का पहले नाम Foodiebay था, बाद में इसका नाम Zomato रखा गया। Zomato में सबसे पहले Naukari.Com के फाउंडर ने $1million invest किया था।

Zomato आज PAN india की तर्ज पर काम करता है। Zomato भी आज इंडिया के Successful Startup में से एक है।

Zomato Website: Zomato.Com

6- Zerodha Startup

Zerodha एक Financial Service देने वाली कंपनी है। यह Nithin Kamath द्वारा 2010 में लायी गयी। Zerodha का Headquarter बेंगलुरु में है।

Zerodha के Founder Nithin Kamath की कहानी थोड़ी फिल्मी है। Zerodha के फाउंडर निखिल कामत का पढ़ाई में मन नहीं लगता था। सबसे पहले उन्होंने अपने दोस्त के साथ मिलकर पुराने मोबाइल बेचने और खरीदने का Bussiness किया।

निखिल कहते है की यह उनके जीवन का पहला बिजनेस था। 2008 में इनके पिता जी का ट्रांसफर Bengluru हो गया। 17 साल की उम्र में कॉल सेंटर में काम करना शुरू कर दिया।

कॉल सेंटर में काम करते हुए उन्होंने Share Market को समझना शुरू किया है और Invest करना स्टार्ट कर दिया और वह से अच्छा रिटर्न प्राप्त करने लगे।

अपने इसी Experience का फायदा उठाते हुए 2010 अपने बड़े भाई के साथ मिलकर Zerodha की शुरुआत की। Zerodha हमें Demat account और Teading account खोलने की सुविधा देता है।

Zerodha के द्वारा हम Equity trading, Derivatives trading, Currency trading, Commodity trading कर सकते हैं। साथ ही Mutual funds, Company Bonds, Government bond भी खरीद सकते हैं।

Zerodha की सबसे बड़ी खासियत है कि इसकी सहायता से एक आम आदमी भी बिना किसी परेशानी से Share खरीद सकता है और बेच सकता है और टॉप कंपनियों में इन्वेस्ट कर सकता है। Zerodha की अच्छी सर्विस की वजह से इसे Top Startups In India में शामिल किया है।

Zerodha Website: Zerodha.Com

7- Udaan Startup

उड़ान Business-to-Business e-commerce Company है। यह B2B Model पर काम करता है। उड़ान दरअसल छोटे दुकानदारों, थोक विक्रेता और फैक्ट्री को एक दूसरे से जोड़ने का काम करता है।

वास्तव में उड़ान की शुरुआत अमोद मालवीय, सुजीत कुमार और वैभव गुप्ता ने 2016 में की थी। ये तीनों पहले फ्लिपकार्ट में काम करते थे।

उसके बाद वहां से मिले अनुभवों का उपयोग करते हुए उन्होंने अपना खुद का Startup शुरू किया और उसका नाम “उड़ान” रखा। उड़ान का Headquarter बेंगलुरु में है।

उड़ान के विज्ञापन में पंकज त्रिपाठी एक थोक विक्रेता होते है, रोज नए नए सामान लाते रहते है और अपनी तरक्की में चार चांद लगाते रहते है।

इनकी तरक्की को देखकर उनका पड़ोसी दुकानदार पूछता है ये कैसा हुआ तो पंकज त्रिपाठी उनको उड़ान के बारे में बताते हैं।

उड़ान किराना दुकानदारों से लेकर थोक विक्रेता तक सीधे फैक्ट्री से माल सप्लाई करते है।

अब दुकानदारों को माल खरीदने के लिए अलग अलग दुकानों और फैक्ट्री से संपर्क नहीं करना पड़ता है।

वह सीधे उड़ान ऐप्स पर जाते है, ऑर्डर करते हैं और माल उनकी दुकान पर आ जाता है।

Udaan Website: Udaan.Com

8- Paytm Startup

Paytm (Pay through mobile) की शुरुआत एक Online Recharge करने वाली कंपनी से हुई थी। इसकी सहायता से मोबाइल रिचार्ज, DTH Recharge आदि किये जाते थे।

लेकिन आज Paytm एक बहुत बड़ी e-commerce, Payment system और Financial Services देने वाली company बन गयी है।

Paytm के फाउंडर Vijay Shekhar Sharma हैं और इसका Headquarter Noida में है। आज Paytm indian के सबसे सफल स्टार्टअप में से एक है।

Paytm के फाउंडर विजय शर्मा की कहानी बहुत स्ट्रगल भरी रही है। विजय ने अपना स्कूल हिंदी मीडियम में किया, उसके बाद वह Engineering करने दिल्ली गए।

वहां उनको इंग्लिश नहीं आने की वजह से बहुत सारी समस्याओं का सामना करना पड़ता था जिसकी वजह से उनका मन Engineering में नहीं लगता था।

बाद में उन्होंने Entrepreneurship को खुद के भीतर विकिसित किया। उसके बाद उन्होंने खुद से कोडिंग सीखी और एक वेबसाइट बनायी।

1999 में उन्होंने XS Communications कंपनी की स्थापना की जिसको USA based एक company ने खरीद लिया। इसके बाद उन्होंने One97 की नींव डाली लेकिन यह कंपनी नहीं चली।

बाद में 2010 में उन्होंने Paytm Startup को शुरू किया और फिर कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। आज Paytm को Top Startups In India में गिना जाता है।

Paytm Website: Paytm.Com

9- Flipkart Startup

Flipkart एक e-commerce company है जिसकी हेल्प से आप घर बैठे कोई भी सामान प्राप्त कर सकते हैं।

Flipkart के फाउंडर Sachin Bansal और Binny Bansal दोनों पहले अमेज़न में काम करते थे। उसके बाद अमेज़न के तर्ज पर उन्होंने भारत में ecommerce bussiness शुरू किया।

आज फ्लिपकार्ट को इंडियन अमेज़न भी कहा जाता है। शुरू शुरु में ऑनलाइन किताब बेचना शुरू किया। बाद में अमेज़न की तरह फ्लिपकार्ट पर भी जरुरत की सभी चीजें मिलनी लगीं।

अब भारतीय भी इंटरनेट और उसके पॉवर को समझने लगे है। अब अधिकतर लोग कुछ भी खरीदना हो तो ऑनलाइन खरीददारी को ज्यादा पसंद करते हैं।

Flipkart का Headquarter भी बेंगलुरु में है। सचिन बंसल और बिन्नी बंसल दोनों दिल्ली आईआईटी से ग्रेजुएट हैं। कंप्यूटर साइंस में engineering की है।

Walmart ने $15bn में फ्लिपकार्ट को खरीद लिया है। आज भारत में अमेज़न की सबसे ज्यादा कम्पटीशन Flipkart से ही मिलता है।

फ्लिपकार्ट आज के युवाओं के लिए अपना स्टार्टअप करने करने के लिए प्रेरणा का स्रोत है। फ्लिपकार्ट से काम कर के निकले कई कर्मचारी अपना खुद का भी स्टार्टअप शुरू कर चुके है।

Flipkart Website: Flipkart.Com

10- Meesho Startup

Meesho एक Social Commerce Platform है जिसकी सहायता से आप घर बैठे बिना इन्वेस्टमेंट के ऑनलाइन बिज़नेस कर सकते हैं।

Meesho के फाउंडर Vidit Aatrey और Sanjeev Barnwal हैं। इन दोनों ने Meesho को 2015 में शुरू किया था। Meesho का Headquarter भी बेंगलुरु में है।

यह ऑनलाइन रिसेलर प्लेटफार्म है जो महिलाओं, छात्रों और अन्य लोगों को Side Business करके पैसा कमाने का मौका देता है।

मीशो के प्लेटफॉर्म पर जो tools हैं, उसका इस्तेमाल करके कोई भी अपनी शॉप Meesho पर खोल सकता है।

उसके बाद उस प्रोडक्ट को सोशल साइट जैसे फेसबुक और whatsapp पर शेयर करके sell कर सकता है।

Meesho खास तौर पर महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाता है और उनको घर से अपना एक Successful Bussiness स्टार्ट करने का मौका देता है। आज बहुत सारी महिलाएं Meesho App का उपयोग करके लाखों रुपया कमा रही हैं।

Meesho फेसबुक से इन्वेस्टमेंट प्राप्त करने वाला पहला स्टार्टअप है। Meesho भारतियों को आत्मनिर्भर बनाने में बहुत बड़ी भूमिका अदा कर रहा है।

Meesho Website: Meesho.Com

——–*******——–

By- Raj Kumar Yadav

Email : [email protected]

इंडिया के 10 सफल स्टार्टअप (Top Successful Startups In India), यह लेख हमें राज कुमार यादव जी ने भेजा है जो गोपालगंज, बिहार से हैं। राज जी को कवितायेँ, गीत और लेखन का बहुत शौक है। राज कुमार जी का बहुत बहुत धन्यवाद ! हम राजकुमार जी को उनके बेहतर भविष्य के लिए शुभकामनायें देते हैं।

————*******————

दोस्तों! यह लेख 10 Top Startups In India आपको कैसा लगा? यदि यह Hindi Article on “Top 10 Successful Startups In India” आपको अच्छा लगा तो आप इस हिंदी लेख को Share कर सकते हैं।

इसके अतिरिक्त आप अपना Comment दे सकते हैं और हमें E.Mail भी कर सकते हैं।

यदि आपके पास Hindi में कोई Article, Inspiring story, Life Tips, Inspiring Poem, Money Tips या कोई और जानकारी है और यदि आप वह हमारे साथ Share करना चाहते हैं तो कृपया उसे अपनी फोटो के साथ हमें E-mail करें।

हमारी E.Mail Id है– [email protected] यदि आपकी Post हमें पसंद आती है तो हम उसे आपके नाम और फोटो के साथ अपने ब्लॉग पर Publish करेंगे। Thanks!

5 thoughts on “इंडिया के 10 सफल स्टार्टअप | Top Startups In India”

  1. आदरणीय राजकुमार यादव जी आपका बेहतरीन ब्लॉग साइट है ,बहुत ही दिलचस्प पॉइंट दिए है उन शख्सियतों की जिन्होंने अपना स्टार्टअप शुरू किया।बहुत ही मोटिवेशनल लेख है आपका।

    Reply
  2. startup शुरू करने को लेकर आपके बताये हुए सभी तरीके पढने में काफी इजी और समझे जाने वाले है. उम्मीद है इन्हें फॉलो किया जाए

    Reply

Leave a Comment